Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

बड़ी खबर : एसजीआरआर इंण्टर काॅलेज भोगपुर की जमीन को कब्जाने की फिराक में पूर्व डीजीपी और भू माफिया

बड़ी खबर : एसजीआरआर इंण्टर काॅलेज भोगपुर की जमीन को कब्जाने की फिराक में पूर्व डीजीपी और भू माफिया
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर श्री गुरु राम राय इण्टर काॅलेज की जमीन को कब्जाना चाहते है। यह मामला क्षेत्र में सुर्खियां बना हुआ है। सन् 1950 में स्थापित श्री गुरु राम राय इण्टर कॉलेज भोगपूर, देहरादून के क्रीडा स्थल (खेल मैदान) को कब्जाने की वह कोशिश कर रहे हैं। एसजीआरआर स्कूल प्रबन्धन और श्री दरबार साहिब की संगतों ने इस घटनाक्रम में गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्कूल की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं होने देंगे।

श्री गुरु राम राय दरबार साहिब द्वारा ग्रामीण और निर्धन छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के उद्देश्य से सन् 1950 में भोगपुर व रानीपोखरी क्षेत्रवासियों के लिए स्कूल खोला गया था। जिसके लिए 11.5 बीघा जमीन श्री प्रेमदत्त रतूड़ी पूर्व डीजीपी उत्तराखण्ड के दादाजी ने दान दी थी। जिसमें वर्तमान समय में विद्यालय का लिए खेल मैदान संचालित है। स्कूल के स्थापना को लगभग 75 वर्ष हो गये हैं और अब अचानक श्री प्रेमदत्त रतूड़ी उस जमीन को भू-माफियाओं को बेचना चाहते हैं। जबकि स्कूल के विद्यार्थी इस मैदान पर खेलते हैं और अन्य शैक्षणिक कार्य इसमें होते हैं। अचानक से कुछ समय पहले श्री प्रेम दत्त रतूड़ी, उनके पुत्र व कुछ भू-माफियाओं को लेकर प्रधानाचार्य को डराने-धमकाने लगे कि में उत्तराखण्ड पुलिस का डीजीपी रहा हूं तो मैं 2 मिनट में आपको जेल में डाल दूंगा और उनके साथ आये कुछ भू-माफियाओं ने बच्चों के खेल के मैदान में कब्जा करने की नियत से ट्रैक्टर व जे०सी०बी० चला दिया जिससे कि स्कूल के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं व भोगपुर क्षेत्र के ग्रामीणों व श्री दरबार साहिब के सेवकों व संगतों में भारी आक्रोश है।
दिनांक 31.12.2024 को श्री दरबार साहिब के सेवकों द्वारा पुरानी बाउण्ड्रीवॉल की मरम्मत की गई और उसको ऊँचा किया गया जिससे कि असामाजिक तत्व स्कूल परिसर में न आ सकें और छात्र-छात्राओं के साथ कुछ गलत न करें। 31 दिसम्बर की रात को श्री प्रेमदत्त रतूड़ी व उनके पुत्र व भू-माफियाओं ने रात में निर्माणाधीन बाउण्ड्रीवॉल को गिरा दिया। उक्त स्थान पर संस्थान द्वारा दोपहर में पुलिस की मैजूदगी में बाउण्ड्रीवॉल की मरम्मत का कार्य सम्पन्न कराया गया और दोनों पक्षों को यथावत स्थिति बनाने कि लिए कहा गया। गौरतलब है कि विद्यालय की स्थापना को 75 वर्ष हो गये है और इस भूमि के कागजों की खोज जारी है। ये सर्वविदित है और पूर्व भोगपुर क्षेत्र के लोग जानते हैं विद्यालय व खेल मैदान इतने समय से बिना किसी विघ्न बाधा के चल रहा था और स्थापना काल 1950 से अब तक किसी ने भी इन 75 वर्षों में विद्यालय के खेल मैदान व जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की।
पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी, उनके पुत्र व भू-माफियाओं ने धार्मिक संस्थान की जमीन को हडपने के लिए किया गया यह कार्य पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, पूर्व डीजपी प्रेमदत्त रतूड़ी अपने सेवाकाल के दौरान कई घोटालों में काफी विवादित रहे है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निन्दा की है और शासन से इन भू-माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
Previous Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने किया नववर्ष का जोरदार स्वागत

Next Post

प्रभावशाली व्यक्तियों की 750 बीघा भूमि पर कब्जा लेगी सरकार

Next Post
धारा 166, 167 वादों के निस्तारण में गंभीरता दिखाएं अधिकारी, एक माह के भीतर वादों को करें निस्तारितःडीएम

प्रभावशाली व्यक्तियों की 750 बीघा भूमि पर कब्जा लेगी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: धामी कैबिनेट में कल इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

बड़ी खबर: धामी कैबिनेट में कल इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

4 years ago
जिला प्रशासन की सख्ती: आईसीआईसीआई बैंक ने विधवा शोभा का 17 लाख का कर्ज किया माफ

जिला प्रशासन की सख्ती: आईसीआईसीआई बैंक ने विधवा शोभा का 17 लाख का कर्ज किया माफ

4 months ago
बडी खबर: यहां पर कल स्कूल रहेंगे बंद डीएम ने किया आदेश जारी

बडी खबर: यहां पर कल स्कूल रहेंगे बंद डीएम ने किया आदेश जारी

3 years ago
केंद्र सरकार की हिला-हवाली से शिव सेना में पनपा आक्रोश

केंद्र सरकार की हिला-हवाली से शिव सेना में पनपा आक्रोश

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.