Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

गुड न्यूज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2002 मरीजों ने उठाया लाभ, कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में धामपुर वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी

गुड न्यूज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2002 मरीजों ने उठाया लाभ, कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में धामपुर वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

अगर आप सोच रहे है सुरकंडा मंदिर की यात्रा करना तो ये खबर जरूर पढ़ें

अगर आप सोच रहे है सुरकंडा मंदिर की यात्रा करना तो ये खबर जरूर पढ़ें

March 26, 2026
जहां सरकार नई शराब दुकानें खोल रही है, वहीं त्रियुगीनारायण की महिलाएं नशा मुक्त समाज के लिए लामबंद – 12 किमी रैली में जोरदार नारे, केदारनाथ यात्रा मार्ग को नशा मुक्त बनाने का संकल्प

अवैध शराब बंद करो! त्रियुगीनारायण की महिलाओं ने निकाली 12 किमी रैली

March 23, 2026
 महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2002 मरीजों ने उठाया लाभ, कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में धामपुर वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी
 श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, धामपुर में आयोजित हुआ विशाल शिविर
 मुख्य अतिथि सांसद नगीना चन्द्रशेखर आज़ाद रावण ने किया शिविर का शुभारंभ
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, धामपुर में बुधवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 2002 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिये। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में धामपुर के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं।
दिनांक 07 मई 2025 बुधवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद नगीना चन्द्रशेखर आज़ाद रावण एवम् डॉ पंकज कुमार गर्ग, वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि सांसद नगीना चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह संसद में इस बात को जोर देकर उठाएंगे कि कैंसर नोटिफिकेशन को अनिवार्य रूप से आंकड़ों के रूप में दर्ज किया जाय. ताकि कैंसर पॉजिटिव आंकड़ों की वास्तविक जानकारी भारत सरकार के पास दर्ज हो सके. इस आधार पर भारत सरकार कैंसर रोगियों के लिए और प्रभावशाली उपचार योजनाएं बना सकेगी.उन्होंने कहा कि जब उनके संसदीय क्षेत्र से लोग श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल जाकर बेहतर इलाज के संस्मरण सांझा करते हैं तो बहुत खुशी होती है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आमजन को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने धामपुर क्षेत्र में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की और आमजन के लिए कैंप लगाया। इसके लिए उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल प्रबन्धन से आग्रह किया कि भविष्य में भी धामपुर में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने कई ऐसे उदाहरण पेश किए जिसमें कैंसर जागरूकता होने पर कई मरीजों को कैंसर की प्रथम स्टेज पर ही डायग्नोसिस हो गया और मरीज की जान बचाई गई। उन्होंने आहवाहन किया कि आप सभी अपने आस पास इस बात की जानकारी दें कि यदि किसी भी व्यक्ति में कैंसर का कोई लक्षण दिखाई दे तो वह कैंसर विशेषज्ञ से तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। अपने व्याख्यान में उन्होंने कैसर के लक्षण, उपचार, आधुनिक तकनीकों एवम् रोकथाम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक आर.एस. यादव, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, धामपुर, सिद्धार्थ नेगी, ललित कुमार, राजवीर सिंह, जगमोहन रावत, शालिनी चैहान, हरप्रीत कौर, दीपेन्द्र कुमार, मनोज कुमार का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में कैसर विशेषज्ञ डॉ पंकज कुमार गर्ग, न्यूरोलोजिस्ट डॉ. विनीत बंसल, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. साईं देवरथ, आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ अर्चना टण्डन, मेडिसिन विभाग से फिजीशियन डॉ तरुण, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका शाह, शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मनमीत सिंह, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षित गुप्ता, नेत्र रोग विभाग से डॉ पलाश बाउरी, मनोरोग विभाग से डॉ विदुषी मक्कड़, हड्डी रोग विभाग से डॉ अनुपम शर्मा, दंत रोग विभाग से डॉ मोनिका रावत, फिजियोथैरिपिस्ट डॉ संदीप कुमार ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवम् ब्लड प्रैशर जॉच निःशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, दिनेश रतूड़ी, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा।
Previous Post

देहरादून में हाई अलर्ट: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बड़ी कार्रवाई

Next Post

बड़ी खबर: DM सविन बंसल की निगरानी में तीन दिन में निस्तारित हुई सीवर समस्या

Next Post
बड़ी खबर: DM सविन बंसल की निगरानी में तीन दिन में निस्तारित हुई सीवर समस्या

बड़ी खबर: DM सविन बंसल की निगरानी में तीन दिन में निस्तारित हुई सीवर समस्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर:युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ी खबर:युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

5 years ago
उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद भी,जनता को लगा महंगाई का करेंट।

उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद भी,जनता को लगा महंगाई का करेंट।

3 years ago
Gud news :  उत्तराखंड के लक्ष्य रायचंदानी बीसीसीआई नमन अवार्ड के लिए चयनित

Gud news :  उत्तराखंड के लक्ष्य रायचंदानी बीसीसीआई नमन अवार्ड के लिए चयनित

1 year ago
दुस्साहस: राजधानी में पेट्रोल पंप कर्मी की निर्मम तरीके से पिटाई। देखें वीडियो..

दुस्साहस: राजधानी में पेट्रोल पंप कर्मी की निर्मम तरीके से पिटाई। देखें वीडियो..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.