देहरादून – उत्तराखंड में उच्च शिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालयों में योग शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के 117 राजकीय महाविद्यालयों में अस्थायी योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह नियुक्ति आउटसोर्सिंग प्रणाली के तहत की जाएगी, जिसमें चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर होगी।














