Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

‘धाकड़ धामी’ पेज को लेकर हरीश रावत के सवाल– क्या यह मुख्यमंत्री धामी की डिजिटल पहचान है?

‘धाकड़ धामी’ पेज को लेकर हरीश रावत के सवाल– क्या यह मुख्यमंत्री धामी की डिजिटल पहचान है?
0
SHARES
94
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में गर्मी इन दिनों मौसम से भी ज्यादा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर सक्रियता अब नेताओं की शैली बन चुकी है और इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जोरदार हमला बोला है। निशाने पर है एक फेसबुक पेज– ‘धाकड़ धामी’, जिसे लेकर रावत ने तीखे शब्दों में सवाल उठाए हैं।

हरीश रावत ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए पूछा है कि क्या यह पेज वाकई राज्य के मुख्यमंत्री से जुड़ा है या फिर कोई और “धाकड़” अपनी राजनीति चमका रहा है? रावत का आरोप है कि इस पेज से उनके ऊपर ‘जुमे की नमाज की छुट्टी’ और ‘मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने’ जैसे झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह असंवैधानिक और आधारहीन हैं।

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा,भारत का संविधान किसी भी धर्म के आधार पर छुट्टी की अनुमति नहीं देता। न नमाज के लिए, न हनुमान चालीसा के लिए और न ही किसी धार्मिक ग्रंथ के पाठ के लिए। यदि सरकार ने ऐसी कोई छुट्टी दी होती, तो गजट नोटिफिकेशन जरूर होता – दिखाइए वो नोटिफिकेशन!

रावत ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए पूछा कि कोई भी सरकारी या गैर-सरकारी संस्था बताई जाए जहां शुक्रवार को छुट्टी दी गई हो। “अगर कहीं ऐसा हुआ हो, तो भाजपा उसका नाम बताए। स्कूल, कॉलेज, शिशु मंदिर – कहीं तो नमाज की छुट्टी दी गई होगी?

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार 9 साल बाद भी एक फर्जी लेटर के सहारे यह सिद्ध करने की कोशिश कर रही है कि उनकी सरकार ने धर्म के आधार पर छुट्टी दी थी। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी मंच पर, किसी भी अखबार या टीवी चैनल पर ऐसा बयान नहीं दे चुके हैं जिसमें उन्होंने मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की बात की हो।

उन्होंने ललकारते हुए कहा,दिखा दो मेरा कोई वीडियो, क्लिपिंग या अखबार की कटिंग जिसमें मैंने यह कहा हो कि सत्ता में आकर मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाऊंगा। नहीं है न? क्योंकि ये सब झूठ है!

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा की रणनीति पर सीधा वार करते हुए कहा कि जब जनता विकास कार्यों पर सवाल उठाने लगी है तो भाजपा अब झूठ और अफवाहों के सहारे 2027 का चुनाव जीतना चाहती है।
मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। 2027 तक उत्तराखंड के कोने-कोने में भाजपा का यह झूठ उजागर करूंगा

मुख्यमंत्री से पूछा– क्या ‘धाकड़ धामी’ पेज आपका है?
रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे तौर पर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या “धाकड़ धामी” नामक पेज उनसे जुड़ा है या नहीं?
अगर यह आपका पेज है, तो आप अपनी अज्ञानता से पूरे प्रदेश की हंसी करवा रहे हैं।

हरीश रावत का यह सोशल मीडिया हमला सिर्फ जवाबी बयान नहीं, बल्कि आने वाले चुनावी सालों की रणनीति का ट्रेलर है। अब देखना होगा कि भाजपा और मुख्यमंत्री धामी इस ‘धाकड़ वार’ का क्या जवाब देते हैं।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: बिना मान्यता स्कूल संचालन पर बड़ी कार्रवाई, देहरादून के स्कूल पर लगा ₹5.20 लाख जुर्माना

Next Post

बड़ी खबर: बागेश्वर में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, ₹50,000 की रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Next Post
सहायता राशि के बदले रिश्वत: हल्द्वानी में आंगनबाड़ी प्रभारी गिरफ्तार

बड़ी खबर: बागेश्वर में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, ₹50,000 की रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड परिवहन विभाग में बंपर तबादले

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड परिवहन विभाग में बंपर तबादले

10 months ago
बड़ी खबर: आखिर क्यों इन तीन सो कर्मचारियों को नहीं दिया गया एक महीने से वेतन…

बड़ी खबर: आखिर क्यों इन तीन सो कर्मचारियों को नहीं दिया गया एक महीने से वेतन…

4 years ago
Job alert: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए लगने वाला है रोजगार मेला, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन, जानिए कोन कोन सी रहेंगी कंपनियां

Job alert: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए लगने वाला है रोजगार मेला, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन, जानिए कोन कोन सी रहेंगी कंपनियां

2 years ago
बड़ी खबर: यूपी एटीएस ने हरिद्वार से पकड़े आतंकवादी,सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल।

बड़ी खबर: यूपी एटीएस ने हरिद्वार से पकड़े आतंकवादी,सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.