Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ शिवानंद नौटियाल को जयंती पर याद किया..

बड़ी खबर: पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ शिवानंद नौटियाल को जयंती पर याद किया..
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ शिवानंद नौटियाल को जयंती पर याद किया..

  • डाॅ शिवानंद नौटियाल की 87वीं जयंती

पौढ़ी/रुद्रप्रयाग। 26 जून 2023
उत्तर प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा व पर्वतीय विकास मंत्री डाॅ. शिवानंद नौटियाल की जयंती पर उनके पैतृक गांव कोठला में ग्रामीणों ने उन्हें याद किया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों ने स्वर्गीय नौटियालके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। डाॅ. शिवानंद नौटियाल का जन्म 26 जून 1936 को कोठला में हुआ था। वे एक बार पौड़ी और 5 बार कर्णप्रयाग विधानसभा से विधायक रहे।

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

उन्हें पर्वतीय क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए याद किया जाता है। कोठला में ग्रामीणों में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में नंदराम नौटियाल, भगवती प्रसाद, देवी प्रसाद, गुलाब सिंह, कैलाश सिंह, युद्धवीर सिंह, बंटी सिंह शामिल थे।

वहीं रूद्रप्रयाग में भी स्व. डाॅ. शिवानंद नौटियाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। यहां आयोजित संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी ने कहा कि राजनीति के बदलते परिवेश में डाॅ. नौटियाल के लिए पहाड़ हमेशा आगे रहा। 30 वर्ष तक विधायक रहते हुए भी उनका जीवन सादगी भरा रहा।

एलएल सुंदरियाल ने कहा कि, पहाड़ में शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना डाॅ. नौटियाल की ही देन है। समाजसेवी प्रदीप बगवाड़ी एवं माधो सिंह ने कहा कि तहसील की स्थापना के समय नौटियाल ने जनपद की नींव रखदी थी। इस अवसर पर ओपी भट्ट, देवेंद्र सिंह और मनीष सुंद्रियाल समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

  • डाॅ शिवानंद नौटियाल की 87वीं जयंती
  • विकास की विकास की मजबूत बुनियाद रख गए थे शिवानंद नौटियाल

कर्णप्रयाग/गैरसैंण 26 जून 2023
उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा एवं पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्व. शिवानंद नौटियाल की 87वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव कोठला-सैंजी में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक एवं कुशल राजनीतिज्ञ डा. शिवानंद नौटियाल का जन्म 26 जून 1926 को पौड़ी जनपद के ग्राम कोटला में हुआ था। वर्ष 1967 में इन्होंने सक्रिय राजनीति में पदार्पण किया तथा 1969 में पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। 1974 तथा 1979 के विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल की। वह पौड़ी से दो बार और कर्णप्रयाग से छह बार विधायक बने। 1979 में डा. नौटियाल को उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा एवं पर्वतीय विकास मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई पुस्तकें भी लिखी।

सोमवार को उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल ने कहा कि डा. नौटियाल ने अपने मंत्री कार्यकाल के दौरान कई इंटर कालेज और डिग्री कालेज के अलावा सड़कों का निर्माण कर पहाड़ी क्षेत्रों में विकास की एक मजबूत बुनियाद स्थापित की। कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पेयजल, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर उन्होंने हमेशा मिशन के रूप में कार्य किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यही वजह है कि वे आज भी आमजन के बीच लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं।

इस मौके पर संजय नौटियाल, कांता प्रसाद, नंद राम, कैलाश नौटियाल, शैलजा नौटियाल, मीना देवी, मोहित नौटियाल, शिवांशु नौटियाल, कमला देवी, मनोज नौटियाल, देवी प्रसाद, प्रिया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: इस विभाग में इन्हे मिला अतिरिक्त प्रभार। आदेश जारी

Next Post

बिग ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में ताबड़तोड़ तबादले। देखिए लिस्ट 

Next Post
बिग ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में ताबड़तोड़ तबादले। देखिए लिस्ट 

बिग ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में ताबड़तोड़ तबादले। देखिए लिस्ट 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

केदारनाथ उप चुनाव: 10वां राउंड, बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल  4 हजार वोटो से आगे

केदारनाथ उप चुनाव: 10वां राउंड, बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल 4 हजार वोटो से आगे

1 year ago
पौड़ी में कल से टीकाकरण 158 लाभार्थियों का होगा बेस हॉस्पिटल में टीकाकरण

पौड़ी में कल से टीकाकरण 158 लाभार्थियों का होगा बेस हॉस्पिटल में टीकाकरण

5 years ago
नैनीताल: एस.आई की गांधीगिरी। पहले बगैर मास्क पहने लोगों को पहनाई माला। फिर पहनाए मास्क

नैनीताल: एस.आई की गांधीगिरी। पहले बगैर मास्क पहने लोगों को पहनाई माला। फिर पहनाए मास्क

6 years ago
डोईवाला अस्पताल का उच्चीकरण न हुआ तो होगा निर्णायक : सौंपा ज्ञापन

डोईवाला अस्पताल का उच्चीकरण न हुआ तो होगा निर्णायक : सौंपा ज्ञापन

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.