Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home Uncategorized

पहाड़ी क्षेत्र में महिलाओं की दिक्कतें महसूस करने को सिर पर चारा लेकर कुछ दूर पैदल चले मोहित उनियाल व साथी ।

पहाड़ी क्षेत्र में महिलाओं की दिक्कतें महसूस करने को सिर पर चारा लेकर कुछ दूर पैदल चले मोहित उनियाल व साथी ।
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

पहाड़ी क्षेत्र में महिलाओं की दिक्कतें महसूस करने को सिर पर चारा लेकर कुछ दूर पैदल चले मोहित उनियाल व साथी ।

Related posts

रोड़वेज कर्मचारियों के  सेवानिवृत लाभों की वसुली पर  हाईकोर्ट ने लगाई रोक

रोड़वेज कर्मचारियों के सेवानिवृत लाभों की वसुली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

January 31, 2026
कांग्रेस पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी

दुखद : टिहरी से पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

January 26, 2026

पर्वतीय गांवों में बच्चों एवं महिलाओं के मुद्दों को लेकर
‘हम शर्मिंदा हैं’ मुहिम चला रहे उनियाल ।

सिन्धवाल गांव, डोईवाला । ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की कठिनाइयों को देखते हुए सामाजिक मुद्दों के पैरोकार मोहित उनियाल और उनके साथी खेतों से चारा पत्ती का बोझ सिर पर उठाकर कुछ दूर पैदल चले । उनियाल का कहना है कि महिलाएं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई घंटे कठिन मेहनत करके चारा पत्ती इकट्ठा करती हैं । इन महिलाओं के कठिन परिश्रम की ओर ध्यान दिलाने के लिए हमने एक दिन के लिए ही सही, उनके बोझ को महसूस करने की कोशिश की ।

उनियाल के अनुसार, हम पर्वतीय गांवों में बच्चों एवं महिलाओं के मुद्दों को लेकर ‘हम शर्मिंदा हैं’ मुहिम चला रहे हैं । इसके तहत शनिवार सुबह बारिश के बीच सिंधवाल गांव पहुंचकर महिलाओं से बात करके यह जानने की कोशिश की, कि क्या पहाड़ में पशुपालन और कृषि की रीढ़ महिलाओं के कार्य बोझ को कम किया जा सकता है । इसलिए हमने एक दिन के लिए ही सही, मातृशक्ति, हमारी बहनों और माताओं की दिक्क़तों को समझने, महसूस करने के लिए घस्यारी बनने का फैसला लिया ।

हमारे साथ डुगडुगी पाठशाला के संस्थापक राजेश पांडे, बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रही संस्था नियोविजन के संस्थापक गजेंद्र रमोला और युवा साथी पीयूष बिष्ट ‘मोगली’ भी थे । हमने उन महिलाओं से बात की, जो सुबह घर के जरूरी कामकाज निपटाती हैं और फिर दरांती-पाठल लेकर खेतों और जंगलों का रुख करती हैं । हमें यह जानकारी मिली कि इन दिनों महिलाएं जंगलों का रुख कम कर रही हैं, यहां बघेरे (गुलदार) का डर बना है । यहां बघेरा दिन में भी दिखाई दे रहा है । पास के जंगल में पांच-छह बघेरे देखे गए हैं । इसलिए महिलाएं जंगलों से घास नहीं ला रही हैं । घरों के पास ही भीमल की पत्तियां इकट्ठी की जा रही हैं ।

सिंधवाल गांव निवासी सुधीर मनवाल बताते हैं, सर्दियों में जब चारे का संकट होता है, तब भीमल के पत्ते काफी राहत देते हैं। यह पशुओं के लिए पौष्टिक चारा है और पहाड़ पर भीमल बहुत है । पहाड़ी क्षेत्रों में खेती की सबसे बड़ी समस्या, बंदर व अन्य जंगली जानवरों से है । जिसकी वजह से खेती खत्म हो रही है ।
मोहित बताते हैं, पूरन देवी के चारा पत्ती के बोझ को सिर पर रखकर करीब आधा किमी. दूर स्थित उनके घर तक पहुंचाया । पूरन देवी प्रतिदिन इस तरह के छह-सात गट्ठर जुटाती हैं । तब जाकर पशुओं के लिए चारा पूरा हो पाता है ।

