Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

एक्सक्लूसिव: बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी आत्महत्या केस की पूरी रिपोर्ट पढ़ें  विस्तार से

एक्सक्लूसिव: बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी आत्महत्या केस की पूरी रिपोर्ट पढ़ें  विस्तार से
0
SHARES
686
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026
एक्सक्लूसिव रिपोर्ट : बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी आत्महत्या केस की पूरी रिपोर्ट पढ़ें  विस्तार से

  • आत्महत्या मामले में पुलिस ने गुप्ता ब्रदर्स को भेजा जेल
  • बिल्डर साहनी ने सहस्त्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दी
  •  सुसाइड नोट व FIR-
  • दो प्रोजेक्ट्स को लेकर चल रहा था विवाद
  • बिल्डर साहनी ने सुसाइड नोट में व्यक्त की थी अपनी पीड़ा

देहरादून: नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी आत्महत्या मामले में दून पुलिस ने अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

रेसकोर्स निवासी सतेंद्र सिंह साहनी बाबा ने शुक्रवार को लगभग 11.30 बजे सहस्त्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

52 साल के सतेंद्र साहनी के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने गुप्ता ब्रदर्स को गिरफ्तार कर लिया। सतेंद्र सिंह साहनी(बाबा) के पुत्र रणवीर ने राजपुर थाने में ब्लैकमेल,उत्पीड़न, धमकी व आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर 7 नेहरु रोड,डालनवाला निवासी अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

सतेंद्र साहनी ने सुसाइड नोट पीएम मोदी व सीएम धामी को सम्बोधित कर लिखा है। शुरुआत में अपने  पुराने व नये विभिन्न प्रोजेक्ट्स का जिक् किया। इसके बाद गुप्ता ब्रदर्स से मुलाकात व प्रोजेक्ट्स में साझेदारी का जिक्र कर पूरी कहानी बयां की।

सुसाइड नोट में साहनी  ने गुप्ता ब्रदर्स के साथ मिलकर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। साहनी ने यह भी लिखा कि बलजीत सोनी ने अच्छे माहौल में उनकी मुलाकात गुप्ता बंधुओं से कराई थी। गौरतलब है कि बलजीत सोनी का दून के प्रसिद्ध उद्योगपति विंडलास से भी विवाद सामने आया था। एक जमीन के घपले में विंडलास को जेल भी हुई।

सतेंद्र साहनी

इधर,प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान हुए झगड़े के बाद गुप्ता ब्रदर्स ने साहनी के खिलाफ सहारनपुर में मुकदमा दर्ज करवा दिया। गुप्ता ब्रदर्स दोनों प्रोजेक्ट  अपने नाम करने का दबाव बना रहे थे।

16 मई को सतेंद्र साहनी ने स्थानीय पुलिस को अनिल कुमार गुप्ता और अजय कुमार गुप्ता द्वारा किये जा रहे कृत्यों, धमकियों उत्पीडन और ब्लैकमेलिंग के सम्बन्ध में सूचित किया था।

इधर, सहारनपुर पुलिस ने शुक्रवार को साहनी को थाने में बुलाया था। इसी के बाद घबराकर साहनी ने आत्महत्या कर ली। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि गुप्ता ब्रदर्स ने साहनी के बेटे व दामाद को भो फंसाने की धमकी दी थी। इसी से परेशान होकर सतेंद्र साहनी ने आज आत्महत्याकर ली।

गौरतलब है कि गुप्ता ब्रदर्स का दक्षिण अफ्रीका में भी लंबा कारोबार रहा है। और वहां भी अन्य गुप्ता ब्रदर्स के खिलाफ भ्र्ष्टाचार के मामले चल रहे हैं।

देखें-प्रथम सूचना रिपोर्ट

First Information contents (प्रथम सूचना तथ्य):

नकल तहरीर हिन्दी वादी सेवा में, थाना प्रभारी महोदय थाना राजपुर देहरादून । 24/5/24 प्रार्थी रणबीर सिंह साहनी पुत्र सतेन्द्र सिंह साहनी निवासी 119-D रेसकोर्स नम्रता पूर्ण निवेदन करता हूं कि प्रार्थी के पिता श्री सतेन्द्र सिंह साहनी को एक श्री अजय कुमार गुप्ता पुत्र श्री शिव गुप्ता निवासी 7 नहेरु रोड़ डालनवाला देहरादून व श्री अनिल कुमार गुप्ता पुत्र श्री श्यामलाल गुप्ता निवासी 7 नेहरु रोड़ डालनवाला देहरादून द्वारा निरन्तर ब्लैक मेल व डराया धमकाया जा रहा था। प्रार्थी के पिता द्वारा इस क्रम में एक विस्तृत शिकायत दिनांक 16.05.23 को स्थानीय पुलिस को दिया था जिसमें उपरोक्त  श्री अनिल कुमार गुप्ता और श्री अजय कुमार गुप्ता द्वारा किये जा रहे कृत्यों, धमकियों उत्पीडन और ब्लैकमेलिंग के सम्बन्ध में पुलिस को सूचित किया था। उपरोक्त अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता पर मेरे पिता पर उनके दोनो प्रोजेक्ट उनके नाम करने का दबाव बना रहे थे और अपनी व अपने परिवार की जान माल के खतरे की आंशका व्यक्त की थी।

