Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर : मा0 मुख्यमंत्री के सेवा सुशासन को सार्थक कर रहा जिला प्रशासन का जनता दर्शन

बड़ी खबर : मा0 मुख्यमंत्री के  सेवा सुशासन को सार्थक कर रहा जिला प्रशासन का जनता दर्शन
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मा0 मुख्यमंत्री के सेवा सुशासन को सार्थक कर रहा जिला प्रशासन का जनता दर्शन

अपनी कोर टीम संग आज 4 घन्टे जनता दरबार में जिलाधिकारी मौके पर कर रहे जन समस्याओं का निराकरण।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
देहरादून पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल

गजब : मौत के 11 साल बाद देहरादून की मेयर को आया लोकसभा से निमंत्रण

March 28, 2026

बजुर्ग, दिव्यांग, असहाय का फिर सहारा बना आज का जनता दर्शन, त्वरित एक्शन, समाधान कर नजीर पेश

बेदखल बुजुर्ग महिला की पीड़ा का डीएम ने लिया संज्ञान, मौके पर ही डीएम कोर्ट में वाद दाखिल अवार्ड घोषणा अगले ही हफ्ते

जलभराव की समस्या से परेशान बुजुर्ग दम्पति शिकायत पर कार्यवाही ने होने पर लोनिवि, पेयजल निगम पर सीआरपीसी धारा 133 में वाद दायर

85 प्रतिशत् दिव्यांग व्यक्ति को मौके पर रही ही मिला रोजगार, विकासभवन में किया नियुक्त

गैर कानूनी कमर्शियल भवन के निर्माण से व्यथित बजुर्ग महिला की शिकायत पर एमडीडीए से करवया सीलय 18 को होगा ध्वस्त

निर्धन, असहाय और अनाथ बेटियों की नही रूकेगी पढ़ाई । दो अनाथ बालिकाओं की स्कूल फीस , एक निर्धन किशोरी की पीएचडी का खर्चा उठाएगा प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा

जनता दरबार में आए कई बुजुर्ग दिव्यांग को ‘सारथी’ वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

देहरादून,दिनांक 10 मार्च 2025, (सू0 वि0), जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेेट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 126 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, आपसी विवाद, नंदा-सुनंदा योजना से आच्छादित करने, स्कूल फीस माफी, आर्थिक सहायता, शिक्षा विभाग, नगर निगम, लोनिवि, वन विभाग, एमडीडीए, जल निगम आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त रायपुर क्षेत्र 6 नम्बर पुलिया के समीप बद्रशी कालोनी में साल के पेड़ का अवैध कटान की शिकायत पर डीएफओ मसूरी तथा वन प्रभाग कालसी के ग्राम पंचायत खरोड़ा में बाग का छानियांे में आतंक होने तथा अब तक 20 बकरियों को शिकार बनाने की शिकाय पर डीएफओ कालसी, चकराता को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी सविन बसंल जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग महिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनकी पुत्रवधू एवं पौते द्वारा उन्हें घर से बेदखल कर दिया है तथा वह दर-दर भटक रही हैं उनके पुत्र एंव पति की मृत्यु हो गई है, जबकि भूमि उनके पति द्वारा भी क्रय की गई थी, जिस पर उक्त महिला प्रकरण पर डीएम ने वाद दाखिल करावाते हुए अगले हफ्ते दोनों पक्षों को बुलवाया है।
सहस्त्रधारा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में पानी घुसने की समस्या से लोनिवि एवं पेयजल निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, बजुर्ग महिला आज फिर अपनी शिकायत लेकर डीएम के पास पंहुची जिस पर डीएम ने सम्बन्धित विभागों पर निर्देशों का अनुपालन न किये जाने पर सीआरपीसी की धारा 133 में वाद दायर करने के निर्देश दिए। वहीं मेहूवाला निवासी 85 प्रतिशत् दिव्यांग व्यक्ति सूर्यप्रकाश जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है को योग्यतानुसार सेवायोजित किया गया है।
जनता दर्शन कार्यक्रम असहाय बालिकाओं के नंदा-सुनंदा योजना से पठ्न/पाठन हेतु लगभग 5 आवेदन भी प्राप्त हुए हैं जिस पर जिलाधिकारी सम्बन्धित अधिकारियों को आवेदन पर कार्यवाही करते हुए प्र्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अजबपुर कला निवासी विधवा महिला सुनीता भट्ट ने अपनी गरीब पारिवारिक हालात का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता एवं बेटी की शिक्षा की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को मामले की जांच कर निर्धन और असहाय बेटी की पढ़ाई जारी रखने के लिए नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट से आर्थिक सहायता हेतु आवेदन उपलब्ध कराने को कहा। वही डालनवाला निवासी पूरन सिंह ने बीएससी आईटी की पढ़ाई कर रही अपनी बेटी की फीस जमा कराने हेतु आर्थिक सहायता की गुहार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को मामले की जांच कर नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट में प्रार्थना पत्र को शामिल करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत ढकरानी की मतदाता सूची में बडी संख्या में बाहरी व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाने की शिकायत पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जनता दरवार में डालनवाला निवासी निशा प्रजापति ने किराएदार द्वारा दुकान का किराया न दिए जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसपी सिटी को तत्काल मामले का निराकरण करने के निर्देश दिए।
विकासनगर समावाला निवासी कुंदन सिंह ने हाईवे के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तीन दिनों के भीतर प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा वितरण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मोझ धाम सेवा समिति द्वारा नून नदी के किनारे स्थित मोक्ष धाम की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। तेग बाहादुर रोड़ में नाले पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एएमएनए और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को संयुक्त निरीक्षण करते हुए 10 दिनों के भीतर मामले का निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार में रायपुर निवासी हरि बहादुर क्षेत्री ने जमीन पर कब्जा करने, किशन नगर सिरमौर निवासी प्रदीप कुमार जोशी ने रास्ते से अतिक्रमण हटाने, रायपुर में वन विभाग की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को डीएफओ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता दरबार में पहुंचे प्रत्येक फरियादी की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Previous Post

संगठन जिलाध्यक्षों के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष की जंग शुरू

Next Post

बड़ी खबर: मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच BJP प्रदेश प्रभारी का उत्तराखंड दौरा आज, लेंगे 3 बड़ी बैठक

Next Post
बड़ी खबर: मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच BJP प्रदेश प्रभारी का उत्तराखंड दौरा आज, लेंगे 3 बड़ी बैठक

बड़ी खबर: मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच BJP प्रदेश प्रभारी का उत्तराखंड दौरा आज, लेंगे 3 बड़ी बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ई-रिक्शा संचालकों पर लटकी भुखमरी की तलवार

ई-रिक्शा संचालकों पर लटकी भुखमरी की तलवार

6 years ago
विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों की जांची गई निपुणता

विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों की जांची गई निपुणता

6 months ago
सावधान: भीषण गर्मी के मद्देनजर अस्पतालों में अलर्ट। ऐसे रखें अपना ख्याल..

सावधान: भीषण गर्मी के मद्देनजर अस्पतालों में अलर्ट। ऐसे रखें अपना ख्याल..

3 years ago
एमडीडीए देहरादून में तीन आवासीय परियोजनाओं में बना रहा है 704 फ्लैट, मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए तैयार होंगे 16 हजार किफायती घर

एमडीडीए देहरादून में तीन आवासीय परियोजनाओं में बना रहा है 704 फ्लैट, मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए तैयार होंगे 16 हजार किफायती घर

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.