Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: ।दूनवासियों को राहत, अब लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं लगानी होगी हरिद्वार की दौड़

बड़ी खबर: ।दूनवासियों को राहत, अब लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं लगानी होगी हरिद्वार की दौड़
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दूनवासियों को राहत, अब लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं लगानी होगी हरिद्वार की दौड़
देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे दूनवासियों को राहत मिलेगी और उन्हें हरिद्वार तक ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। हर्रावाला में 24 कोच की ट्रेन लाने के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वर्ष 2026 तक यार्ड रिमाडलिंग और वाशिंग लाइन का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
निकट भविष्य में हरिद्वार आने वाली ट्रेनें हर्रावाला तक आएंगी। इससे दूनवासियों को रेल यातायात के अधिक विकल्प मिलेंगे और हरिद्वार की दौड़ भी नहीं लगानी पड़ेगी।
इसके लिए शहर से सटे हर्रावाला रेलवे स्टेशन में 24 कोच की ट्रेन लाने को निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। इन दिनों यहां अमृत स्टेशन योजना के तहत 16 करोड़ रुपये से नया भवन और प्लेटफार्म चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके बाद ट्रैक बढ़ाए जाएंगे और ट्रेन की धुलाई के लिए वाशिंग लाइन का निर्माण भी होगा।
रोजाना करते हैं 15,000 से अधिक यात्री आवागमन
देहरादून रेलवे स्टेशन से रोजाना 15,000 से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। यहां से प्रतिदिन 15 ट्रेन दिल्ली, अमृतसर, हावड़ा, प्रयागराज, लखनऊ, कोटा समेत विभिन्न शहरों के लिए आवागमन करती हैं। ट्रेनों की संख्या कम होने से कई बार यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती और उन्हें हरिद्वार से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
ऊंचाई पर और स्थान कम होने के कारण दून रेलवे स्टेशन में 24 कोच की ट्रेन आ नहीं सकती। इस कारण रेलवे ट्रेनों में कोच भी नहीं बढ़ा पा रहा। वर्तमान में देहरादून तक 16 कोच की ट्रेन आती है। ऐसे में उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल हर्रावाला रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित कर रहा है।
इन रूट के लिए मिलेंगे नए विकल्प
हरिद्वार रेलवे स्टेशन में रोजाना 30 ट्रेनों का आवागमन होता है। इसमें लंबे रूट की ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस, पुरी जाने वाली कलिंगा एक्सप्रेस, जम्मू जाने वाली हेमकुंट एक्सप्रेस, उज्जैन के लिए लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस, पुणे जाने वाली हुबली एक्सप्रेस के अलावा तिरुअंतपुरम एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस व बांद्रा एक्सप्रेस शामिल हैं। हर्रावाला रेलवे स्टेशन विकसित होने के बाद इन ट्रेनों का फेरा हरिद्वार से बढ़ाकर हर्रावाला तक किया जाना है। इससे दूनवासी भी आसानी से इन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।
जून तक बन जाएगा हर्रावाला स्टेशन का नया भवन
अमृत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत सितंबर 2023 में हर्रावाला रेलवे स्टेशन में नया भवन बनाने और प्लेटफार्म चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन जमीन के नीचे बड़ी मात्रा में केबल होने से खोदाई में लंबा समय लग गया। अब नए भवन के लिए पिलर खड़े हो गए हैं और दीवारों की चिनाई की जा रही है। इस भवन में सर्कुलेटिंग एरिया, तकनीकी कार्यों के लिए कमरे, कार्यालय, टिकट घर, ग्रीन बेल्ट, प्रतीक्षालय आदि होंगे।
यार्ड रिमाडलिंग, वाशिंग लाइन के लिए रेलवे बोर्ड से बजट स्वीकृति का इंतजार
हर्रावाला रेलवे स्टेशन में वर्तमान में सिर्फ एक प्लेटफार्म है। दो अन्य प्लेटफार्म बनाने, यार्ड रिमाडलिंग (पटरी व्यवस्थित) करने और वाशिंग लाइन बनाने के लिए करीब 170 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड में प्रस्तुत किया गया है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल का दावा है कि वर्ष 2026 तक रेलवे बोर्ड से इसकी स्वीकृति मिल जाएगी और निर्माण शुरू होगा।

 

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
Previous Post

एसजीआरआरयू में सीनियर्स ने किया जूनियर्स का जोरदार वेलकम

Next Post

राजस्व के लिए जनमानस के साथ धोखाधड़ी की नही दी जा सकती है छूटः डीएम

Next Post
राजस्व के लिए जनमानस के साथ धोखाधड़ी की नही दी जा सकती है छूटः डीएम

राजस्व के लिए जनमानस के साथ धोखाधड़ी की नही दी जा सकती है छूटः डीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

JOB UPDATE: golden opportunity to work with ISRO.apply like this.

JOB UPDATE: golden opportunity to work with ISRO.apply like this.

3 years ago
कुपवाड़ा हमले में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि देने पहुँचे मुख्यमंत्री

कुपवाड़ा हमले में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि देने पहुँचे मुख्यमंत्री

6 years ago
बिग ब्रेकिंग: इन्हे मिली उद्यान विभाग की ज़िम्मेदारी। आदेश जारी।

बिग ब्रेकिंग: इन्हे मिली उद्यान विभाग की ज़िम्मेदारी। आदेश जारी।

3 years ago
CBSE का बड़ा बदलाव: अब 9वीं कक्षा के छात्र बिना रटने के देंगे परीक्षा, मिलेगी किताब लेकर बैठने की आज़ादी”

CBSE का बड़ा बदलाव: अब 9वीं कक्षा के छात्र बिना रटने के देंगे परीक्षा, मिलेगी किताब लेकर बैठने की आज़ादी”

6 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.