Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

बड़ी खबर: विकास के ढोल की खुल रही पोल, सांसदों के गोद लिए गांवों की दुर्दशा का कारण बताए भाजपा : करन माहरा

बड़ी खबर: विकास के ढोल की खुल रही पोल, सांसदों के गोद लिए गांवों की दुर्दशा का कारण बताए भाजपा : करन माहरा
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: विकास के ढोल की खुल रही पोल, सांसदों के गोद लिए गांवों की दुर्दशा का कारण बताए भाजपा : करन माहरा

 

Related posts

गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026
उधर दिल्ली में बीजेपी के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, इधर कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

उधर दिल्ली में बीजेपी के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, इधर कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

March 28, 2026

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज विकास का फटा ढोल बजा रही भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया है। श्री माहरा ने भाजपा नेतृत्व से सवाल किया है कि सांसदों के गोद लिए गांवों का विकास क्यों नहीं हो पाया? उन्होंने कहा कि जब सांसदों के गोद लिए गांवों की इतनी दुर्दशा है तो प्रदेश के बाकी गांवों की दशा को समझने के लिए किसी रॉकेट साइंस की जरूरत नहीं है। आईने की तरह तस्वीर साफ है तो फिर विकास करवाने ने असफल रहे भाजपा के तमाम सांसद माफी क्यों नहीं मांग रहे हैं? माहरा कहा कि भाजपा के विकास के दावे की पोल खोलने के लिए यह एक अकेला मामला ही काफी है।

करन माहरा ने कहा कि दस वर्ष पूर्व 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना की घोषणा की थी। उन्होंने हर सांसद को अपने संसदीय क्षेत्र में वर्ष 2016 तक एक आदर्श ग्राम, उसके बाद साल 2019 तक तीन आदर्श ग्राम और उसके बाद 2024 तक पांच गांव गोद लेकर आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे। उस हिसाब से हर एक जिले में कम से कम एक आदर्श ग्राम विकसित होना चाहिए था। उस समय बड़े जोर शोर से ढोल पीटा गया था कि इस योजना के तहत चयनित ग्रामों में कृषि, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आजीविका संवर्द्धन, बुनियादी सुविधाएं, बेहतर पर्यावरण और शिक्षा इत्यादि के क्षेत्र को सशक्त बनाया जाएगा, लेकिन आज दस साल बाद जो तस्वीर सामने आ रही है, वह बेहद अफसोसजनक और भाजपा के दावों की पोल खोलने वाली है।

उन्होंने कहा कि टिहरी की सांसद ने सिर्फ एक गांव क्वारा गोद लिया था, लेकिन वह बाकी गांवों की तुलना में और पिछड़ गया। देहरादून के रायपुर ब्लॉक के तहत चयनित करते समय क्यारा गांव को लोगों को उस समय लगा था कि शायद उनके अच्छे दिन आएंगे, लेकिन लोग आज तक विकास की बाट जोह रहे हैं। यही हाल गढ़वाल सांसद द्वारा चयनित सिरतोली, स्यूर बांगर, बड़ा गांव, मल्ला बनास और बेराई का है। नैनीताल सांसद ने देवीधुरा, जंगलिया गांव और देवला मल्ला गोद लिया था जबकि अल्मोड़ा सांसद ने सुनोली, गोसानी, गोगना और मजकोट को संवारने का ढोल पीटा, हरिद्वार सांसद ने तो गांव गोद लेने की जहमत तक नहीं उठाई। इसी तरह भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी उदासीन ही रहे। अलबत्ता गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ रहे निवर्तमान राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने भी बौर गांव को गोद लिया था लेकिन आज तक बौर गांव के भी अच्छे दिन नहीं आए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा केवल जुमलों का सहारा लेकर विकास का ढोल पीटती है। लोग उसके झूठ को अब समझ गए हैं और अब उसके बहकावे में नहीं आएंगे। भाजपा की वादाखिलाफी का दंड प्रदेश की जनता 19 अप्रैल को कांग्रेस को वोट देकर देगी। उन्होंने दोहराया कि भाजपा नेतृत्व इस विफलता के लिए प्रदेश की जनता से तत्काल माफी मांगे।

Previous Post

बड़ी खबर: योगी के दौरे से प्रदेश की जनता निराश, कानून के राज की बात करने वाले अंकिता भंडारी मुद्दे पर मौन क्यों : राजीव महर्षि

Next Post

बड़ी खबर: निम्बस अकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट देहरादून में हुआ मतदाता शपथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

Next Post
बड़ी खबर: निम्बस अकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट देहरादून में हुआ मतदाता शपथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

बड़ी खबर: निम्बस अकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट देहरादून में हुआ मतदाता शपथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

देहरादून –(चेतावनी) अगले 24 घंटे के भीतर मौसम  बिगड़ सकता है ,  इन जिलों में बर्फीले तूफान और एवलॉन्च का खतरा।

देहरादून –(चेतावनी) अगले 24 घंटे के भीतर मौसम बिगड़ सकता है , इन जिलों में बर्फीले तूफान और एवलॉन्च का खतरा।

3 years ago
बड़ी खबर: अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी बीडी सिंह को BKTC में सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, बने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार

बड़ी खबर: अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी बीडी सिंह को BKTC में सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, बने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार

8 months ago
Weather update: 30 अप्रैल तक ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम..

Weather update: 30 अप्रैल तक ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम..

3 years ago

34 दिन बाद आंदोलनकारी यूकेडी नेताओं से सीएमओ ने की मुलाकात।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.