Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

महाघोटाला: स्वच्छता समिति के फर्जी 99 सफाई कर्मचारियों की आख्या तैयार, होगी 9 करोड़ की रिकवरी 

महाघोटाला: स्वच्छता समिति के फर्जी 99 सफाई कर्मचारियों की आख्या तैयार, होगी 9 करोड़ की रिकवरी 
0
SHARES
240
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महाघोटाला: स्वच्छता समिति के फर्जी 99 सफाई कर्मचारियों की आख्या तैयार, होगी 9 करोड़ की रिकवरी 

 

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026

देहरादून: देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को फर्जी वेतन के जरिए करीब 9 करोड़ के घोटाले की आख्या तैयार हो गई है. अब उम्मीद है कि आज शनिवार को नगर आयुक्त को आख्या सौंपी जाएगी। इसके बाद करोड़ों के घोटाले में रिकवरी शुरू हो जाएगी, इस खबर में हम आपको बताएंगे कि करीब 9 करोड़ के इस घोटाले को पूरा पांच साल कैसे अंजाम दिया गया।

देहरादून: शहर की सफाई व्यवस्था में लगाए नगर निगम की ओर से स्वच्छता समिति के तहत सफाई कर्मचारियों के नाम पर हुए करोड़ों रुपए के वेतन फर्जीवाड़े के मामले में रिपोर्ट फाइल तैयार हो चुकी है। बस अब स्वास्थ्य नगर अधिकारी द्वारा नगर आयुक्त को आख्या सौंपनी रह गई है।

उम्मीद जताई जा रही है एक-दो दिन में फाइल नगर आयुक्त के पास आ जायेगी। उसके बाद नगर निगम द्वारा 99 सफाई कर्मचारियों द्वारा हुए वेतन में गबन के मामले में रिकवरी शुरू की जाएगी। बता दें कि नगर आयुक्त ने जांच रिपोर्ट में चार बिंदुओं पर स्वास्थ्य अधिकारी से आख्या मांगी थी। स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सीडीओ से आई जांच रिपोर्ट में चार बिंदुओं में जांच करते हुए इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर और साल 2019 से 2 दिसंबर 2023 तक कर्मचारियों के वेतन की वार्डवार सूची तैयार कर ली है।

यह है पूरा मामला 

बता दें कि साल 2019 में तीसरी बोर्ड बैठक में निर्णय लेने के बाद नगर निगम के सभी 100 वार्डों में साफ-सफाई के लिए स्वच्छता समिति बनाई गई थी. प्रत्येक वार्ड में बनाई गई समिति में 8 से 12 सफाई कर्मचारी कार्यरत बताए गए थे। 15-15 हजार रुपए स्वच्छता समिति को दिया जाता था। ऐसे में शहर भर में यह संख्या करीब एक हजार है। नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने से पहले सफाई कर्मचारियों का वेतन स्वास्थ्य समिति को दिया जाता था।

लेकिन 2 दिसंबर को बोर्ड भंग होने के बाद नई व्यवस्था बनाने का प्रयास किया गया था। कर्मचारियों के वेतन और पीएफ आदि में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद सीधे कर्मचारियों के खाते में वेतन की धनराशि ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया, इसके लिए नगर निगम ने समितियों के एक-एक कर्मचारी की भौतिक उपस्थित, आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या जुटाए थे। लेकिन नगर निगम की टीम ने सत्यापन में पाया कि पहले उपलब्ध कराई गई सूची में से कई कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। उनके स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति कार्य करते पाए गए, जिससे साफ हो गया कि सूची के अनुसार दिया जा रहा वेतन गलत व्यक्ति को दिया जा रहा था।

इसके बाद नगर निगम प्रशासक सोनिका ने सीडीओ झरना कामठन को मामले की जांच सौंपी, भौतिक सत्यापन के साथ दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि 22 वार्डों में 99 कर्मचारी ऐसे थे, जिनके नाम नगर निगम को उपलब्ध कराए गए थे. लेकिन चौंकाने वाली बात ये थी कि वह मौके पर नहीं थे। सीडीओ द्वारा करीब चार महीने में जांच पूरी हुई और फिर रिपोर्ट मई की शुरुआत में जिलाधिकारी के टेबल तक पहुंची। वहां से करीब एक हफ्ते बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जांच रिपोर्ट को लेकर वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी से चार बिंदुओं पर आक्ष्या मांगी थी, शुक्रवार को रिपोर्ट तैयार हो गई है।

स्वच्छता समिति के तहत सफाई कर्मचारियों को हर महीने कर्मचारी के नाम पर 15 हजार रुपए वेतन जारी किया जाता था। ऐसे में प्रति महीने 99 फर्जी सफाई कर्मचारियों के नाम पर वेतन 14 लाख 85 हजार और प्रति साल एक करोड़ 78 लाख 20 हजार रुपए और बोर्ड के पूरे पांच साल के कार्यकाल में आठ करोड़ 91 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।

नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया है कि स्वच्छता समिति की सीडीओ द्वारा जांच रिपोर्ट नगर निगम में आने के बाद 99 सफाई कर्मचारियों के चार बिंदुओं पर आख्या मांगी गई थी। जांच रिपोर्ट की आख्या पूरी हो गई और सभी बिंदुओं पर सूचीवार लिस्ट बना ली गई है। उम्मीद जताई जा रही है आज यानी शनिवार तक यह आख्या नगर आयुक्त को सौंप दी जाएगी। उसके बाद रिकवरी शुरू की जायेगी।

Previous Post

बड़ी खबर: एसआरएचयू लाइब्रेरी सिस्टम की ओर से कार्यशाला आयोजित..

Next Post

बिग ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में मृतकों और घायलों को केंद्र से मुआवजे का ऐलान, पढ़े 

Next Post
बिग ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में मृतकों और घायलों को केंद्र से मुआवजे का ऐलान, पढ़े 

बिग ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में मृतकों और घायलों को केंद्र से मुआवजे का ऐलान, पढ़े 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

डोईवाला: लाल तप्पड़ क्षेत्र में बस-टेंपो की भिड़ंत। एक कि मौत, दो घायल

हादसा : उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा, दो की मौत

4 years ago
Weather alert: अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी। पढ़े मौसम की ताज़ा अपडेट..

Weather alert: अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी। पढ़े मौसम की ताज़ा अपडेट..

3 years ago
10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

6 years ago
ठीक विश्वकप 2023 के बाद ये खिलाड़ी ले सकते है सन्यास, क्रिकेट की दुनिया को कहने वाले है अलविदा

ठीक विश्वकप 2023 के बाद ये खिलाड़ी ले सकते है सन्यास, क्रिकेट की दुनिया को कहने वाले है अलविदा

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.