Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

बड़ी खबर: उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा का संगठन विस्तार – सेलाकुई में जन-जन को जोड़ने का संकल्प

बड़ी खबर: उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा का संगठन विस्तार – सेलाकुई में जन-जन को जोड़ने का संकल्प
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सहसपुर, चकराता एवं विकासनगर विधानसभा क्षेत्रों की संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सेलाकुई में आयोजित की गई। बैठक के आयोजक श्री निरंजन चौहान रहे जिन्हें सहसपुर, चकराता एवं विकासनगर विधानसभा के लिए सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई है।

नव नियुक्त अध्यक्ष ने इन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को संगठित कर मोर्चे की नीतियों और भावी योजनाओं से अवगत कराया।

Related posts

गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026
उधर दिल्ली में बीजेपी के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, इधर कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

उधर दिल्ली में बीजेपी के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, इधर कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

March 28, 2026

इस मौके पर पूर्व खंड विकास अधिकारी भगवती प्रसाद जुयाल के साथ साथ विभिन्न क्षेत्र से आए हुए लगभग 240 महिलाओं एवं 380 लोगों ने स्वाभिमान मोर्चे पर विश्वाश करते हुए उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की सदस्यता ली।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि अब उत्तराखंड की चेतना जाग चुकी है। जब सत्ता और विपक्ष दोनों मौन हो जाएं, तब तीसरे विकल्प की आहट पहाड़ों से गूंजती है। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा वही गूंज है — जो न रुकने वाली है, न झुकने वाली। उन्होंने आगे कहा कि अगर हम अपने हकों के लिए चुप रहे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ़ नहीं करेंगी। अब वक्त आ गया है कि उत्तराखंड के स्वाभिमान की बात हर चूल्हे से, हर चौपाल तक पहुंचे।

सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल कैलाश देवरानी ने सैनिकों की अनुशासित ऊर्जा जब जन-आंदोलन में तब्दील होती है, तो परिवर्तन की नींव बनती है। यह मोर्चा अब युद्ध नहीं, बल्कि उत्तराखंड को उसका असली स्वाभिमान लौटाने का एक संकल्प है।

मोर्चे के महासचिव मोहित डिमरी ने दो टूक शब्दों में बताया कि उत्तराखंड की जनता अब तीसरे विकल्प की ओर देख रही है। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा कोई राजनीतिक प्रयोग नहीं, यह पहाड़ के धैर्य का विस्फोट है। गांव-गांव से उठती यह चेतना एक नई व्यवस्था की मांग कर रही है। 25 साल में उत्तराखंड का कोई भी सपना पूरा नहीं हुआ ओर सरकार “3 साल बेमिसाल” का राग अलाप रही है।
भारत सरकार द्वारा सेना का राजनीतीकरण करने पर मोहित डिमरी ने सख्त नाराजगी प्रकट की और घर घर सिंदूर बांटने का विरोध किया।

प्रवक्ता प्रमोद काला ने तीखा हमला करते हुए कहा कि जब अंबिका चौहान जैसी युवा बेटियां स्वाभिमान की मशाल उठाती हैं, तो समझ लो अब क्रांति की चिंगारी सिर्फ धधकने नहीं वाली,
बल्कि पूरे पहाड़ को रोशन करने वाली है।

कलाकार कशिश थापा ने गढ़वाली एवं कुमाऊनी गीत पर नृत्य के माध्यम से उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा को सांस्कृतिक समर्थन देकर भावनाओं को नई ऊंचाई दी।

मंच का संचालन वरिष्ठ सदस्य प्रकाश थपलियाल ने किया। बैठक में सहसपुर, विकासनगर एवं चकराता विधानसभा क्षेत्रों की जनता के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं ने भाग लिया और संगठन को गांव-गांव तक ले जाने का संकल्प लिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में 30 मई को आने वाले फैसले पर जनता की निगाहें टिकी हैं, मोर्चा ने स्पष्ट किया कि यदि निर्णय जनहित में नहीं आया, तो जनांदोलन का शंखनाद होगा। युवाओं को नेतृत्व में शामिल करना, महिला शक्ति को संगठन में अग्रिम भूमिका देने, सैनिक संगठन की पुनर्संरचना और लामबंदी जैसे मुद्दों पर भी मोर्चे ने एकजुटता दिखाई।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार महासचिव मोहित डिमरी सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कर्नल कैलाश देवरानी, सबसे कम उम्र की पार्षद अंबिका चौहान के अलावा प्रमोद काला, प्रकाश थपलियाल, मनोज कोठियाल, आशुतोष कोठारी, राजेंद्र भट्ट, यशपाल रावत, अतर सिंह चौहान, शोभित सजवान, गोरखा समाज के प्रमुख संजय थापा, पार्षद पंकज थापा, पार्षद दीपक कंडारी समेत अनेक जागरूक कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

ज्ञात हो कि उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने अपने संगठन के विस्तार की प्रक्रिया को तेज करते हुए कुछ दिन पहले पूर्वी देहरादून (डोईवाला एवं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र) के लिए श्री शीशपाल पोखरियाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Previous Post

54 करोड़ का लैंड यूज घोटाला: जांच में तीन बड़े अधिकारी पाए गए दोषी, रिपोर्ट शासन को सौंपी

Next Post

बड़ी खबर: बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151.77 ग्राम अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Next Post
बड़ी खबर: बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151.77 ग्राम अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

बड़ी खबर: बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 151.77 ग्राम अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने धूमधाम से मनाया 15 वा स्थापना दिवस..

बड़ी खबर: शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने धूमधाम से मनाया 15 वा स्थापना दिवस..

3 years ago
Weather update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत। बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी..

Weather update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत। बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी..

3 years ago
पैराओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने की कोरोना काल में असहाय लोगों की मदद आज भी कर रही सेवा

पैराओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने की कोरोना काल में असहाय लोगों की मदद आज भी कर रही सेवा

5 years ago
लापता: मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार गुरुचरण सिंह लापता, जांच में जुटी पुलिस 

लापता: मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार गुरुचरण सिंह लापता, जांच में जुटी पुलिस 

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.