इस क्रम में श्री अनिल कुमार गुप्ता व श्री अजय कुमार गुप्ता ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुये अपना झूठा पता और कूट रचित प्रपत्रों के आधार पर बिना क्षेत्र अधिकार के सहरानपुर में झूठी शिकायत पुलिस में दी गई थी। जिसके क्रम में पुलिस द्वारा बार बार मेरे पिता को वहां बुलाया जा रहा था और पुलिस ने आज सुबह तक पेश होने का समय दिया था जिसकी वजह से वह बहुत ज्यादा घबराये हुये थे। इस दौरान उन्होने निरन्तर गुप्ता बंधुओं से धमकियां मिल रही थी वह कल सुबह तक दोनो कम्पनियाँ मेरे नाम करो नहीं तो तुम तुम्हारा दामाद भी जेल जाने के लिये तैयार रहो या ऐसी नौबत ला देंगे के तुम खुद ही आत्महत्या कर लोगे । तुमने हमारा प्रभाव तो देख ही लिया है। वह रोज रोज के हो रहे उत्पीड़न बेइज्जती व धमकियों से अत्यंत परेशान थे और बेटे व दामाद का नाम भी झूठे रुप से फंसाये जाने के कारण बहुत घबराये हुये थे।

आज सुबह मेरे पिता घर से करीब 9 बजे बिना बताए निकल गए और कुछ देर बाद मुझे पता चला उनके द्वारा सहस्रधारा रोड़ पैसेफिक गोल्फ की आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। उनकी जेब से एक सुसाईड नोट मिला है। सुसाइड नोट में भी मेरे पिता द्वारा उनके प्रति अनिल कुमार गुप्ता व अजय गुप्ता द्वारा दी जा रही धमकीयों, भयादोहन, अपकर्षण का उल्लेख है । उप्रोक्त व्यक्तियों द्वारा मेरे पिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया है। अतः महोदय से विनम्र निवेदन है कि कृपा कर मेरी रिपोर्ट दर्ज कर मुझे न्याय दिलाने की कृपा की जाए वह हमारे परिवार की सुरक्षा प्रदान करने की कृपा की जाए । दिनांक 24/5/24 Sd अंग्रेजी अपठित प्रर्थी श्री रनबीर सिंह साहनी पुत्र सतेन्द्र सिंह साहनी निवासी, 119-D रेसकोर्स देहरादून पूर्ब में दी गई शिकायत दिनांक 16/5/24 को के प्रति संलग्न है। जेब से मिला ओरिजनल सुसाईट नोट जो कि इंगलिश में लिखा गया है संलग्न है। Sd अंग्रेजी । नोट – मै का० प्रमाणित करता हूँ कि तहरीर कि नकल शब्द ब शब्द टाईप की गयी कोई भी शब्द घटाया बढाया नही

गया है। का0 1732 मोहन सिंह थाना राजपुर देहरादून दिनांक- 24.05.2024

मृतक सतेंद्र सिंह साहनी का सुइसाइड नोट 

 अविकल थपलियाल 

Previous Post

बड़ी खबर: विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान, हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सेमिनार आयोजित

Next Post

Weather update: उत्तराखंड के इन 8 जिलों में बारिश के आसार, देहरादून में छाए रहेंगे बादल..

Next Post
Weather update: उत्तराखंड के इन 8 जिलों में बारिश के आसार, देहरादून में छाए रहेंगे बादल..

Weather update: उत्तराखंड के इन 8 जिलों में बारिश के आसार, देहरादून में छाए रहेंगे बादल..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग: इन विश्व प्रसिद्ध मंदिरों में छोटे कपड़ों पर सख्ती। नहीं मिलेगी एंट्री..

ब्रेकिंग: इन विश्व प्रसिद्ध मंदिरों में छोटे कपड़ों पर सख्ती। नहीं मिलेगी एंट्री..

3 years ago
बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी एक्शन में,इस अधिकारी को किया निलंबित,आदेश जारी।

बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी एक्शन में,इस अधिकारी को किया निलंबित,आदेश जारी।

3 years ago
श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड फिजियोथैरेपी दिवस। शायरी, गायन एवं गीत संगीत की बही बयार

श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड फिजियोथैरेपी दिवस। शायरी, गायन एवं गीत संगीत की बही बयार

2 years ago
Why The Girl Songs Didn’t Rock In the Boat

Why The Girl Songs Didn’t Rock In the Boat

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.