Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home मौसम

मौसम: 11 राज्यों में भारी बारिश। उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी..

मौसम: 11 राज्यों में भारी बारिश। उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी..
0
SHARES
274
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मौसम: 11 राज्यों में भारी बारिश। उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी..

 

Related posts

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
उत्तराखंड में आज मौसम बदलेगा! येलो अलर्ट: कई जिलों में तूफान, बारिश और बिजली की चेतावनी

उत्तराखंड में आज मौसम बदलेगा! येलो अलर्ट: कई जिलों में तूफान, बारिश और बिजली की चेतावनी

March 14, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों के साथ ही चारों धामों में मंगलवार को भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पांच मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध होने का भी अनुमान है। जबकि, मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

तीर्थयात्रियों को नियंत्रित करने की दी सलाह

पांच मई तक भारी बारिश और बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने संबंधित अधिकारियों को चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने की सलाह दी है। यात्रियों और वाहन चालकों को भी सावधान रहने और संभव हो तो यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जाने की संभावना जताते हुए सड़कों से बर्फ हटाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

आपको बताते चलें देशभर में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. राष्ट्रीय राजधानी समेत ज्यादातर हिस्सों में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. जानकारी के मुताबिक देशभर में आज 2 मई को 11 राज्यों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश के आसार है. दिल्ली, केरल तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है. 5 मई तक देश के किसी भी हिस्से में लू चलने के आसार नहीं है. हालांकि इसके बाद इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के आसार है, जिसकी वजह से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

ऑरेंज अलर्ट किया है जारी

राजस्थान में भी आज विभाग ने बारिश की वजह से चेतावनी दी है. बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में इस पूरे हफ्ते बारिश और आंधी के आसार बने रहेंगे. यहां 8 मई के बाद मौसम बदलने की संभावना है।

उत्तराखंड में आज और कल मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य में कहीं-कहीं बारिश, बिजली और ओला गिरने के आसार हैं. इसके अलावा 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी होने का भी अनुमान है।

चारधाम यात्रा में भी दिक्कत

यूपी में आज 2 मई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, असम, महाराष्ट्र में भी आज बारिश के साथ ओला गिरने के आसार है. चारधाम यात्रा में भी लगातार बारिश और बर्फबारी से हर दिन परेशानी बढ़ रही है. उत्तराखंड में बदलते मौसम ने श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने 4 मई तक प्रदेश में भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

 

 

Previous Post

हाइकोर्ट न्यूज: नैनी झील में गंदगी को लेकर स्वत: हाइकोर्ट ने लिया संज्ञान।इन्हे किया तलब

Next Post

हादसा: यहां अनियंत्रित कार गिरी खाई में 1 की मौत।5 घायल..

Next Post
हादसा: यहां अनियंत्रित कार गिरी खाई में 1 की मौत।5 घायल..

हादसा: यहां अनियंत्रित कार गिरी खाई में 1 की मौत।5 घायल..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग: भारी बारिश के मद्देनजर कल इस जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित। आदेश जारी..

ब्रेकिंग: भारी बारिश के मद्देनजर कल नैनीताल जिले समस्त स्कूल रहेंगे बंद। आदेश जारी..

3 years ago
दुस्साहस: यहां पीड़िता को रेस्क्यू करने गई पुलिस टीम पर हमला। सभी गिरफ़्तार 

दुस्साहस: यहां पीड़िता को रेस्क्यू करने गई पुलिस टीम पर हमला। सभी गिरफ़्तार 

3 years ago
बड़ी खबर: श्री बर्फानी हर हर महादेव सेवादल द्वारा दसवां भंडारा केदारनाथ धाम प्रेमनगर से रवाना..

बड़ी खबर: श्री बर्फानी हर हर महादेव सेवादल द्वारा दसवां भंडारा केदारनाथ धाम प्रेमनगर से रवाना..

2 years ago
दुखद: उत्तराखंड के गायक गुंजन डंगवाल की सड़क दुर्घटना में मौत। उत्तराखंड में शोक की लहर

दुखद: उत्तराखंड के गायक गुंजन डंगवाल की सड़क दुर्घटना में मौत। उत्तराखंड में शोक की लहर

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.