Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तरप्रदेश

उत्तराखंड सीमा से सटे कस्बे बैतड़ी में बस हादसा 13 लोगों की मौत 34 घायल

उत्तराखंड सीमा से सटे कस्बे बैतड़ी में बस हादसा 13 लोगों की मौत 34 घायल
0
SHARES
230
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पिथौरागढ़ : भारत-नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट कस्बे के सामने नेपाल के बैतड़ी जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 बारातियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

जानकारी के मुताबिक, बस गुरुवार देर रात बैतड़ी जिले की पुरचुंणी नगरपालिका-7 के भवने गांव से दुल्हन को लेकर बजांग जिले के सुनकुडा जा रही थी। इसी दौरान पुरचुंणी के बड़गांव मोड़ पर बस चढ़ाई के दौरान नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिर गई।

रेस्क्यू में जुटी पुलिस, एपीएफ और स्थानीय लोग

हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

अस्पतालों में हुई मौतें

जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू के अनुसार,

6 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

5 घायलों ने डडेलधुरा अस्पताल में दम तोड़ा।

2 की मौत कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है—

केशव राज जोशी (40)

अशोक राज जोशी (13)

बसंत राज जोशी

बिष्णु दत्त जोशी (41)

नरेश राज जोशी (42)

बिशन दत्त जोशी (17)

दीपक जोशी (28)

किशन जोशी (46)

(अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है)

ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस क्षमता से अधिक भरी हुई थी। ओवरलोडिंग के चलते बस चढ़ाई नहीं चढ़ पाई और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बस चालक को मामूली चोटें आई हैं। चालक विरेंद्र बुढा, निवासी भीमदत्त नगरपालिका-7, कंचनपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में जारी है।

Previous Post

आईएफएस अधिकारी एमएस राजवंशी ने याचिका वापस ली, भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच रिपोर्ट को दी थी चुनौती

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़ : आम आदमी पार्टी के नेता की गोली मार कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज़ : आम आदमी पार्टी के नेता की गोली मार कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज़ : आम आदमी पार्टी के नेता की गोली मार कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाया प्रदेश का मान, महाराज ने 51000 रुपए का चेक प्रदान कर किया सम्मानित

एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस पर बढ़ाया प्रदेश का मान, महाराज ने 51000 रुपए का चेक प्रदान कर किया सम्मानित

1 year ago
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का देवपुरा हरिद्वार में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का देवपुरा हरिद्वार में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

1 year ago
बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने मारी बाजी ऽ टेबल टैनिस में अंशिका रावत और विख्यात ने जीते मैच

बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने मारी बाजी ऽ टेबल टैनिस में अंशिका रावत और विख्यात ने जीते मैच

6 months ago
बड़ी खबर: विभागो में स्थानान्तरण एक्ट का दुरुपयोग किए जाने पर सीएम ने दिए ये निर्देश

बड़ी खबर: विभागो में स्थानान्तरण एक्ट का दुरुपयोग किए जाने पर सीएम ने दिए ये निर्देश

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.