Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home खेल

एस जी आर आर यू खेलोत्सव-2025 में स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज़ ओवरऑल चैम्पियन

एस जी आर आर यू खेलोत्सव-2025 में स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज़ ओवरऑल चैम्पियन
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की बड़ी घोषणा चारधाम समेत समिति के अंतर्गत आने वाले मंदिरों में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर लगेगा बैन

January 26, 2026
रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में भारत ने दी पाकिस्तान को करारी शिकस्त

रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में भारत ने दी पाकिस्तान को करारी शिकस्त

November 7, 2025

एस जी आर आर यू खेलोत्सव-2025 में स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज
एण्ड सोशल साइंसेज़ ओवरऑल चैम्पियन
 100 मीटर बालक वर्ग में अंशुल व बालिका वर्ग में साक्षी अव्वल
 400 मीटर बालक वर्ग रिले में स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी प्रथम 400
मीटर बालिका वर्ग रिले में स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज सिरमौर
 रस्साकशी बालक वर्ग में स्कूल आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅज्ी और बालिका वर्ग में
स्कूल आॅफ फार्मेसी जीता
फोटो समाचार
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘खेलोत्सव-2025’ का भव्य समापन शनिवार को विश्वविद्यालय खेल मैदान में हुआ। छह दिवसीय इस खेल महाकुंभ में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने कुल 21 स्पर्धाओं में भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उद्घाटन गणेश वंदना से हुआ, जिसमें छात्राओं की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात म्यूजिक विभाग के छात्रों ने जोश और उमंग से भरे गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मैदान “जय हो” के नारों से गूंज उठा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय केे माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी विजेताओं, छात्र-छात्राओं व खेलोत्सव के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रथपन के. पिल्लई, प्रभारी कुलपति एवं माननीय प्रेसीडेंट के सलाहकार ने समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक दक्षता का प्रमाण होते हैं, बल्कि यह अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व जैसे मूल्यों की भी शिक्षा देते हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जैसे ट्रैक पर धावक अपनी सीमाओं को पार करता है, वैसे ही जीवन में निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने कहा कि 13 से 18 अक्टूबर तक चले इस आयोजन में छात्रों ने बहुआयामी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और खेलों के माध्यम से विश्वविद्यालय की अनुशासनात्मक संस्कृति को और अधिक समृद्ध किया।
खेलोत्सव-2025 के सचिव एवं विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी सत्य प्रकाश जोशी ने खेल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का मंच था। उन्होंने कहा, “जो जीतता है, वह प्रेरणा बनता है, और जो हारता है, वह सीखता है।” उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में बालक वर्ग में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंशुल बिष्ट और बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4Û100 मीटर बालक वर्ग रिले में स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी की टीम ने शानदार तालमेल और तेज गति का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, वहीं बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज की टीम अव्वल रही। रस्साकशी में बालक वर्ग की प्रतियोगिता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने जीती, जबकि बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ फार्मेसी की टीम ने दमखम दिखाया।
खेलोत्सव में सबसे अधिक पदक जीतकर स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और यह साबित किया कि मानसिक दृढ़ता, खेल रणनीति और टीम भावना के समन्वय से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मंच संचालन का दायित्व ईशा शर्मा, कनिष्क रावत और यानिश रावत ने निभाया, जिन्होंने कार्यक्रम को प्रभावशाली और व्यवस्थित रूप दिया।
समापन अवसर पर डॉ. पुनीत ओहरी (चेयरपर्सन खेलोत्सव) ने आयोजन से जुड़े सभी प्रतिभागियों, फैकल्टी सदस्यों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. गणराजन, डॉ. विपुल जैन, डॉ. आशीष कुलश्रेष्ठ, डॉ. कमला जखमोला, डॉ. सुमिता, डॉ. मंजुषा त्यागी सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्य, विभागाध्यक्ष, छात्र-छात्राएं और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। खेलोत्सव-2025 ने यह स्पष्ट कर दिया कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा, बल्कि खेलों में भी छात्रों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने के लिए सतत प्रयासरत है।

Previous Post

आय से अधिक संपत्ति मामला: हरिद्वार के खाद्य आपूर्ति अधिकारी को हाईकोर्ट का नोटिस, 20 करोड़ की संपत्ति पर सवाल

Next Post

नशे की रात में दोस्त बना दुश्मन: मज़ाक उड़ाने का बदला बन गया मौत का खेल

Next Post
नशे की रात में दोस्त बना दुश्मन: मज़ाक उड़ाने का बदला बन गया मौत का खेल

नशे की रात में दोस्त बना दुश्मन: मज़ाक उड़ाने का बदला बन गया मौत का खेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शिक्षा विभाग : मासिक परीक्षाओं को लेकर किया यह नया आदेश…….

Big breaking : जानिए कक्षा नौवीं  से 12 वीं तक के सिलेबस को लेकर नया आदेश…

4 years ago
बड़ी खबर : सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज

शर्मनाक : चार साल से दुष्कर्म का आरोप, सरकारी कर्मी पर SC-ST एक्ट में मामला दर्ज

11 months ago
बड़ी खबर : जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पर किया स्वागत..

बड़ी खबर : जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पर किया स्वागत..

3 years ago
केजरीवाल की उत्तराखंड की महिलाओं के लिए नई सौगात।

केजरीवाल की उत्तराखंड की महिलाओं के लिए नई सौगात।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.