Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home दुर्घटना

दुखद हादसा: तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 26 घायल, घायलों की लिस्ट जारी..

दुखद हादसा: तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 26 घायल, घायलों की लिस्ट जारी..
0
SHARES
246
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

उत्तराखंड में  लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे ने की आत्महत्या

उत्तराखंड में लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे ने की आत्महत्या

March 25, 2026
उत्तरकाशी फिताड़ी गांव आग लगने के बाद जलकर राख हुए लकड़ी के मकान

उत्तरकाशी फिताड़ी गांव में भीषण आग: 14 घर जलकर राख,

March 25, 2026
दुखद हादसा: तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 26 घायल, घायलों की लिस्ट जारी..

 

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा मार्ग में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई. इस बस हादसे में एक महिला की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दो महिलाओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. 26 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज जारी है.

उत्तरकाशी में बस खाई में गिरी: जैसे ही पुलिस और प्रशासन को गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरने की सूचना मिली, तत्काल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग, फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. दुर्घटनास्थल के पास हरसिल और गंगनानी से मेडिकल टीमें भी एंबुलेंस के साथ तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं।

UTTARKASHI BUS ACCIDENT

बस हादसे में 3 महिलाओं की मौत: रेस्क्यू टीमों की सक्रियता से थोड़े समय में ही रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया. एक महिला ने दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था. तीर्थयात्रियों की बस में कुल 27 तीर्थयात्री और चालक, परिचालक समेत 29 लोग सवार थे. 29 घायलों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में लाया गया. देर रात दो अन्य घायल महिलाओं ने दम तोड़ दिया. इस तरह उत्तरकाशी सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. 26 लोग घायल हैं. इन घायलों का उपचार किया जा रहा है।

UTTARKASHI BUS ACCIDENT

उत्तरकाशी बस हादसे में इनकी गई जान: जिन तीन तीर्थयात्री महिलाओं की मौत हुई है, उनके नाम दीपा पत्नी महेंद्र चंद्र, निवासी हल्दूचौड़ हल्द्वानी, जिला नैनीताल, नीमा केडा पत्नी पूरण सिंह केडा, निवासी रुद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर और मीना रैकवाल पत्नी महेंद्र सिंह रैकवाल, निवासी गौलापार हल्द्वानी, जिला नैनीताल है।

पेड़ ने बचा लिया बड़ा हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों और रेस्क्यू टीमों के अनुसार बस अनियंत्रित होकर जब खाई में गिरी तो रास्ते में पेड़ पर अटक गई. इस कारण एक बहुत बड़ा हादसा टल गया. अगर वो पेड़ नहीं होता तो बस कई मीटर नीचे गहरी खाई में गिर जाती. इससे बड़ा नुकसान हो सकता था. लेकिन पेड़ ने अनेक लोगों की जान बचा ली. बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक नहीं लगने से चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा. बस खाई में करीब 20 मीटर नीचे तक गिरी. इसके बाद एक पेड़ पर बस रुक गई. अगर बस पेड़ पर नहीं रुकती तो सीधे भागीरथी नदी में जा गिरती।

गंगोत्री से लौट रहे थे तीर्थयात्री: उत्तरकाशी में हादसे का शिकार हुई बस गंगोत्री दर्शन करने के बाद तीर्थयात्रियों को लेकर उत्तरकाशी लौट रही थी. अभी ये बस गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास पहुंची थी कि हादसे का शिकार हो गई. बस में सवार तीर्थयात्री दिल्ली, महाराष्ट्र और हल्द्वानी के निवासी हैं. बस उधमसिंह नगर की है. बस का नंबर UK 06 PA 1218 है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीएस रावत जो आपदा नियंत्रण में मौजूद थे उन्होंने बताया कि हादसे का पता चलते ही तत्काल 6 एंबुलेंस भेजी गई थीं. घायलों को भटवाड़ी और जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी खुद भी डॉक्टरों की टीम के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचे।

Previous Post

खुशखबरी: श्री महंत इन्दिरेश नेत्र बैंक बना उत्तराखण्ड का पहला ट्रेनिंग सेंटर

Next Post

क्राइम: राजधानी देहरादून में केरला स्टोरी जैसा केस, खबर पढ़कर चौंक जाएंगे..

Next Post
क्राइम: राजधानी देहरादून में केरला स्टोरी जैसा केस, खबर पढ़कर चौंक जाएंगे..

क्राइम: राजधानी देहरादून में केरला स्टोरी जैसा केस, खबर पढ़कर चौंक जाएंगे..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, हाई वोल्टेज तार गिरने से मचा कोहराम, कई की मौत की आशंका

मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, हाई वोल्टेज तार गिरने से मचा कोहराम, कई की मौत की आशंका

8 months ago
गुड न्यूज: सूचना विभाग की झांकी को बेस्ट झांकी का अवॉर्ड मिला

गुड न्यूज: सूचना विभाग की झांकी को बेस्ट झांकी का अवॉर्ड मिला

1 year ago
बड़ी खबर: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उठाए सवाल

बड़ी खबर: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उठाए सवाल

6 months ago
बिग ब्रेकिंग : भारी बारिश के चले देहरादून में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद 

बिग ब्रेकिंग : भारी बारिश के चले देहरादून में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद 

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.