Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

एक्सक्लूसिव खुलासा: उत्तराखंड के जेलों में ठूसे पड़े हैं क्षमता से दुगुने कैदी, आरटीआई खुलासा..

एक्सक्लूसिव खुलासा: उत्तराखंड के जेलों में ठूसे पड़े हैं क्षमता से दुगुने कैदी, आरटीआई खुलासा..
0
SHARES
126
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक्सक्लूसिव खुलासा: उत्तराखंड के जेलों में ठूसे पड़े हैं क्षमता से दुगुने कैदी, आरटीआई खुलासा..

 

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • देखें, किस जिले की जेल में कितने कैदी हैं और क्षमता कितनी है
  • उत्तराखंड की सामान्य जेलों में 3461 के स्थान पर 6603 कैदी बंद
  • RTI कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी सूचना से हुआ खुलासा 

 

देहरादून: उत्तराखंड की 10 सामान्य जेलों में उसकी क्षमता 3461 से लगभग दोगुने 6603 कैदी बंद है। इसके अतिरिक्त सम्पूर्णानन्द शिविर सितारगंज (खुली जेल) में 48 सजायाफ्ता कैदी बंद हैं। यह खुलासा सूचना अधिकार के अन्तर्गत कारागार मुख्यालय द्वारा नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने महानिरीक्षक कारागार (कारागार मुख्यालय) उत्तराखंड से उत्तराखंड राज्य की जेलो में बंदियों की क्षमता तथा वर्तमान में बंद कैदियों की संख्या के सम्बन्ध में सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी /प्रशानिक अधिकारी मनोज खोलिया ने अपने पत्रांक 380 दिनांक 15 फरवरी 2024 से जेलों की क्षमता तथा बंदियों का विवरण उपलब्ध कराया है। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार सम्पूर्णानन्द शिविर जेल सितारगंज (खुली जेल) तथा जिला कारागार चमोली के अतिरिक्त सभी जेलों में क्षमता से अधिक कैदी बंद है।

नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार क्षमता से सर्वाधिक अधिक 347 प्रतिशत कैदी 102 क्षमता वाली जिला कारागार अल्मोड़ा में 354 कैदी है। दूसरे स्थान पर क्षमता के 271 प्रतिशत कैदी 555 क्षमता वाली उपकारागार हल्द्वानी में 1502 कैदी है। इसमें तीसरे स्थान पर क्षमता के 258 प्रतिशत कैदी 580 क्षमता वाली जिला कारागार देहरादून में 1499 कैदी बंद है। चैथे स्थान पर क्षमता के 239 प्रतिशत कैदी 71 क्षमता वाली जिला कारागार नैनीताल में 170 कैदी बंद है। पांचवें स्थान पर क्षमता के 180 प्रतिशत कैदी 244 क्षमता वाली रूड़की उपकारागार में 439 कैदी बंद है। छठे स्थान पर क्षमता के 151 प्रतिशत कैदी 888 क्षमता वाली जिला कारागार हरिद्वार में 1340 कैदी बंद है। सातवें स्थान पर क्षमता के 146 प्रतिशत कैदी 552 क्षमता वाली केन्द्रीय कारागार सितारगंज में 805 कैदी बंद है। आठवें स्थान पर क्षमता के 132 प्रतिशत कैदी 150 क्षमता वाली जिला कारागार टिहरी में 198 कैदी बंद है। नवें स्थान पर क्षमता के 112 प्रतिशत कैदी 150 क्षमता वाली जिला पौड़ी में 168 कैदी बंद है।

नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार प्रदेश में केवल दो जेले ही ऐसी है जिसमें निर्धारित स्वीकृत क्षमता से कम कैदी बंद है। इसमें एक विशेष जेल सम्पूर्णानन्द शिविर (खुली जेल) सितारगंज है जिसमें केवल सजायाफ्ता कैदियों को ही रखा गया है। इसकी क्षमता 300 कैदियों की है जबकि इसकी क्षमता के मात्र 16 प्रतिशत 48 कैदी ही इसमें बंद है। इसके अतिरिक्त सामान्य जेलों में स्वीकृत क्षमता से कम कैदियों वाली एकमात्र जेल जिला कारागार चमोली है। इसमें उसकी क्षमता 169 की अपेक्षा 76 प्रतिशत 128 कैदी ही बंद हैं।

मानवाधिकार संरक्षण तथा सूचना अधिकार सहित 44 पुस्तके के लेखक तथा सूचना अधिकार व मानवाधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों पर चिन्ता व्यक्त करते हुये, इसे कैदियों के संवैधानिक व मानव अधिकारों का हनन बताया है और उन्होंने उत्तराखंड के बड़े शहरों काशीपुर तथा रूद्रपुर में नयी जेलों, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत में जिला जेलों के निर्माण सहित वर्तमान जेलों की क्षमता बढ़ाने अधिक कैदियों को सामान्य के स्थान पर खुली जेल में रखने तथा कानूनों व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अन्तर्गत छोडे़ जाने योग्य कैदियों को सजा माफी, जमानत तथा पैरोल पर छोड़े जाने की मांग की है। इससे जहां कैदियों के अधिकारों की रक्षा होगी, वही इन पर किया जाने वाला सरकार का खर्च भी बचेगा।

साभार:- अविकल उत्तराखंड

Previous Post

बड़ी खबर : विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज भी जारी..

Next Post

कार्यवाही: फ्लैट को बना दिया था जुए का अड्डा, दून पुलिस ने दबोचा..

Next Post
कार्यवाही: फ्लैट को बना दिया था जुए का अड्डा, दून पुलिस ने दबोचा..

कार्यवाही: फ्लैट को बना दिया था जुए का अड्डा, दून पुलिस ने दबोचा..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी किए विभिन्न पदों की लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड। ऐसे करें डाउनलोड

ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी किए विभिन्न पदों की लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड। ऐसे करें डाउनलोड

4 years ago
अवैध ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस में पथराव, पुलिस ने किया काबू

अवैध ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस में पथराव, पुलिस ने किया काबू

5 months ago
बड़ी खबर: प्रेमी के साथ रहने की नहीं हुई पूरी तो शादीशुदा महिला ने गटका जहर। मौत

बड़ी खबर: प्रेमी के साथ रहने की नहीं हुई पूरी तो शादीशुदा महिला ने गटका जहर। मौत

3 years ago
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही राहुल गांधी के लिए ये बात, कहा राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही राहुल गांधी के लिए ये बात, कहा राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.