Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश राज्य के माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गोमती उद्गम स्थल, शारदा सागर डैम व अन्य स्थलों को चिन्हित पर्यटन स्थल के रूप में करें विकसित

उत्तर प्रदेश राज्य के माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
0
SHARES
107
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

Crime: : उत्तराखंड में पूर्व विधायक के भाई की दरांती और फावड़े से काटकर हत्या

Crime: : उत्तराखंड में पूर्व विधायक के भाई की दरांती और फावड़े से काटकर हत्या

February 8, 2026
फिल्मकार जलज 251 हस्तियाँ को करेंगे सम्मानित

फिल्मकार जलज 251 हस्तियाँ को करेंगे सम्मानित

February 7, 2026

रवि गुप्ता

मंडल प्रभारी

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य के माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पीलीभीत पहुंचे और उनके स्वागत में राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल संजय सिंह गंगवार, एमएलसी डाॅ. सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष सजीव प्रताप सिंह, विधायकगणों, अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर कोर कमेटी/पार्टी पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही 13 मील ग्राम बकैनिया पूरनपुर पहुंचकर साक्षी फाउण्डेशन श्री गुरू आशीष आश्रम में स्वामी श्री प्रेम सुगन्ध महाराज से भेंट की। तदोपरान्त गांधी सभागार पहुंचकर जनपद स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री द्वारा पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, कृषि, वन, शिक्षा, राजस्व, सेतु निगम सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गौ आश्रय स्थलों की जानकारी प्राप्त करते हुये विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिये। उन्होंने गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही निर्देशित करते हुये कहा कि गोचर भूमि को चिन्हित कर उसमें नैपियर घास लगाई जाये तथा गौवंश के खाने पीने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये

उन्होंने यह भी कहा कि पूरनपुर-बरेली मार्ग, पूरनपुर-खटीमा मार्ग सहित अन्य मार्गों के निर्माण कार्य को समय से पूरा किया जाये। गोमती उद्गम स्थल, शारदा सागर डैम व अन्य स्थानों को चिन्हित कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने सम्बन्धी प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नहरों की सिल्ट सफाई कार्य कराने हेतु निर्देशित किया तथा नदियों से हुए कटान के कारण हुए नुकसान का सर्वे कराकर गांवों में कैम्प लगाकर मुआवजा वितरित किए जाने के निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री ने नगर पालिका/नगर पंचायतों में सीवेज की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर पुराने पुलों का सर्वे कराते हुए कार्ययोजना बनाई जाए। नगर पालिका बीसलपुर में काशीराम आवास का आवंटन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि आवासों का सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन चीनी मिलों द्वारा अभी तक किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही उन्होंने डीएफओ को निर्देशित करते हुये कहा कि जंगल के किनारे जहां तार फेसिंग नहीं है, उन स्थानों पर तत्काल तार फेसिंग कराई जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां अण्डरपास या आरओबी की आवश्यकता है, उन स्थानों को चिन्हित करते हुये प्रस्ताव भेजा जाए। राजस्व से जुडे़ मामलों की जानकारी प्राप्त करते हुए अभियान चलाकर पैमाइश का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस व ग्राम चैपाल में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापरक व त्वरित निस्तारण किया जाये तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में औपचारिकता न निभाऐं, समस्या का समुचित समाधान करें,जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेते हुए नये धान क्रय केन्द्र खोले जाए। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी हर घर नल से जल पहुचाया जाना तथा पाइप लाइन डालने के बाद सड़क पूर्ण रूप से दुरूस्त कराया जाना सुनिश्चित करें। विद्युत उपलब्धता, विद्युत सप्लाई, समय से खराब ट्रांसफार्मर बदला जाना, विद्युत बिल में त्रुटि में सुधार सम्बन्धी बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी कहा कि नई विद्युत लाईन के निर्माण कार्य में निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य कराया जाये। खाद की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने कहा कि खाद की तस्करी पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जाये, साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि बच्चों की यूनीफार्म स्वयं सहायता समूहों से खरीदने हेतु उनके अभिभावकों को प्रेरित किया जाये। मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जाए ताकि प्रदेश को झोपड़ी मुक्त बनाया जा सके।

उत्तर प्रदेश शासनके उपमुख्यमंत्री द्वारा गांधी सभागर परिसर में सूक्ष्म, लघु एव मध्यम उद्यम विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व स्वास्थ्य विभाग के स्टालों का देखा।

पीलीभीत कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा गांधी सभागार में 05 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व 06 टी.बी. मरीजों को पोषण पोटली वितरित की तथा महिलाओं की गोद भराई की गई।

कलेक्ट्रेट स्टेट सभागार परिसर में कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री को जनपद की पहचान बाॅसुरी एवं भगवान की प्रतिमा भेंट की गई।

बैठक के अन्त जिलाधिकारी ने आश्वस्त करते हुये कहा कि आपके द्वारा दिए गए निर्देशों का शीघ्र ही अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री (पीलीभीत) कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग उत्तर प्रदेश (बलदेव सिंह औलख), राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल(संजय सिंह गंगवार), एमएलसी डाॅ. सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष सजीव प्रताप सिंह, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, विधायक बीसलपुर, चेयरमेन आस्था अग्रवाल, चेयरमेन पूरनपुर अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Previous Post

विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों की जांची गई निपुणता

Next Post

फुलेत, छमरोली, सिमयारी समेत कई गांवों में भारी तबाही, डीएम ने पैदल पहुंचकर जाना आपदा पीड़ितों का दर्द”

Next Post
फुलेत, छमरोली, सिमयारी समेत कई गांवों में भारी तबाही, डीएम ने पैदल पहुंचकर जाना आपदा पीड़ितों का दर्द”

फुलेत, छमरोली, सिमयारी समेत कई गांवों में भारी तबाही, डीएम ने पैदल पहुंचकर जाना आपदा पीड़ितों का दर्द"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

भ्रष्टाचार: घूसखोर कानूनगो को ₹40 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार..

भ्रष्टाचार: घूसखोर कानूनगो को ₹40 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार..

10 months ago
बड़ी खबर: सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था..

बड़ी खबर: सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था..

3 years ago
बड़ी खबर: अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर; जेसीबी, पोकलैण्ड सहित 4 वाहन सीज; 7.20 लाख अर्थदण्ड

बड़ी खबर: अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर; जेसीबी, पोकलैण्ड सहित 4 वाहन सीज; 7.20 लाख अर्थदण्ड

7 months ago
बड़ी खबर: साहनी कंस्ट्रक्शन की बड़ी परियोजना पर ब्रेक, बिल्डर की आत्महत्या के बाद ईश्वरा नेचर प्रोजेक्ट रद्द

बड़ी खबर: साहनी कंस्ट्रक्शन की बड़ी परियोजना पर ब्रेक, बिल्डर की आत्महत्या के बाद ईश्वरा नेचर प्रोजेक्ट रद्द

9 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.