Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बिना एसटीपी के बहाए सीवर, करोड़ों की प्रॉपर्टी पर 69 लाख का जुर्माना – बिल्डर की मनमानी उजागर

बिना एसटीपी के बहाए सीवर, करोड़ों की प्रॉपर्टी पर 69 लाख का जुर्माना – बिल्डर की मनमानी उजागर
0
SHARES
89
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
बिना एसटीपी के बहाए सीवर, करोड़ों की प्रॉपर्टी पर 69 लाख का जुर्माना – बिल्डर की मनमानी उजागर

देहरादून में करोड़ों की रिहायशी परियोजना विकसित करने वाले एक बिल्डर की लापरवाही अब उस पर भारी पड़ गई है। बंशीवाला स्थित ‘सेरेन ग्रीन्स’ आवासीय परियोजना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की व्यवस्था नहीं करने और खुले में गंदा पानी बहाने के आरोप में उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिल्डर पर ₹69.12 लाख का भारी जुर्माना लगाया है।

सालों बाद भी नहीं हुआ एसटीपी का निर्माण

साल 2013 में शुरू हुई सेरेन ग्रीन्स परियोजना 2019-20 में पूरी हुई, जिसमें कुल 65 आलीशान विला बनाए गए। लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट में भी सीवर के निस्तारण की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई। परिणामस्वरूप, सीवर का गंदा पानी खुले में बहाया जा रहा था, जिससे आसपास के पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था।

शिकायत के बाद कार्रवाई

सेरेन ग्रीन्स वेलफेयर सोसाइटी ने इस लापरवाही के खिलाफ एमडीडीए, जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई थी। बोर्ड की टीम ने मौके से सैंपल लेकर जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद पर्यावरण को हुई क्षति के आधार पर बिल्डर पर 69 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

फर्जीवाड़े से पास कराए नक्शे, सड़क चौड़ाई में भी गड़बड़ी

इसी परियोजना से जुड़े एक अन्य भूखंड पर जैमिनी पैकटेक प्रा. लि. द्वारा 8 मंजिला आवासीय इमारत का निर्माण किया जा रहा है। यहां भी नियमों की अनदेखी की गई। 7.5 से 9 मीटर चौड़ी सड़कों को कागज़ों में 12 मीटर दिखाकर नक्शा पास करा लिया गया।

एमडीडीए की जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन मौके पर अभी भी निर्माण कार्य जारी है।

ग्रीन एरिया में पार्किंग और खुदाई

जांच में यह भी सामने आया कि प्लॉट 27 और ग्रीन बेल्ट के बीच स्थित ग्रीन एरिया की भूमि पर पार्किंग बना दी गई है, जो कि स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। बिल्डर ने ग्रीन स्पेस में खुदाई कर मार्ग चौड़ा करने की कोशिश की, जिससे विवाद और गहरा गया।

ईडी की अटैच भूमि पर भी कब्जा

वहीं, जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जुड़ी भूमि पर भी बिल्डर द्वारा कब्जा करने की बात सामने आई है। ईडी द्वारा सीमांकन कर कब्जा हटवाया गया और इस मामले में वाद भी दायर किया गया है।

निवासियों ने मंडलायुक्त से की शिकायत

सेरेन ग्रीन्स के निवासियों ने अब मंडलायुक्त गढ़वाल, विनय शंकर पांडे को ज्ञापन सौंपकर बिल्डर की मनमानी पर रोक लगाने, सुविधाएं उपलब्ध कराने और सभी निर्माण कार्यों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। सोसाइटी की अध्यक्ष राजकुमारी त्यागी और सचिव नरेंद्र सिंह नेगी ने बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

Previous Post

देश के प्रतिष्ठित 8 विश्वविद्यालयों को पछाड़कर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बना विजेता

Next Post

खुलासा : राजनीतिक रसूख के आगे पारदर्शिता बेबस, किसान बाजार की दुकानों पर कांग्रेस का कब्ज़ा?

Next Post
खुलासा : राजनीतिक रसूख के आगे पारदर्शिता बेबस, किसान बाजार की दुकानों पर कांग्रेस का कब्ज़ा?

खुलासा : राजनीतिक रसूख के आगे पारदर्शिता बेबस, किसान बाजार की दुकानों पर कांग्रेस का कब्ज़ा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

कोटद्वार विधानसभा में चौपट विकास। यदि विकास हुआ है तो जनता के समक्ष रखें विधायक: कांग्रेस

कोटद्वार विधानसभा में चौपट विकास। यदि विकास हुआ है तो जनता के समक्ष रखें विधायक: कांग्रेस

6 years ago
सचिव सुधांशु के खिलाफ बगावत का बिगुल

Exclusive: कैबिनेट की महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर

6 years ago
दुखद: यहां सालगिरह मानने आया था दंपति। अचानक हो गई पति की मृत्यु..

दुखद: यहां सालगिरह मानने आया था दंपति। अचानक हो गई पति की मृत्यु..

3 years ago
किशोर का छलका दर्द। अध्यक्ष से नाराज दिखे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

किशोर का छलका दर्द। अध्यक्ष से नाराज दिखे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.