Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024: एग्जिट पोल से चारो तरफ हल्ला हो रहा है , इसी बीच राहुल गांधी का आया बयान..

लोकसभा चुनाव 2024: एग्जिट पोल से चारो तरफ हल्ला हो रहा है , इसी बीच राहुल गांधी का आया बयान..
0
SHARES
600
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026
उधर दिल्ली में बीजेपी के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, इधर कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

उधर दिल्ली में बीजेपी के नेता हुए कांग्रेस में शामिल, इधर कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू

March 28, 2026
लोकसभा चुनाव 2024: एग्जिट पोल से चारो तरफ हल्ला हो रहा है , इसी बीच राहुल गांधी का आया बयान..

2024 के रिजल्ट के पहले चारों ओर एग्जिट पोल का हल्ला है. राजनीतिक रणनीतिकार से लेकर बड़े-बड़े सट्टा बाजार इस बात का दावा कर रहे हैं कि भाजपा जीत दर्ज करके तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

महागठबंधन की बैठक में राहुल गांधी ने चुनाव में उतरे सभी उम्मीदवारों से बात की और उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा की एग्जिट पोल चाहे जो कहें, यह बस आपका हौसला गिराने के लिए है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन और भाजपा का बराबरी का मुकाबला है और कई सीटों पर तो नजदीकी लड़ाई भी देखी गई है. राहुल गांधी ने कहा कि आखरी वोट की गिनती होने तक हमें अडिग रहना है।

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्ज़िट पोल्स पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि ये ‘मोदी मीडिया का पोल’ है.

अधिकतर चैनलों के एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 543 में से 350 से अधिक सीटें दी गई हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने एग्ज़िट पोल्स को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “इसका नाम एग्जिट पोल्स नहीं है, ये मोदी मीडिया पोल है, ये मोदी जी का पोल है, उनकी फ़ैंटेसी का पोल है.” पत्रकारों ने जब राहुल गांधी से पूछा कि इंडिया गठबंधन की कितनी सीटें आ रही हैं, तो उन्होंने कहा, “सिद्धू मूसेवाला का सॉन्ग सुना है आपने- 295.”

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला ने 295 शीर्षक से एक गीत रिलीज़ किया था. राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की 295 सीटें आ रही हैं।

इंडिया गठबंधन की मीटिंग खत्म होने के बाद जब राहुल गांधी से एग्जिट पोल को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह कोई एग्जिट पोल नहीं बल्कि यह तो मोदी पोल है. राहुल गांधी ने एग्जिट पोल के दावों को नकारते हुए पत्रकारों के सामने कहा यह तो मोदी पोल है. वहीं जब पत्रकारों द्वारा यह पूछा गया कि इंडिया गठबंधन की कितनी सीटें इस बार चुनाव में आ रही हैं।

तो राहुल गांधी का जवाब चौका देने वाला था…

सिद्धू मूसेवाले का गाना किया गया याद

राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि क्या आपने सिद्धू मूसे वाले का गाना सुना है? हैरान हो गए ना! जी हां राहुल गांधी ने बिल्कुल यही कहा. उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाले का गाना 295 है और इंडिया गठबंधन की भी 295 सीटें आ रही है।

इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा- खरगे 

इतना ही नहीं बीते शनिवार (1 जून) को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भी इस बात का दावा किया गया कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और 295 सीट जीत रहा है. साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि जब उनके नेता जनता के बीच में गए तो पता चला कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है और कई जगह तो कांटे की टक्कर देखी गई है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “एक्ज़िट पोल पूरी तरह बोगस हैं. जिन्हें चार जून को बाहर जाना है, उन्होंने ही इन एग्ज़िट पोल्स को जारी किया है. इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीटें पाने जा रहा है. सभी पार्टी नेता कल मिले थे, राज्यवार विश्लेषण किया गया और इस नतीजे पर पहुंचे कि हम 295 सीटें पाएंगे।

उन्होंने कहा, “यह केवल मौजूदा पीएम और गृह मंत्री का मनोवैज्ञानिक खेल है. वे हमारे आत्मविश्वास को डिगाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव डालना चाहते हैं. यह नहीं होगा।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एग्ज़िट पोल्स पर तंज़ करते हुए एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल परसों की पब्लिक रैली में किया था उसी का असर एग्ज़िट पोल्स में दिख रहा है और चैनल उसी डर में भाजपा को एकतरफा जीतता हुआ दिखा रहे हैं. जनहित इसी में है कि एग्ज़िट पोल्स का हाल 2004 की तरह हो।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को लिखा, “एग्ज़िट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए- विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके.”

उन्होंने दावा किया कि ‘एग्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिए गए थे और चैनलों ने अब चलाए हैं.’

उन्होंने लिखा, “एग्ज़िट पोल का आधार ईवीएम नहीं डीएम है. प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता.”

सभी एग्ज़िट पोल्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता मिलने के संकेत दे रहे हैं।

एक्ज़िट पोल्स के आंकड़ों पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा..

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत के लोगों ने एनडीए सरकार को फिर से चुनने के लिए रिकॉर्ड संख्या में वोट किया है. उन्होंने हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और तरीक़ा देखा है. हमारे काम से ग़रीबों, हाशिए के लोगों और निचले पायदान पर रहने वालों की ज़िंदगी में गुणात्मक बदलाव आया है।

विपक्षी इंडिया गठबंधन की आलोचना करते हुए उन्होंने लिखा, “अवसरवादी इंडी गठबंधन मतदाताओं की नब्ज़ पकड़ने में विफल रहा. वे जातिवादी, साम्प्रदायिक और भ्रष्ट हैं. मुट्ठी भर परिवारों को बचाने के लिए बनाया गया यह गठबंधन देश के लिए भविष्य का एक नज़रिया पेश करने में फ़ेल हो गया.”

“पूरे चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपनी पूरी महारत मोदी का विरोध करने में लगा दी. इस तरह की पिछड़ी सोच को लोग ख़ारिज कर रहे हैं.“

Previous Post

रिश्ते शर्मसार: यहां रिश्तों की मर्यादा भूला देवर, विधवा भाभी संग दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती निकली भाभी…

Next Post

दुखद हादसा: यहां कार में लगी भीषण आग, कार में सवार 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो 

Next Post
दुखद हादसा: यहां कार में लगी भीषण आग, कार में सवार 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो 

दुखद हादसा: यहां कार में लगी भीषण आग, कार में सवार 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

देहरादून: प्रेमनगर में झारखंड निवासी छात्र ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

देहरादून: प्रेमनगर में झारखंड निवासी छात्र ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

12 months ago
बिग ब्रेकिंग: अब उत्तराखंड पर्यटन विभाग में बंपर तबादले। देखे लिस्ट

बिग ब्रेकिंग: अब उत्तराखंड पर्यटन विभाग में बंपर तबादले। देखे लिस्ट

3 years ago
मौसम अलर्ट: ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम।ठंड बना सकती है रिकार्ड।

मौसम अलर्ट: ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम।ठंड बना सकती है रिकार्ड।

3 years ago
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर नहीं स्वास्थ्य मंत्री की नजरें : पंकज कपूर 

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर नहीं स्वास्थ्य मंत्री की नजरें : पंकज कपूर 

12 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.