Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home हस्तक्षेप

देहरादून में कब्जाई जा रही है 80 बीघा जमीन ,अधिकारियों से लेकर नेता भी शामिल।

देहरादून में कब्जाई जा रही है 80 बीघा जमीन ,अधिकारियों से लेकर नेता भी शामिल।
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

सरकारी जमीन कब्जाने में 2 सफेदपोश नेताओं का हाथ।

अधिकारी भी ऊपरी दबाव से नही कर रहे कोई कार्यवाही।

Report-vijay rawat

त्रिवेंद्र सरकार का जीरो टोलरेंस केवल गोदी मीडिया की सुर्खियों तक ही बचा रह गया है हालत यह है कि देहरादून के सीने पर 80 बीघा जमीन सरकार में शामिल दो सफेदपोश नेताओं और नगर निगम, एमडीडीए और राजस्व विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में कब्जाया जा रहा है इस संबंध में जब क्षेत्र के कुछ जागरूक व्यक्तियों ने संबंधित अधिकारियों के मोबाइल पर व्हाट्सएप करके और व्यक्तिगत रूप से भी इसकी शिकायत की तो उनका साफ कहना था कि अगर कब्जा हो रहा है तो होने दो।
संवाददाता ने जब क्षेत्रीय एसडीएम सदर कमलेश मेहता से इस प्रकरण में बात की ,उसके बावजूद भी इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया।


यहां तक कि जब 1 सप्ताह बाद उनसे फिर से इस मामलें पर कार्यवाही के विषय में पूछा गया तब भी उन्होंने सिर्फ जांच करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया ।
एसडीएम कमलेश मेहता का कहना है कि इस संबंध में पटवारी को रिपोर्ट देने को कहा गया है लेकिन जब संवाददाता ने क्षेत्रीय पटवारी कमल राठौर से इस प्रकरण की जानकारी ली तो उन्होंने ऐसे किसी कब्जे की जानकारी होने से ही मना कर दिया ऐसे में साफ जाहिर है कि या तो एसडीएम कमलेश मेहता ने पटवारी को कहा ही नहीं अथवा क्षेत्रीय पटवारी झूठ कह रहा हैं जाहिर है कि इस संगीन मामले में इन दोनों की ही मिलीभगत है ।
यह ही नहीं इस संबंध में जब नगर निगम तथा एमडीडीए के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने भी ऐसी कोई जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। यदि अधिकारियों को पूर्व से कोई जानकारी नहीं थी तो संवाददाता द्वारा बताए जाने पर भी कोई उचित कार्यवाही नहीं किया जाना इसका मतलब यही है कि नगर निगम,एमडीडीए के अधिकारियों के मिलीभगत से यह सब हो रहा है।
दबी जबान में अधिकारियों ने यह तो कहा कि इस मामले में वह सरकार में शामिल सफेदपोश नेताओं के दबाव से कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं मगर ऑफ रिकॉर्ड भी अधिकारियों ने सफेदपोश नेताओं का नाम बताने से साफ इनकार कर दिया, जाहिर है कि यहां पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार की 80 बीघा जमीन सरकार की नाक के नीचे ही कब्जाई जा रही है और सरकार ढोल पीटकर जीरो टोलरेंस का गुणगान कर रही है।
इलाके की सेटेलाइट इमेज से साफ देखा जा सकता है कि यह जमीन राजपुर रोड़ एन्क्लेव के पास इलाके के बीचोंबीच स्थित है दुखद पहलू यह भी है कि इस क्षेत्र के निवासियों ने भी इस कब्जे के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने कार्यवाही करना उचित नहीं समझा ।
हस्तक्षेप के सूत्रों के अनुसार इस जमीन को कब्जाने में दिल्ली के कुछ बड़े भू-माफियाओं का हाथ है जिनके डर से कॉलोनी के निवासी भी इस कब्जे के बारे में मुंह खोलने से कतरा रहे है। हैरान करने वाली बात है कि क्या दिल्ली का भूमाफिया इतना बड़ा हो गया है कि सरकार की भी जुबान भू-माफिया के आगे बंद हो गई है। इस संबंध में जब एक अधिवक्ता ने एमडीडीए के शीर्ष अधिकारी उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव से इसकी शिकायत की तो शीर्ष अधिकारी ने भी अपनी आंखें बंद कर ली जाहिर है कि कोई भी सरकार में शामिल उक्त सफेदपोश तथा दिल्ली के भूमाफिया से बैर मोल नहीं लेना चाहता ।
अहम सवाल यह भी है कि एक तरफ सरकार देहरादून में सरकारी भूमि उपलब्ध ना होने की बात कहते हुए तमाम केंद्रीय संस्थानों को भूमि उपलब्ध कराने से असमर्थता व्यक्त कर रही है वहीं दूसरी ओर पॉश इलाके में 80 बीघा सरकारी जमीन सरेआम
कब्जाई जा रही है लेकिन इसपर सभी सरकारी नुमाइंदों ने आंखें बंद कर रखी है भला यह किस तरह का जीरो टोलरेंस है।

इसे भी पड़े:-

 

Previous Post

खबर का असर : शिक्षकों के ट्रांसफर मामले की जांच प्रक्रिया शुरू

Next Post

ब्रेकिंग-अज्ञातों ने पार्षद पति राकेश उर्फ तिनका को मारी गोली।

Next Post
ब्रेकिंग-अज्ञातों ने पार्षद पति राकेश उर्फ तिनका को मारी गोली।

ब्रेकिंग-अज्ञातों ने पार्षद पति राकेश उर्फ तिनका को मारी गोली।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने छ: सदस्यीय टीम का किया गठन,भूमाफियाओं पर रखेगी पैनी नजर

बड़ी खबर : एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने छ: सदस्यीय टीम का किया गठन,भूमाफियाओं पर रखेगी पैनी नजर

1 year ago
बड़ी खबर : बिना अनुमति लिए पेड़ों को कटवा रहा वन विभाग

बड़ी खबर : बिना अनुमति लिए पेड़ों को कटवा रहा वन विभाग

4 years ago
बंदरों का अतांक वन विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा पत्र

बंदरों का अतांक वन विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा पत्र

5 years ago
बड़ी खबर : सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर : सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.