Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: आज के परिदृश्य में श्री अरविंद के विचार प्रासंगिकः पद्म श्री डाॅॅ. बी. के. एस. संजय

बड़ी खबर: आज के परिदृश्य में श्री अरविंद के विचार प्रासंगिकः पद्म श्री डाॅॅ. बी. के. एस. संजय
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: आज के परिदृश्य में श्री अरविंद के विचार प्रासंगिकः पद्म श्री डाॅॅ. बी. के. एस. संजय

 

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • व्यक्ति का विकास यानी राष्ट्र का विकास

 

  • ऑरोवैली आश्रम, रायवाला में श्री अरविंद सोसाइटी का वार्षिक सम्मेलन

 

  • विचारों को बदलने के लिए शिक्षा एक प्रभावशाली माध्यमः डाॅ. संजय

 

देहरादून: श्री अरविंद सोसाइटी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्य समिति के द्वारा 6-7 अप्रैल 2024 को वार्षिक सम्मेलन का ऑरोवैली आश्रम ऋषिद्वार, रायवाला में आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय था, “श्री अरविंद के आलोक में सनातन संस्कृति व राष्ट्रवाद“। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्म श्री डाॅ. बी. के. एस. संजय, श्री अरविंद सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष, स्वामी ब्रह्मदेव, समिति के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश गोयल, समिति के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. जे. पी. सिंह, जोनल कमिटी के सचिव, श्री अरूण कुमार व्यास के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

पद्म श्री डाॅॅ. बी. के. एस. संजय ने अपने संबोधन के पहले श्री अरविंद जी को श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, श्री अरविंद बहु प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में ही लगाया। श्री अरविंद अपने ढंग से क्रांतिकारी विचार थे,जिन्होंने योग, दर्शन एवं संस्कृति को राष्ट्रवाद से जोड़ा।

पद्म श्री डाॅ. बी. के. एस. संजय का मानना है कि विचार किसी भी कार्य का प्रथम स्रोत है। यदि हम किसी में बदलाव लाना चाहते हैं तो उसके विचारों को बदलना होगा जिसके लिए शिक्षा एक प्रभावशाली माध्यम है।

डाॅ. संजय ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि श्री अरविंद ने 30 अगस्त 1905 को अपनी पत्नी मृणालिनी जी को एक पत्र में लिखा, ”मैं यह नहीं कहता कि राष्ट्र सेवा का यह काम मेरे जीवनकाल में पूरा हो जायेगा, उन्होंने कहा कि यह मेरा पागलपन है कि मैं अपने देश को माँ के रूप में देखता हूँ। मैं उसकी माँ के रूप में पूजा करता हूं।”

15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता दिवस पर, जो स्वतंत्र भारत का जन्मदिन था और श्री अरबिंदो का 75 वां जन्मदिन था, जिन्होंने बयान जारी किया था, ”यह दिन भारत के लिए चिह्नित है। यह एक पुराने युग का अंत, नए युग की शुरुआत है। अब तो उठने का समय आया है, पतन का काल तो बीत चुका है। ऊषा होने ही वाली है। भारत के भाग्य का सूर्योदय होगा, सारा भारत उसकी प्रभाव से जगमगा उठेगा, फिर यह ज्योति भारत से चलकर एशिया को जगमगा देगी और एशिया के बाद, सारे संसार को जगमग-जगमग कर देगी”।

पद्म श्री डाॅ. संजय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पिछले 10 सालों में जो बहुमुखी विकास हुआ है उनको देखकर तो लगता है कि श्री अरविंद की लगभग 100 साल पहले की गई भविष्यवाणी आज चरितार्थ हो रही है। डाॅ. संजय ने आशा व्यक्त की कि जब हमारा देश आजादी के 100 साल का उत्सव मना रहा होगा तब हमारा देश निश्चित तौर पर दुनिया का एक विकसित देश और विश्व गुरु के पायदान को लांघ चुका होगा। शायद हम सब में से कुछ लोग इसके साक्षी होंगे।

श्री अरविंद सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष, स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा कि जीवन जीने के लिए है या जिंदा रहने के लिए? डाॅ. जे. पी. सिंह ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसमें आध्यत्मिकता का बीज हजारों सालों से बोया जा रहा है। राष्ट्रवाद को संस्कृति के परिदृश्य में देखना चाहिए और उन्होंने लोगों को बताया कि हमें श्री अरविद के “संपूर्ण जीवन योग है“ के सिद्धांत का पालन करना चाहिए।

श्री अरविंद सोसायटी के राज्य समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार गोयल ने कहा कि मेरी इच्छा है कि मैं जीवन पर्यन्त श्री अरविंद सोसायटी के माध्यम से राष्ट्र की सेवा कर सकूं। जोनल कमेटी के सचिव अरुण कुमार व्यास ने कहा कि संस्कृति का निर्माण एक दिन में नहीं बल्कि हजारों वर्षों में होता है। डाॅ. अनिल वाजपेयी ने कहा कि हमारे मुख्य अतिथि पद्म श्री डाॅॅ. बी. के. एस. संजय का वकत्व्य ओजस से भरे हुए संस्कृति और राष्ट्रवाद के प्रति जो अद्भुत विचार हैं वह सराहनीय है। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं पधारे हुए अन्य सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous Post

ब्रेकिंग: शहर के नामी अस्पताल में लापरवाही, काटनी पड़ी उंगलियां, अस्पताल पर ठोका जुर्माना 

Next Post

बड़ी खबर: हरीद्वार में 3 साल की अपहृत बच्ची सकुशल बरामद, भीख मंगवाने के लिया किया था अपहरण..

Next Post
बड़ी खबर: हरीद्वार में 3 साल की अपहृत बच्ची सकुशल बरामद, भीख मंगवाने के लिया किया था अपहरण..

बड़ी खबर: हरीद्वार में 3 साल की अपहृत बच्ची सकुशल बरामद, भीख मंगवाने के लिया किया था अपहरण..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: IAS/PCS अधिकारियों के तबादले

5 years ago
दुखद: यहां टैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से 2 छात्राओं की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम..

दुखद: यहां टैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से 2 छात्राओं की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम..

2 years ago
बड़ी खबर: केदारनाथ की प्रतिकृति पर सियासत गरम, अखिलेश के मंदिर पर उत्तराखंड में मचा हंगामा

बड़ी खबर: केदारनाथ की प्रतिकृति पर सियासत गरम, अखिलेश के मंदिर पर उत्तराखंड में मचा हंगामा

7 months ago
बड़ी खबर :- केबिनेट में इन फैसलों को मिली मंजूरी

बड़ी खबर :- केबिनेट में इन फैसलों को मिली मंजूरी

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.