Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में सीएम धामी 30 अक्टूबर को मोतिहारी में करेंगे दो जनसभाएं

जनता की संतुष्टि तक ही पूरी मानी जाएगी समस्या का समाधान: सीएम धामी
0
SHARES
49
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
देहरादून/पटना।

 

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने अपने शीर्ष नेताओं को चुनाव प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अब बिहार के रण में उतरने जा रहे हैं। सीएम धामी 30 अक्टूबर को बिहार में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कल्याणपुर और हरसिद्धि में होगी सीएम धामी की रैलियां

मुख्यमंत्री धामी की चुनावी रैलियां मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित की गई हैं। भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम धामी सुबह 11:15 बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान से कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे।
पहली जनसभा माहात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड, कल्याणपुर में दोपहर 12:05 बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद वे महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा, हरसिद्धि में दोपहर 1:55 बजे दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पहले भी कई सीटों पर कर चुके हैं प्रचार

मुख्यमंत्री धामी इससे पहले भी बिहार में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार अभियान में सक्रिय रह चुके हैं। उन्होंने गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे थे। अब वे एक बार फिर बिहार में भाजपा के लिए प्रचार का मोर्चा संभालेंगे।

यूसीसी जैसे फैसलों से बनी मजबूत पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी निर्णायक कार्यशैली और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे ऐतिहासिक फैसलों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहे हैं। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि धामी का युवा नेतृत्व और राष्ट्रवादी छवि बिहार चुनाव में पार्टी के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करेगी।

भाजपा ने बड़े नेताओं को दी विशेष जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने देशभर के कई प्रभावशाली नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इनमें से प्रमुख प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

 

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
देहरादून पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल

गजब : मौत के 11 साल बाद देहरादून की मेयर को आया लोकसभा से निमंत्रण

March 28, 2026
Previous Post

तैस में आकर लहराया शस्त्र; डीएम ने किया पुनीत अग्रवाल का शस्त्र जब्त; लाइसेंस निलम्बित

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्तन कैंसर जागरूकता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं अतिथि व्याख्यान

Next Post
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्तन कैंसर जागरूकता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं अतिथि व्याख्यान

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्तन कैंसर जागरूकता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं अतिथि व्याख्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : प्रभा शंकर मिश्रा वर्तमान कार्यभार के साथ देहरादून भी देखेंगे,आदेश जारी

बड़ी खबर : प्रभा शंकर मिश्रा वर्तमान कार्यभार के साथ देहरादून भी देखेंगे,आदेश जारी

1 year ago
ब्रेकिंग: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला..

ब्रेकिंग: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला..

3 years ago
बिग ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद,आदेश जारी 

बिग ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद,आदेश जारी 

8 months ago
राजस्व के लिए जनमानस के साथ धोखाधड़ी की नही दी जा सकती है छूटः डीएम

बड़ी खबर : डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास त्यूनी का किया निरीक्षण 

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.