Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1803 मरीजों ने उठाया निःशुल्क

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1803 मरीजों ने उठाया निःशुल्क
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1803 मरीजों ने उठाया निःशुल्क
 कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कोटद्वावासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी
 श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड में आयोजित हुआ विशाल शिविर
 विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया शिविर का शुभारंभ
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का 1803 मरीजों ने उठाया लाभ। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। कैंसर विशेषज्ञ डाॅ तन्वी खन्ना ने शिशुओं के कैंसर से जुड़े महत्वपूर्णं बिन्दुओं को रेखांकित किया। शिविर में कोटद्वार के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं।
दिनांक 19 अप्रैल 2025 शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखण्ड, विशिष्ठ अतिथि दिलीप रावत, विधायक लैंसडाउन, विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र सिंह रावत, महापौर, कोटद्वार, डाॅ पंकज कुमार गर्ग, डाॅ तन्वी खन्ना ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य अतिथि डाॅ ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कोटद्वार में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की और आमजन के लिए कैंप लगाया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की यह पहल् स्वागत योग्य है। शिविर आयोजित करने के लिए उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन एवम् अस्पताल की पूरी टीम को बधाई दी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने देश के कई राज्यों सहित उत्तराखण्ड को रेखांकित करते हुए कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कैंसर जागरूकता ही कैंसर से सबसे पहला बचाव है। अपने व्याख्यान में उन्होंने कैसर के लक्षण, उपचार, आधुनिक तकनीकों एवम् रोकथाम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की।
विशिष्ठ अतिथि दिलीप रावत, विधायक लैंसडाउन ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आग्रह किया कि कोटद्वार में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एक यूनिट खोली जाए ताकि कोटद्वारवासियों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
मेयर कोटद्वार शैलेन्द्र सिंह रावत ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पूरी टीम का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार में समय समय पर इस प्रकार के जनजागरुकता कैंप आयोजित होने चाहिए। कार्यक्रम में राज गौरव नौटियाल, जिला अध्यक्ष भाजपा, कोटद्वार, सुश्री पिंकी खंतवाल, पार्षद पदमपुर ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन डाॅ बीना वशिष्ठ एवम् सिमरन अग्रवाल ने किया। शिविर में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, लाल पानी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कण्वघाटी के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, अध्यापकों व स्टाफ ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक धीरेन्द्र रतूड़ी, डी.पी.जोशी, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार, विभाकर डबराल, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, लाल पानी, प्रवेश कुमार बडोला, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कण्वघाटी एवम् डाॅ गिरीश उनियाल, प्राचार्य श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, कोटद्वार कैंपस का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में कैसर विशेषज्ञ डाॅ पंकज कुमार गर्ग, कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ पराग गुप्ता, आईवीएफ काउंसलर सिमरन अग्रवाल, फिजीशियन डाॅ आशुतोष एवम् डाॅ शुभम डांग, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ रागिनी गुलाटी, शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रीति मान, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डाॅ भावना दिवान, नेत्र रोग विभाग से डाॅ प्रकृति पोखरियाल, फिजियोथैरिपिस्ट डाॅ मंजुल नौटियाल ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जाॅच, ब्लड शुगर जाॅच एवम् ब्लड प्रैशर जाॅच निःशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा।

Previous Post

बड़ी खबर: सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों पर गिरी गाज

Next Post

बिग ब्रेकिंग : उधमसिंहनगर जनपद में भूलेख अधिष्ठान के कार्मिकों का स्थानांतरण, जनहित में लिया गया निर्णय

Next Post
बिग ब्रेकिंग : उधमसिंहनगर जनपद में भूलेख अधिष्ठान के कार्मिकों का स्थानांतरण, जनहित में लिया गया निर्णय

बिग ब्रेकिंग : उधमसिंहनगर जनपद में भूलेख अधिष्ठान के कार्मिकों का स्थानांतरण, जनहित में लिया गया निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

डोईवाला : शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

डोईवाला : शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

4 years ago
बीजेपी विधायक का एक ओर ऑडियो वायरल,कार्यकर्ता को  अभद्र गालियां एवं पीटने की धमकी

बीजेपी विधायक का एक ओर ऑडियो वायरल,कार्यकर्ता को अभद्र गालियां एवं पीटने की धमकी

1 year ago
हादसा : माता के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं का पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा….

हादसा :  खाई में जा गिरी कार, मची चीख-पुकार….

4 years ago
बड़ी खबर: चार दिसंबर को होगी धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा।

बड़ी खबर: चार दिसंबर को होगी धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा।

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.