लगभग डेढ़ किमी. और आगे कौलधार गांव में बिजेंद्र सिंह बताते हैं, गांव में बघेरे (गुलदार) आ रहे हैं । उनके आंगन तक पहुंच जाता है । अब तो दिन में भी दिख रहा है । बघेरे ने हफ्तेभर में गांव में ही एक दर्जन से अधिक बकरियां मार दीं । चारा पत्ती इकट्ठा करने के दौरान उनकी पत्नी के पैर में चोट लग गई है ।

उन्होंने बताया, कौलधार गांव में किरन देवी पशुओं के लिए चारा इकट्ठा कर रही थीं । किरन का घर सिंधवाल गांव में है, जो कौलधार से लगभग दो किमी. है । किरन को चारे के लिए दो से चार किमी. तक दूर जाना पड़ जाता है । कुल मिलाकर दिन में लगभग छह-सात घंटे पशुपालन में लगते हैं ।

मोहित उनियाल व राजेश पांडे ने किरन देवी द्वारा इकट्ठा किए चारा पत्ती के बोझ को दो भागों में बांटकर कुछ किमी. पैदल चलकर उनके घर तक पहुंचाया । उनियाल का कहना है, पशुपालन में मातृशक्ति की मेहनत को देखा । किरन देवी ने तीन-चार घंटे की अथक मेहनत से चारा-पत्ती का बोझ तैयार किया । हम उस बोझ का आधा हिस्सा भी नहीं उठा पाए, जिसको लेकर किरन रोजाना दो-तीन किमी. पैदल चलती हैं ।

राजेश पांडे का कहना है, पशुपालन में मातृशक्ति के श्रम को कम करने के लिए नये नजरिये से कार्य करने की जरूरत है । घरों के पास हरा चारा उगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा सकता है । चिंता इस बात की है, कहीं श्रम एवं समय ज्यादा लगने की वजह से गांवों में पशुपालन कम न हो जाए, जैसा कि देखने को मिलता रहा है । हमारी मुहिम लगातार जारी रहेगी । यह मुहिम इसलिए भी है, क्योंकि हम बच्चों एवं महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए उतनी तेजी से कार्य नहीं कर पाए, जितनी की आवश्यकता है । वर्षों पहले जिन मुद्दों पर बात होती थी, वो आज भी हो रही है ।

Previous Post

बड़ी ख़बर : CBSC बोर्ड करने जा रहा है बड़ा बदलाव

Next Post

शर्मनाक : दहेज के लालच में नवविवाहिता की हत्या!

Next Post
शर्मनाक : दहेज के लालच में नवविवाहिता की हत्या!

शर्मनाक : दहेज के लालच में नवविवाहिता की हत्या!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

खुशखबर : नए साल में राज्य कर्मचारियों को मिल सकती है यह सौगात।

खुशखबर : नए साल में राज्य कर्मचारियों को मिल सकती है यह सौगात।

2 years ago
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक चर्चा, हेलिकॉप्टर सेवा पर हो सकता है बड़ा निर्णय

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक चर्चा, हेलिकॉप्टर सेवा पर हो सकता है बड़ा निर्णय

9 months ago
दुर्घटना: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी, मसूरी में कार दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ ने बचाई 5 जिंदगियां..

दुर्घटना: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी, मसूरी में कार दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ ने बचाई 5 जिंदगियां..

2 years ago
बिग ब्रेकिंग:  केंट बोर्ड छावनी परिषद में पड़ी CBI की रेड। मचा हड़कंप

बिग ब्रेकिंग: केंट बोर्ड छावनी परिषद में पड़ी CBI की रेड। मचा हड़कंप

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.