Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में सजी नवरंग डांडिया 3.0 की मनमोहक संध्या

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में सजी नवरंग डांडिया 3.0 की मनमोहक संध्या
0
SHARES
40
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में सजी नवरंग डांडिया 3.0 की मनमोहक संध्या
 माॅ दुर्गा के जयकारों संग गूंजा एसजीआरआर हैलीपैड मैदान
 गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां
 बंगाली, गुजराती व नवरात्रि व्यंजन के साथ पहाड़ी व्यंजन भी बने कार्यक्रम का आकर्षण
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रविवार की शाम मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच नवरंग डांडिया 3.0 की धूम देखने को मिली। गरबा और डांडिया की ताल पर सजी रंगीन छटा ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों से लेकर गुजराती गरबा और डांडिया की थिरकन तक, हर लम्हा नवरात्रि की भक्ति और उत्सव का संगम बन गया। वहीं बंगाली, गुजराती, नवरात्रि व पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। छात्र-छात्राओं ने नवरात्र की पावन बेला पर माता रानी के विभिन्न स्वरूपों का गुणगान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने गरबा व डांडिया नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रदेशवासियों व देशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
रविवार शाम को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हैलीपैड मैदान में रविवार शाम नवरंग डांडिया 3.0 का भव्य आगाज हुआ। पूजा आरती और शंखनाद के साथ कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एस जी आर आर यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट के सलाहकार प्रो. (डाॅ.) प्रथप्पन के. पिल्लई, कुलसचिव डाॅ. लोकेश गम्भीर, कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. मालविका सती कांडपाल तथा काॅर्डिनेटर डाॅ. आर.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट के सलाहकार प्रो. (डाॅ.) प्रथप्पन के. पिल्लई ने कहा कि नवरंग डांडिया जैसे आयोजन विविधता में एकता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक पर्व विद्यार्थियों में ऊर्जा, उत्साह और सामाजिक जुड़ाव की भावना को प्रबल करते हैं। उन्होंनेे आशा व्यक्त की कि यह उत्सव छात्र-छात्राओं को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ सामूहिकता और सहयोग की सीख भी दे रहा है।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने धनुची और डांडिया नृत्य से कार्यक्रम स्थल को जीवंत और भक्तिमय बना दिया। धनुची नृत्य, जो दुर्गा पूजा का महत्वपूर्ण अंग है, पारंपरिक बंगाली शक्ति नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गरबा और डांडिया की रंगीन थिरकन ने पांडाल में उत्सव का माहौल बना दिया। हाई वोल्टेज डीजे बीट्स पर फैकल्टी और छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से नृत्य किया। डांडिया गीतों की गूँज ने रात भर उत्साहित दर्शकों को झूमते रखा। मंच संचालन शुभम ने कुशलता से किया। बंगाली, गुजराती और नवरात्रि के पारंपरिक व्यंजनों के साथ पहाड़ी स्वाद ने भी आयोजन में चार चांद लगाए। नवरंग डांडिया में हिस्सा लेने के लिए छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। आधुनिक और पारंपरिक परिधानों में सजी युवाओं की शैली और कदमताल के बीच मैदान तालियों से गूंज उठा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय समन्वयक डाॅ आर.पी.सिंह, नवरंग डांडिया की चेयरपर्सन डाॅ मालविका कांडपाल, डाॅ अरुण कुमार, डाॅ प्रिया पाण्डे, ईशा शर्मा, डाॅ गणराजन, डाॅ मनीष शर्मा के साथ विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, फेकल्टी सदसयों सहित हजारों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post

190 रन के लक्ष्य के सामने बिखरी देहरादून वाॅरियर्स की बल्लेबाजी

Next Post

एम्स ऋषिकेश घोटाला: मरीजों के नाम पर हुआ करोड़ों का खेल, सीबीआइ ने कसा शिकंजा

Next Post
एम्स ऋषिकेश घोटाला: मरीजों के नाम पर हुआ करोड़ों का खेल, सीबीआइ ने कसा शिकंजा

एम्स ऋषिकेश घोटाला: मरीजों के नाम पर हुआ करोड़ों का खेल, सीबीआइ ने कसा शिकंजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: इस कमिशनर ने किया एसडीएम कार्यालय व तहसील का औचक निरीक्षण

बड़ी खबर: इस कमिशनर ने किया एसडीएम कार्यालय व तहसील का औचक निरीक्षण

4 years ago
एक्सक्लूसिव: प्रशासन की लापरवाही के चलते मुन्नी की गिरफ्तारी पर टली

लॉकडाउन: झूठ बोलना पड़ा महंगा। हुआ मुकदमा दर्ज

6 years ago
एकलव्य माॅडल रेजीडेंशियल स्कूल में श्री महंत  इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

एकलव्य माॅडल रेजीडेंशियल स्कूल में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

5 months ago
बड़ी खबर: NEET UG परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी आगे, 5 मई को होगी परीक्षा..

बड़ी खबर: NEET UG परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी आगे, 5 मई को होगी परीक्षा..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.