Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किया डी.आर.टी.बी सेंटर का उद्घाटन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किया डी.आर.टी.बी सेंटर का उद्घाटन
0
SHARES
93
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने गुरुवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के छाती एवम् श्वास रोग विभाग द्वारा स्थापित डी.आऱ.टी.बी. सेंटर का उद्घाटन किया। केन्द्र सरकार के सेंटर टी.बी. डिविजन के मानकों के अनुपालन में ड्रग रेजिस्टेंट ट्यूबरक्लोसिस सेंटर (डी.आर.टी.बी. सेंटर ) की स्थापना की गई है। केन्द्र सरकार ने देश में क्षय रोग (टी.बी.) को वर्ष 2025 तक पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, वहीं  उत्तराखण्ड सरकार ने वर्ष 2024 का लक्ष्य निर्धारण कर राज्य को पूरी तरह से टी.बी. मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस कड़ी मंे श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का डी.आऱ टी.बी. सेंटर केन्द्र व राज्य सरकार की इस मुहिम में महत्वपूर्णं भूुमिका निभाएगा। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। 

 

Related posts

अगर आप सोच रहे है सुरकंडा मंदिर की यात्रा करना तो ये खबर जरूर पढ़ें

अगर आप सोच रहे है सुरकंडा मंदिर की यात्रा करना तो ये खबर जरूर पढ़ें

March 26, 2026
जहां सरकार नई शराब दुकानें खोल रही है, वहीं त्रियुगीनारायण की महिलाएं नशा मुक्त समाज के लिए लामबंद – 12 किमी रैली में जोरदार नारे, केदारनाथ यात्रा मार्ग को नशा मुक्त बनाने का संकल्प

अवैध शराब बंद करो! त्रियुगीनारायण की महिलाओं ने निकाली 12 किमी रैली

March 23, 2026

  गुरुवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड ने डी.आऱ टी.बी. सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य के निजी सहभागिता वाले संस्थान सरकार के साथ अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाआंे में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कोरोना काल में निजी अस्पतालों की भूमिका की विशेष रूप से सराहना की। आयुष्मान लाभार्थियों के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सबसे महत्वपूर्णं व बड़ा सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राज्य सरकार के साथ महत्ती भूमिका निभा रहा है। 

      

 इस अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ यशबीर दीवान ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का यह सपना है कि उत्तराखण्ड के गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इस ध्येय को पूरा करने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल परिवार मिशन के रूप में कार्य कर रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को उत्तराखण्ड व उत्तराखण्ड के समीपवर्ती राज्यों के मरीजों की लाइफलाइन के रूप में जाना जाता है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का ही परिणाम है कि आमजन व मरीजांे के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को लोकप्रिय अस्पताल के रूप में पहचान मिली।

     

  कार्यक्रम समन्वयक डॉ जगदीश रावत, विभागाध्यक्ष, छाती एवम् श्वास रोग विभाग ने कहा कि डी.आर.टी.बी. सेंटर विशेष रूप से बिगड़ी हुई टी.बी. के मरीजों के उपचार के लिए तैयार किया जाता है। ड्रग रेजिस्टेंट ट्यूबरक्लोसिस सेंटर (डी.आर.टी.बी. सेंटर) मंे सामान्य टी.बी. के मरीजों से अलग आइसोलेट करके रखा जाता है। ऐसे मरीजों को उपचार की सभी सुविधाएं डी.आर.टी.बी. सेंटर में निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्थापित छाती एवम् श्वास विभाग के डॉक्टरों की देखरेख में क्वालिटी केयर उपचार टी.बी. उपचार मरीजों को उपलब्ध करवाया जाता है। उत्तराखण्ड व समीपवर्ती राज्यों के बिगडी टी.बी. मरीजों के लिए डी.आर.टी.बी. सेंटर वरदान साबित होगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डी.आर.टी.बी. सेंटर के शुभारंभ पर उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग ने प्राईवेट पार्टनर के रूप में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को डी.आर.टी.बी. सेंटर चलाने की अनुमति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ एस.के. झा व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज वर्मा का आभार जताते हुए कहा कि समय समय पर उनका मागदर्शन प्राप्त हुआ जिसके फलस्वरूप आज सफलता पूर्व डी.आर.टी.बी. सेंटर की स्थापना हुई व आज इसका शुभारंभ हो रहा है। 

  

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सहयाक चिकित्सा अधीक्षक डॉ गौरव रतूड़ी ने कहा कि अस्पताल में गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं किफायती दरों आमजनों के लिए उपलबध हैं। अस्पताल की स्पेशलिटी व सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी व धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का समन्वय व संचालन डॉ रितिशा भट्ट ने किया। इस अवसर पर डॉ संजीव कुमार, डॉ आर.पी.सिंह, मनोज तिवारी, डॉ देव सिंह जंगपांगी, डॉ अनिल कुमार, दीपक थपलियाल, नर्सिंग अधीक्षक दीपक कुमार सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डॉक्टर, स्टाफ सदस्य व मेडिकल छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के राजधानी देहरादून में खुला पहला ई थाना।आदेश जारी

Next Post

एम्स ऋषिकेश में नवनियुक्त निदेशक ने ग्रहण किया पदभार

Next Post
एम्स ऋषिकेश में नवनियुक्त निदेशक ने ग्रहण किया पदभार

एम्स ऋषिकेश में नवनियुक्त निदेशक ने ग्रहण किया पदभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद: यहां दो बाईकों की भिड़ंत में आईटीबीपी जवान की मौत।परिवार में कोहराम।

दुखद: यहां दो बाईकों की भिड़ंत में आईटीबीपी जवान की मौत।परिवार में कोहराम।

3 years ago
तस्कर काट रहे बांज के हरे पेड़

तस्कर काट रहे बांज के हरे पेड़

7 years ago
ब्रेकिंग: कांग्रेसी नेता के भतीजे की हत्या, पत्नी ने भी की सुसाइड की कोशिश

ब्रेकिंग: कांग्रेसी नेता के भतीजे की हत्या, पत्नी ने भी की सुसाइड की कोशिश

6 years ago
उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष ने घाटे में चल रही सहकारी समितियों के सचिवों को लगाई फटकार

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष ने घाटे में चल रही सहकारी समितियों के सचिवों को लगाई फटकार

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में महिला के साथ हुई छेड़छाड़, बचाव में आए पति को भी पीटा
  • उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में महिला के साथ हुई छेड़छाड़, बचाव में आए पति को भी पीटा

उत्तराखंड में महिला के साथ हुई छेड़छाड़, बचाव में आए पति को भी पीटा

March 31, 2026
उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी! UERC ने खारिज की 18.50% बढ़ोतरी की मांग, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.