Monday, March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

सुभारती ट्रस्ट से 30 करोड़ की धोखाधड़ी में आरोपियों खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी

सुभारती ट्रस्ट से 30 करोड़ की धोखाधड़ी में आरोपियों खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सुभारती ट्रस्ट से 30 करोड़ की धोखाधड़ी में आरोपियों खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

देहरादून। सुभारती ट्रस्ट से 30 करोड़ की धोखाधड़ी में उच्चतम न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखण्ड सरकार को आदेश दिए कि, पूर्व दर्जाधारी मनीष वर्मा, पत्नी नीतू वर्मा व उसके भाई संजीव वर्मा के खिलाफ एक सप्ताह में एसीजेएम तृतीय देहरादून के न्यायालय में इन तीनों की जमानत खारिज करने के लिए आवेदन करे।

उच्चतम न्यायालय ने एसीजेएम तृतीय को भी निर्देशित किया कि, उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ 25 अगस्त से पहले फैसला ले। जिसके बाद सरकार ने एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में मनीष वर्मा, उनकी पत्नी नीतू वर्मा व उनके भाई संजीव वर्मा के खिलाफ जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन किया।

जिस पर निर्णय लेते हुए कोर्ट ने तीनों की जमानत निरस्त कर दी। साथ ही कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिए है। इस मामले में तीनों को जेल जाना तय हो गया है।

उल्लेखनीय है कि, सुभारती ट्रस्ट के न्यासी डॉ. अतुल कृष्ण ने उच्चतम न्यायालय में एसएलपी 2493/2021 दायर की, जिसमें उच्चतम न्यायलय ने मनीष वर्मा, नीतू वर्मा व संजीव वर्मा को नोटिस भेजा, लेकिन तीनों आरोपियों ने नोटिस नहीं लिया। जिसके बाद उच्चतम न्यायलय ने तीनों को पुलिस के माध्यम से नोटिस जारी करवाया।

पुलिस ने जब मनीष वर्मा के घर जाकर नोटिस दिया तो आरोपी ने नोटिस लेने से मना कर दिया। सरकार ने एसीजेएम तृतीय में तीनों आरोपियों की जमानत निरस्त करते के लिए आवेदन किया। जिसके बाद 16 अगस्त को एसीजेएम तृतीय निहारिका मित्तल गुप्ता ने तीनों की जमानत निरस्त कर दी।

एसीजेएम तृतीय में सुनवाई के दौरान में तीनों आरोपी उपस्थित नहीं हुए तो कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी कर दिया है। इस मामले में तीनों का जेल जाना तय है। क्योंकि उच्चतम न्यायलय के आदेश पर तीनों की जमानत खारिज हुई है।

क्या है पूरा मामला

गत 14 मार्च 2012 को सुभारती ट्रस्ट न्यासी डॉ. अतुल कृष्ण ने थाना कैंट में एक रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि, मनीष वर्मा, उनकी पत्नी नीतु वर्मा व भाई संजीव वर्मा ने अपनी 100 बिघा जमीन के नकली कागज दिखा कर पैसे ले लिए। जब कागजों की जांच कराई गई तो 64.5 बीघे जमीन के कागज फर्जी पाए गए।

कैंट थाने की जांच में भी 64.5 बीघे जमीन के कागज फर्जी पाए गए। जिसके बाद थाने ने उक्त तीनो आरोपियों के खिलाफ 420, 467, 468, 471 व 406 में मुकदमा दर्ज करते हुए 19.5.2014 को आरोप पत्र एसीजेएम तृतीय के न्यायलय में पेश किया।

Previous Post

डीएलएड प्रशिक्षितों के समर्थन में उतरा उक्रांद 

Next Post

गजब: राखी-राखी खेल रहे धस्माना-जोशी। बांधने वालों का लगा तांता

Next Post
गजब: राखी-राखी खेल रहे धस्माना-जोशी। बांधने वालों का लगा तांता

गजब: राखी-राखी खेल रहे धस्माना-जोशी। बांधने वालों का लगा तांता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज: उत्तराखंड सरकार युवाओं को देगी निशुल्क अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण, तैयार है एसओपी

गुड न्यूज: उत्तराखंड सरकार युवाओं को देगी निशुल्क अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण, तैयार है एसओपी

5 months ago
बड़ी खबर: हल्द्वानी हिंसा में 2 गिरफ़्तार, अब तक 94 उपद्रवी सलाखों के पीछे..

बड़ी खबर: हल्द्वानी हिंसा में 2 गिरफ़्तार, अब तक 94 उपद्रवी सलाखों के पीछे..

2 years ago
राहत: खुशखबरी गैस के दाम हुए सस्ते। गैस में इतने रूपये की हुई कटौती..पढ़े

राहत: खुशखबरी गैस के दाम हुए सस्ते। गैस में इतने रूपये की हुई कटौती..पढ़े

3 years ago
लक्सर फ्लाईओवर फायरिंग केस: पुलिस लापरवाही पर गिरी गाज, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो बदमाश गिरफ्तार

लक्सर फ्लाईओवर फायरिंग केस: पुलिस लापरवाही पर गिरी गाज, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो बदमाश गिरफ्तार

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.