लापता सभी मजदूर नेपाल निवासी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लापता लोग एक निर्माणाधीन होटल में श्रमिक के रूप में कार्यरत थे और सभी नेपाल निवासी बताए जा रहे हैं। बादल फटने से आये मलबे और पानी के तेज बहाव में वे बह गए। घटनास्थल पर SDRF, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।
लापता लोगों की सूची:
-
दूजे लाल (55)
-
केवल थापा (43)
-
रोशन चौधरी (40)
-
विमला धामी (36)
-
मनीष धामी (40)
-
कालूराम चौधरी (55)
-
बाबी (38)
-
प्रिंस (20)
-
छोटू (22)
यमुनोत्री हाईवे तीन जगह बाधित
जिस क्षेत्र में यह घटना घटी, वह यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (Yamunotri Highway) के सिलाई बैंड क्षेत्र में आता है। बादल फटने के कारण राजमार्ग तीन स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन मार्ग को बहाल करने की कोशिश में जुटा है।
कुथनौर में भी अतिवृष्टि से नुकसान
इसके अलावा, पास के कुथनौर गांव में भी अतिवृष्टि और संभावित बादल फटने की सूचना है। हालांकि वहां किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है।
जिलाधिकारी ने दी जानकारी
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि राहत एवं बचाव दलों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर हैं।
जरूरी अपील:
प्रदेश में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को गंभीरता से लें। प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।