Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

उत्पीड़न से परेशान संविदा कर्मी ने खाया जहर,  जानिए पूरा मामला…..

उत्पीड़न से परेशान संविदा कर्मी ने खाया जहर,  जानिए पूरा मामला…..
0
SHARES
961
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के एक पूर्व संविदा कर्मचारी बसन्त कौशिक ने उत्पीड़न पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया है। जहर खाने से उसकी हालत चिंताजनक बनी है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। आत्महत्या की धमकी देने से पहले उसने निगम के एक चीफ इंजीनियर समेत आठ अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाने का वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल कर खुद गायब हो गया था। जिसके बाद आरोपित अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। काफी खोज खबर के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। लेकिन वीरवार शाम को जानकारी मिली कि बसन्त ने जहर खा लिया है और वह इंद्रेश अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने थोड़ा राहत की सांस ली है। लेकिन जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाता है तब तक अधिकारियों के सुकून-चैन की उम्मीद कम ही है। भगवान न करे कि इस बीच कोई घटना हो जाए तो आरोपित अधिकारियों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इस घटना के बाद यूपीसीएल में हड़कंप मचा हुआ है। आरोप कितने सच और कितने झूठे हैं यह तो जांच का विषय हो सकता है, लेकिन आत्महत्या करने जैसा आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर होना भी कहीं न कहीं लचर सरकारी सिस्टम पर सवाल तो खड़े करता ही है।

 

ये है पूरा मामला

 

ऊर्जा निगम के निरंजनपुर सब स्टेशन में उपनल के माध्यम से बतौर लाइनमैन नियुक्त किए गए बसंत कौशिक ने एक मुख्य अभियंता समेत आठ अधिकारियों पर उत्पीडऩ और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कुछ समय पूर्व उक्त कर्मी को नौकरी से निकाल दिया गया। नौकरी से निकाले जाने के बाद से वह परेशान चल रहा था। बीते बुधवार को उक्त कर्मचारी ने एक वीडियो बनाया और वाट्सएप के माध्यम से कई लोगो को भेज दिया।

 

वीडियो में उसने मुख्य अभियंता एके सिंह (सेवानिवृत्त), उनकी पत्नी अनुपमा सिंह पर उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता रवि राजोरा, अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा, एसडीओ अनुज अग्रवाल, वीके जोशी, जेई सूर्य प्रकाश पोखरियाल और मुस्तकीम अली का नाम भी वीडियो में लिया है। बसंत का कहना है कि उक्त सभी अधिकारियों ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया।

 

उसने एसडीओ अनुज अग्रवाल पर 6.50 लाख रुपये रिश्वत के नाम पर ऐंठने का भी आरोप लगाया है। बंसत ने वीडियों में उक्त अधिकारियों के उत्पीडऩ से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। साथ ही सभी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

 

सोशल मीडिया में आत्महत्या का वीडियो वायरल करने के बाद बसंत कौशिक को संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका नंबर लगातार स्विच आफ जा रहा था और वह घर पर भी नहीं मिला। जिसके बाद निगम अधिकारियों की नींद उड़ गई थी। पुलिस के अलावा निगम अधिकारी-कर्मचारी भी बसन्त की खोज खबर में जुट गए। लेकिन वीरवार सुबह तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, जिससे निगम अधिकारियों की परेशानी और बढ़ गई।

 

इधर, वीरवार शाम को पटेलनगर पुलिस ने बताया कि बसन्त को बेसुध अवस्था में महंत इंदिरेश अस्पताल में लाया गया है। जहां चिकित्सकों ने बताया कि बसंत ने जहर खाया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई  है।

Previous Post

वाह सरकार: गरीब के जख्मों पर सात हजार का मरहम

Next Post

एक्सक्लूसिव : धामी सरकार एक्शन में, आईएफएस अधिकारी पर चलवाएगी मुकदमा…

Next Post
सुपर एक्सक्लूसिव : तस्वीर साफ, इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे धामी……

एक्सक्लूसिव : धामी सरकार एक्शन में, आईएफएस अधिकारी पर चलवाएगी मुकदमा…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आपदा : झोपड़ी में लगी आग, घर हुआ खाक, मुर्गी,बकरी हुई राख।

आपदा : झोपड़ी में लगी आग, घर हुआ खाक, मुर्गी,बकरी हुई राख।

4 years ago
बड़ी खबर:भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग की आवाज़ बने छात्र..

बड़ी खबर:भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग की आवाज़ बने छात्र..

3 years ago
शर्मनाक : युवक ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार,आहत होकर किशोरी ने किया आत्म्हत्या का प्रयास

शर्मनाक : युवक ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार,आहत होकर किशोरी ने किया आत्म्हत्या का प्रयास

2 years ago
दुर्घटना: यहां अनियंत्रित कार खाई में गिरी।तीन घायल दो की मौत..

दुर्घटना: यहां अनियंत्रित कार खाई में गिरी।तीन घायल दो की मौत..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.