Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: S.M.I.H और S.G.R.R.I.M.H.S द्वारा आंखों के पर्दे संबधित बीमारियों पर सी.एम.ई.कार्यक्रम आयोजित..

बड़ी खबर: S.M.I.H और S.G.R.R.I.M.H.S द्वारा आंखों के पर्दे संबधित बीमारियों पर सी.एम.ई.कार्यक्रम आयोजित..
0
SHARES
157
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: S.M.I.H और S.G.R.R.I.M.H.S द्वारा आंखों के पर्दे संबधित बीमारियों पर सी.एम.ई.कार्यक्रम आयोजित..

 

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

देहरादून: आज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ सांइसेज के नेत्र रोग विभाग के द्वारा आज उत्तराखण्ड स्टेट ऑपथैलमोलॉजिकल सोसाइटी के तत्वाधान में ’दी रेटिना इन सस्टैमिक डीजीज’ पर एक दिवसीय निरंतर चिकित्सा शिक्षा ( कन्टिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की नेत्र रोग विभाग की डॉ. प्रकृति पोखरियाल ने स्वागत अभिभाषण दे कर सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि इस सी.एम.ई. कार्यक्रम उद्देश्य आंखों के रेटिना( पर्दे) की बीमारियों को शुरूआती स्तर पर ही पहचानना व उसके मरीजो को सर्वश्रेष्ठ उपचार की विभिन्न विधियों पर मंथन व ज्ञानवर्धन करना हैै।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य, एसजीआरआरआईएण्डएचएस, डॉं0 अशोक नायक, कुल सचिव, शोध एवं विकास, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, डॉं0 पंकज मिश्रा, प्रेसिडेन्ट, यू0के0एस0ओ0एस0, डॉं0 विनोद अरोड़ा व विभागाध्यक्ष नेत्र रोग विभाग श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व कार्यक्रम की आँग्रेनाईजिंग चेयरपर्सन डॉं0 तरन्नुम शकील के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

डॉं0 अशोक नायक ने अपने सम्बोधन में कहा, इस तरह के सी0एम0ई0 कार्यक्रम ज्ञान के आदान प्रदान के लिए आदर्श मंच हैं। उन्होंने कहा कि एसजीआरआरआईएण्डएचएस इस तरह के आयोजनों को समय-समय पर करवाता रहा है।

इसके उपंरात सी.एम.ई. कार्यक्रम की प्रथम वक्ता विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग विभाग, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेंडिकल सांइसेंज व रेटिना विशेषज्ञा डॉ. रेनू धस्माना ने डायबीटिक रेटिनोपैथी व डायबीटिक किडनी डीजीज विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होनें मधुमेह व गुर्दे के रोगियों मे होने वाली रेटिना की बिमारियों को सही समय पर पहचानने व उनके उचित उपचार की विधियों के बारे में ज्ञान साझा किया।

दृष्टि आई इंस्टीट्यूट के रेटिना विशेषज्ञ डॉ. सौरभ लूथरा ने ’एक्स फाईल्स ए मल्टीट्यूट ऑफ इंटरैस्टिंग केसस विद रेटिनल मेनीफेसटेशन्स’ विषय पर व्याख्यान देते हुए बतौर रेटिना सर्जन अपने सामने आए पर्दे के विभिन्न रोगों व उनकी उपचार विधियों को साझा किया।

एम्स, ऋषिकेश के रेटिना सर्जन डॉ. रामानुज सामंता ने ’टयूबटक्लोसिस व रेटिना’ विषय पर व्याख्यान देते हुए टी.बी. के मरीजों में होने वाली पर्दे की बीमारियों पर प्रकाश डालते हुए खाई जाने वाली दवाईयों के रेटिना पर दुष्प्रभावों के बारे मे जानकारी दी। उनका सही समय पर पता लगाना व उनके उपचार की विधियों पर ज्ञान साझा किया।

अमृतसर आई क्लीनिक के डॉ. अनुज शर्मा ने ’रेटिनल मैनीफैस्टेशनस ऑफ हाईपरटेंशन’ विषय पर प्रकाश डालते हुए उच्च रक्तचाप के मरीजों में इससे उपजने वाली पर्दे की बीमारियों के विषय में विस्तृत जानकारियां दी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के रेटिना विशेषज्ञ डॉ श्री राम जयराज ने साईड इफैक्ट ऑफ सिस्टमिक ड्रग्स ऑन रेटिना विषय पर बोलते हए किसी भी बीमारी के निदान हेतु खाई जाने वाली दवाईयों के दुष्प्रभावों के बारें में जानकारी दी।

इसके उपरांत एसजीआरआरआईएण्डएचएस, जी0एम0सी0 हल्द्वानी, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेंडिकल सांइसेंज व एम्स, ऋषिकेश के नेत्र रोग विभागों में ऑपथैमोलॉजी स्नाकोत्तर (पी.जी.) मे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी का संचालन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की डॉं0 वत्सला वत्स के द्वारा किया गया।

विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग विभाग, एसजीआरआरआईएण्डएचएस व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, निदेेंशिका एसएमआई आई बैंक एवं कार्यक्रम की आँग्रेनाईजिंग चेयरपर्सन, डॉ. तरन्नुम शकील के द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेेश अस्पताल व एसजीआरआरआईएण्डएचएस के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आर्शीवाद व प्रेरणा से इस प्रकार के कार्यक्रम करवाये जाते रहे हैं व भविष्य में भी करवाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के निरन्तर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम डॉक्टरों व पी0जी0 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के ज्ञानवर्धन करने का अनूठा मंच है।
प्रश्नोत्तरी में एम्स, ऋषिकेश के डॉं0 पारितोष शुक्ला व डॉं0 कीर्ति ने प्रथम स्थान, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज की डॉं0 प्रियंका व डॉं0 अनमोल ने द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान जी0एम0सी0, हल्द्वानी की डॉं0 पुनम व डॉं0 रचित ने प्राप्त किया। इन सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सौ से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञों व ऑपथैमोलॉजी स्नाकोत्तर (पी.जी.) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉं0 तारिख मसूद, डॉं0 संजीव मित्तल, डॉं0 शान्ति पाण्डे, डॉं0 गौरव लूथरा, डॉं0 मुनिन्द्रा रावत, डॉं0 संगीता जैन, डॉ0 स्मिता मेहरा का भी विशेष सहयोग रहा ।

Previous Post

बड़ी खबर: हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में मैकेनिकल वेंटिलेशन पर कार्यशाला आयोजित

Next Post

तबादले: वन विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले, लिस्ट जारी 

Next Post
तबादले: वन विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले, लिस्ट जारी 

तबादले: वन विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले, लिस्ट जारी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में , उत्तराखंड से ये VVIP करेंगे शिरकत..

बड़ी खबर: मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में , उत्तराखंड से ये VVIP करेंगे शिरकत..

2 years ago
Health: अगर फटी हुई एड़ियों से हैं परेशान।तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे।

Health: अगर फटी हुई एड़ियों से हैं परेशान।तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे।

3 years ago
बड़ी खबर: उत्तराखंड का जवान 14 दिनों से लापता

बड़ी खबर: उत्तराखंड का जवान 14 दिनों से लापता

4 years ago
उत्तराखंड PCS 2026 और Lower PCS परीक्षा की तैयारी करते युवा, UKPSC भर्ती संकट

उत्तराखंड लोअर पीसीएस और उपर पीसीएस परीक्षा संकट में, जानिए क्या है वजह

6 days ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.