Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : देखिए उत्तराखंड के निकाय चुनाव के परिणाम

बिग ब्रेकिंग : देखिए उत्तराखंड के निकाय चुनाव के परिणाम
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देखिए उत्तराखंड के निकाय चुनाव के परिणाम

देहरादून : राज्य के सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना होगी। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, कुल 6366 कार्मिकाें की तैनाती मतगणना में की गई है।
देहरादून : गुप्तकाशी में नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष विश्वेशरी देवी बनी। और कुब्जा धर्म्वाण नगर पंचायत ऊखीमठ से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। और नगर पंचायत तिलवाड़ा में भाजपा ने नौ वोट से मारी बाजी और जीत हासिल की।
हरिद्वार में डीएम और एसएसपी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आज मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना की प्रक्रिया और अन्य प्रशासनिक इंतजामों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और सभी प्रक्रियाएं निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएं। उन्होंने मतगणना केंद्र में आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
विकासनगर में ऐसे रहे नतीजे
हरबर्टपुर वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी नेहा सहगल जीती। वार्ड नंबर चार से निर्दलीय प्रत्याशी लवलेश शर्मा 100 मतों के अंतर से जीते। उन्हें पिछले बोर्ड में सभासद रहने के बाद भी कांग्रेस ने नहीं दिया था टिकट। वार्ड नंबर पांच से भाजपा प्रत्याशी अंकित जोशी 1200 मतों से जीते। वार्ड छह से भाजपा के सुमित चौधरी और सात से श्रुति खेवड़िया भाजपा से जीतकर पार्षद बनीं।
हरिद्वार में आठ वार्ड तक क्लियर, पांच में काउंटिंग जारी
नगर निगम के आठ वार्डों की स्थिति साफ हो गई है। पहले राउंड की मतगणना में आठ सीटों के परिणाम आए हैं, जबकि वार्ड नंबर पांच में चार प्रत्याशियों के बीच टक्कर होने के चलते अभी काउंटिंग जारी है। वार्ड नंबर एक से भाजपा के आकाश भाटी, दो से भाजपा की सुनीता शर्मा, तीन से भाजपा के सूर्यकांत शर्मा, चार नंबर से कांग्रेस के महावीर वशिष्ठ, छह नंबर से भाजपा के सुमित चौधरी, सात से भाजपा की श्रुति खेवड़िया, आठ नंबर वार्ड से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता और नौ नंबर वार्ड से कांग्रेस के सोहित सेठी ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर पांच में अभी मतगणना जारी है। पहले राउंड में एक से लेकर नौ वार्ड तक की मतगणना की गई
नौगांव नगर पंचायत में ऐसा रहा परिणाम
नौगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक से तीन तक सभासद पद पर निर्दलीय और चार में भाजपा के प्रत्याशी ने की जीत दर्ज की।
हरिद्वार में पुलिस ने बनाई व्यवस्था, भीड़ को हटाया
हरिद्वार में मतगणना स्थल के ठीक पास में जमा प्रत्याशी और मतदान एजेंटों की भीड़ को हटाते हुए पुलिस ने व्यवस्था दुरुस्त कराई है। भीड़ के चलते अव्यवस्था पैदा हो रही थी। एसपी सिटी पंकज गैराला, ज्वालापुर अविनाश वर्मा, इंस्पेक्टर विजय सिंह, कनखल एसओ मनोज नौटियाल पुलिस ने टीम के साथ मौके पर तैनात।
नगर पंचायत गुप्तकाशी में भाजपा की विश्वेशरी देवी जीतीं
नवगठित नगर पंचायत गुप्तकाशी में अध्यक्ष पद पर भाजपा की विश्वेशरी देवी ने की जीत दर्ज की।
देहरादून में पंडाल नंबर दो में कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हो गई। कार्यकर्ताओं ने वोटो की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
चमोली केनिकायों की पोस्टल बैलेट मतगणना का परिणाम
1- नगर पालिका गोपेश्वर
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी
1-संदीप रावत(भाजपा)- 23
2-प्रमोद बिष्ट(कांग्रेस पार्टी)- 16
3-अनूप पुरोहित अंकोला-21
(4)नोटा( इनमें से कोई नहीं)-
(5)रद्द-

