Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home हस्तक्षेप

एक्सक्लूसिव: पुलिस महकमे में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल

एक्सक्लूसिव: पुलिस महकमे में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल
0
SHARES
1k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पुलिस महकमे में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल

– दरोगा/इंसपेक्टर वर्षों से जमे बैठे हैं देहरादून-हरिद्वार
– पर्वतीय दरोगाओं को मैदान में तैनाती की राह आसान नहीं

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

देहरादून। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार इन दिनों भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। विधानसभा सचिवालय और UKSSSC में भ्रष्टाचारियों पर नकेल डाली गयी है। ऐसे समय में सोशल एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने  पुलिस महकमे में ट्रांसफर और पोस्टिंग नीति पर सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है कि, पुलिस विभाग में उप-निरीक्षक और निरीक्षक पदों पर तैनाती और तबादले में भी खेल हो रहा है।

एडवोकेट विकेश नेगी ने कहा कि, मैदानी जिलों में तैनात कई दरोगा और थानेदार वर्षों से यहीं जमे हैं और पर्वतीय जिलों में तैनात अफसरों को मैदान में आने का समय नहीं मिल रहा है।

सोशल एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने बताया कि, उन्होंने आरटीआई में एक निरीक्षक प्रदीप चौहान की सेवा संबंधी जानकारी मांगी। इसमें जानकारी मिली कि प्रदीप चौहान ने 2004 से लेकर 2009 तक पर्वतीय जिलों में काम किया। टिहरी, कोटद्वार, धुमाकोट में।

लेकिन 2009 के बाद वह देहरादून के विभिन्न विभागों में ही कार्यरत रहे। जबकि नियमानुसार उपनिरीक्षक और निरीक्षकों को आठ साल मैदान के चार जिलों यानी ऊधमसिंह नगर, देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में नौकरी करने के बाद पर्वतीय जिलों में नौकरी करनी होगी।

एक ही जनपद में अधिकतम चार साल ही नौकरी की जा सकती है। इसके बाद उसकी पोस्टिंग होनी चाहिए। लेकिन प्रदीप चौहान के मामले में ऐसा नहीं हुआ।

गौरतलब है कि, इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान अब तक नेहरू कालोनी के थानाप्रभारी थे और अब उनको अपराध शाखा में तैनाती दी गयी है।

सोशल एक्टिविस्ट विकेश नेगी के मुताबिक ट्रांसफर-पोस्टिंग की जड़ में भ्रष्टाचार है। पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार चरम पर है।

चूंकि पुलिस सबकी जांच करती है लेकिन पुलिस की कोई जांच नहीं होती। इसलिए इस महकमे में भ्रष्टाचार अन्य विभागों की तुलना में काफी अधिक है।

मैदानी थानों में जमे अधिकांश पुलिस उपनिरीक्षक या निरीक्षक भ्रष्टाचार और अपराध को प्रश्रय देने का काम कर रहे हैं।

आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस महकमे में भी तबादला नीति स्पष्ट होनी चाहिए। जो सुगम में तैनात है तो उसे भी दुर्गम में पोस्टिंग दी जानी चाहिए और दुर्गम वाले पुलिसकर्मियों को भी सुगम में मौका मिलना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से मांग की है कि, पुलिस की ट्रांसफर और पोस्टिंग नीति की समीक्षा हो और बरसों से मैदानी इलाके में जमे उप निरीक्षकों और निरीक्षकों की तैनाती पर्वतीय जिलों में हो।

Previous Post

दर्दनाक हादसा: यहां दिवाली का मेला देखकर लौट दो भाइयों की बाइक रपटने से मौत।

Next Post

साइबर ठगी: यहां कांस्टेबल से लाखों की ठगी,जानिए पूरा मामला।

Next Post
साइबर ठगी: यहां कांस्टेबल से लाखों की ठगी,जानिए पूरा मामला।

साइबर ठगी: यहां कांस्टेबल से लाखों की ठगी,जानिए पूरा मामला।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

JOB ALERT; UKPSC ने निकली रिजर्व बंदी रक्षक की भर्ती! विज्ञापन जारी..

JOB ALERT; UKPSC ने निकली रिजर्व बंदी रक्षक की भर्ती! विज्ञापन जारी..

3 years ago
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजूल भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्तीकरण किये जाने को लेकर चलाया जा रहा अभियान शुक्रवार को भी रहा जारी

राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजूल भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्तीकरण किये जाने को लेकर चलाया जा रहा अभियान शुक्रवार को भी रहा जारी

5 years ago
बेहद दुखद: यहां नहर में समाई इनोवा कार। 5 लोगों की डूबने से मौत..

बेहद दुखद: यहां नहर में समाई इनोवा कार। 5 लोगों की डूबने से मौत..

3 years ago
दुखद: यहां भीषण सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत। पुलिस विभाग में शोक की लहर..

दुखद: यहां भीषण सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत। पुलिस विभाग में शोक की लहर..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.