(2)नगरपालिका ज्योतिर्मठ
(1)-सुषमा डिमरी(भाजपा)-07
(2) देवेश्वरी शाह(कांग्रेस)-06
(3)किरण डिमरी(निर्दलीय)-02
(4)नोट( इनमें से कोई नहीं)-
(5)रद्द-
हरिद्वार में सबसे पहले आए नतीजे
वार्ड नंबर 1 से भाजपा के आकाश भाटी 400 वोट से जीते।
वार्ड नंबर 2 से भाजपा की सुनीता देवी विजय।
वार्ड नंबर 3 से भाजपा सूर्यकांत शर्मा।
वार्ड नंबर 4 कांग्रेस महावीर वशिष्ठ जीते।
वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता जीते।
वार्ड नंबर 9 से सोहित सेठी ने कांग्रेस से जीत हासिल की।
उत्तरकाशी में निर्दलीय आगे
उत्तरकाशी की बाड़ाहाट नगरपालिका में निर्दलीय आगे हैं। अभी तक की गिनती में भाजपा को 17, कांग्रेस को 2 और निर्दलीय को 33 मत प्राप्त हुए।
तीन नगर निगमों में पहली बार चुनाव
पिछले छह वर्षों के दौरान राज्य में नगर निगमों की संख्या 11 हो चुकी है। श्रीनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगमों में पहली बार चुनाव हुए। इससे पहले वे नगर पालिकाएं थीं।
बाड़ाहाट नगरपालिका में निर्दलीय आगे
उत्तरकाशी बाड़ाहाट नगरपालिका पोस्टल बैलेट की मतगणना हो रही है। इसमें रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। इसमें अभी तक की गिनती मं निर्दलीय आगे हैं। भाजपा को 17, कांग्रेस को 2 और निर्दलीय को 35 मत प्राप्त हुए।
11 नगर निगमों में 72 मेयर प्रत्याशी
11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 4,888 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
मसूरी में दो राउंड में होगी मतगणना
मसूरी नगर पालिका के वोटों की गिनती अटल आदर्श घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज में हो रही है। पहले राउंड की मतगणना में 14 टेबल में बूथ संख्या 1 से लेकर 13 तक की गणना की जाएगी। दूसरे राउंड में बूथ संख्या 14 से 27 की गणना की जाएगी।
आम चुनाव के बाद निकाय चुनाव में 4.38 प्रतिशत गिरा मतदान
उत्तराखंड के मतदाताओं में आम चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी मतदान का रुझान कम नजर आया। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को 100 निकायों के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए। 2018 निकाय चुनाव के 69.79 से 4.38 प्रतिशत गिरावट के साथ इस बार मतदान 65.41 प्रतिशत पर पहुंच गया। वहीं, देहरादून को छोड़कर बाकी सभी 10 निगमों का मतदान प्रतिशत 60 से ऊपर रहा।
54 केंद्रों पर मतगणना शुरू

प्रदेश के 54 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बैलेट से गिनती के लिए कुल 6366 कार्मिकाें की तैनाती मतगणना में की गई है।
जांच के बाद भी मतगणना स्थल पर मिल रही एंट्री
देहरादून के रेंजर्स कॉलेज में बने मतगणना स्थल में एजेंट की एंट्री पुलिस जांच के बाद भी करवा रही है। यहां गेट के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थक मौजूद हैं। वहीं, बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात है।
निगमों के नतीजों में लगेगी देरी
नगर निगमों के नतीजे जारी होने में समय लग सकता है। नगर निगम देहरादून में 4,31,611 मतों की गिनती होगी। नगर निगम हल्द्वानी में 1,58,394 मतों और नगर निगम हरिद्वार में 1,31,801 मतों की गिनती होनी है। कुछ ऐसे भी निकाय हैं, जहां मुकाबला काफी नजदीकी होने के कारण री काउंटिंग जैसे विवाद हो सकते हैं।
54 केंद्रों पर होगी मतगणना
सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना होगी। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, कुल 6366 कार्मिकाें की तैनाती मतगणना में की गई है।
इन नगर निकायों के नतीजे सबसे पहले आएंगे
चमोली की नगर पंचायत नंदानगर घाट (1129 वोट), पौड़ी की नगर पालिका दुगड्डा (1186 मत), नगर पालिका रानीखेत (1412 मत), नगर पंचायत थराली (1421 मत), नगर पालिका द्वाराहाट (1444 मत), नगर पंचायत कीर्तिनगर टिहरी (1659 मत) के नतीजे सबसे जारी होने के अनुमान हैं।

 

Previous Post

Big breking : निकाय चुनाव परिणाम आना हुए शुरू

Next Post

बिग ब्रेकिंग: 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे राष्ट्रीय खेल,तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी

Next Post
बिग ब्रेकिंग: 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे राष्ट्रीय खेल,तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे  सीएम धामी

बिग ब्रेकिंग: 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे राष्ट्रीय खेल,तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने स्वच्छता प्रहरियों को वितरित की स्टीम मशीन

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने स्वच्छता प्रहरियों को वितरित की स्टीम मशीन

5 years ago
बड़ी खबर: MD की परीक्षा में नकल करा रहे , एम्स के 2 डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार..

बड़ी खबर: MD की परीक्षा में नकल करा रहे , एम्स के 2 डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार..

2 years ago
बड़ी खबर : यहां आग लगने से मची अफरा तफरी, देखे वीडियो

बड़ी खबर : यहां आग लगने से मची अफरा तफरी, देखे वीडियो

1 year ago
बडी खबर : कोरोना की रफ्तार देख CBSE बोर्ड ने जारी किए यह कड़े निर्देश।

बडी खबर : कोरोना की रफ्तार देख CBSE बोर्ड ने जारी किए यह कड़े निर्देश।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.