Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

टिहरी गढ़वाल के ध्रुव जोशी ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में बने सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड

टिहरी गढ़वाल के ध्रुव जोशी ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में बने सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद के ग्राम पंचायत चानी, पट्टी-बासर, तहसील बालगंगा के मूल निवासी अधिवक्ता ध्रुव जोशी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (AOR) परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस परीक्षा में केवल दो अवसर मिलते हैं, लेकिन उन्होंने इसे अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर लिया। सुप्रीम कोर्ट में AOR बनने के लिए यह परीक्षा भारत की सबसे कठिन विधि परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसे पास करने के लिए अधिवक्ताओं को कम से कम पांच वर्षों का अनुभव होना आवश्यक होता है और एक वर्ष तक किसी वरिष्ठ AOR के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होता है।

सुप्रीम कोर्ट की यह परीक्षा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान चार दिनों तक आयोजित होती है, जिसमें प्रतिदिन चार घंटे की लिखित परीक्षा होती है। इसमें सर्वोच्च न्यायालय के प्रैक्टिस और प्रोसीजर, विभिन्न महत्वपूर्ण फैसलों द्वारा कानून की व्याख्या, याचिकाओं की ड्राफ्टिंग और अधिवक्ताओं के आचार संहिता से जुड़े प्रश्नों पर अधिवक्ताओं की क्षमता को परखा जाता है। परीक्षा के प्रश्नपत्र सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के एक पैनल द्वारा तैयार किए जाते हैं और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा उनकी जांच की जाती है।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
देहरादून पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल

गजब : मौत के 11 साल बाद देहरादून की मेयर को आया लोकसभा से निमंत्रण

March 28, 2026

ध्रुव जोशी पिछले नौ वर्षों से दिल्ली में विधि व्यवसाय से जुड़े हैं और उनका निजी कार्यालय निज़ामुद्दीन ईस्ट में स्थित है, जो सुप्रीम कोर्ट के पास है। AOR बनने के लिए यह आवश्यक होता है कि अधिवक्ता का कार्यालय सुप्रीम कोर्ट से 16 किलोमीटर की परिधि में हो।

ध्रुव जोशी के परिवार में उनके पिता, इंजीनियर वीरेन्द्र दत्त जोशी, सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता श्रीमती प्रमिला जोशी गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई विदेश में अध्ययनरत है। परिवार में चाचा और चचेरी बहन भी विधि व्यवसाय से जुड़े हैं। ध्रुव जोशी की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के डाक पत्थर से हुई और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई देहरादून में पूरी की, जहां वे एक मेधावी छात्र रहे और कई पुरस्कारों से सम्मानित हुए। उन्होंने पांच वर्षीय विधि स्नातक की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय, पुणे से पूरी की। उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के कारण उन्हें जर्मनी में अध्ययन के लिए DAAD स्कॉलरशिप प्राप्त हुई, जहां उन्होंने विभिन्न देशों के कानूनों का अध्ययन किया।

कानून के क्षेत्र में अपने अनुभव को बढ़ाने के लिए उन्होंने कॉलेज के समय से ही देश के कई प्रसिद्ध अधिवक्ताओं के साथ प्रशिक्षण लिया और स्नातक के बाद दिल्ली में कार्यरत हो गए। वे देशभर के विभिन्न उच्च न्यायालयों, ट्रिब्यूनलों और अदालतों में सिविल, कमर्शियल और कंपनी मामलों में पेश होते हैं। 2016 से वे उच्च न्यायालय में कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सहयोग भी प्रदान कर रहे हैं।

कानून के क्षेत्र में अपनी सफलता के साथ-साथ ध्रुव जोशी बहुआयामी प्रतिभा के धनी हैं। वे एक अच्छे लेखक, कवि और वक्ता भी हैं। AOR बनने के बाद वे एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन के सदस्य बन गए हैं, जो संवैधानिक मामलों में कई बार याचिकाकर्ता भी रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में कोई भी केस फाइल करने के लिए केवल AOR को ही अधिकृत किया जाता है। किसी भी वरिष्ठ वकील या अन्य अधिवक्ता को केस में पेश होने के लिए AOR की आवश्यकता होती है। AOR को ही यह सुनिश्चित करना होता है कि केस सुप्रीम कोर्ट के मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, और अदालत भी उन्हें ही इसके लिए जवाबदेह मानती है।

1950 से अब तक केवल 3500 अधिवक्ताओं को ही AOR का दर्जा प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड से इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अधिवक्ताओं की संख्या गिनती की ही रही है, और टिहरी गढ़वाल के लिए यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। ध्रुव जोशी की इस सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Previous Post

मा० सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी पर निर्मित 04 कलर्ड पार्किंग,, फ्लाई ओवर सुधारीकरण कार्य पूर्ण, जल्द किए जाएंगे पब्लिक को समर्पित

Next Post

बड़ी खबर : मा0 सीएम के आत्मनिर्भर दीदी-भूली, जन स्वास्थ्य, सुगम सुविधा के संकल्प को आगे बढाता जिला प्रशासन

Next Post
बड़ी खबर : मा0 सीएम के आत्मनिर्भर दीदी-भूली, जन स्वास्थ्य, सुगम सुविधा के संकल्प को आगे बढाता जिला प्रशासन

बड़ी खबर : मा0 सीएम के आत्मनिर्भर दीदी-भूली, जन स्वास्थ्य, सुगम सुविधा के संकल्प को आगे बढाता जिला प्रशासन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों की समीक्षा: मतदाताओं की सुविधा पर विशेष जोर

उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों की समीक्षा: मतदाताओं की सुविधा पर विशेष जोर

1 year ago
बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक पर मेयर ने बोला हमला “नगर निगम को आईना दिखाने से पहले खुद का अतिक्रमण तोड़े विधायक”

बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक पर मेयर ने बोला हमला “नगर निगम को आईना दिखाने से पहले खुद का अतिक्रमण तोड़े विधायक”

4 years ago
दुर्घटना: यहां अनियंत्रित कार खाई में गिरी।तीन घायल दो की मौत..

दुर्घटना: यहां अनियंत्रित कार खाई में गिरी।तीन घायल दो की मौत..

3 years ago
बड़ी खबर: UPES ने राष्ट्र की भावना को सेलिब्रेट करने के लिए किया भावपूर्ण संगीत वीडियो लॉन्च..

बड़ी खबर: UPES ने राष्ट्र की भावना को सेलिब्रेट करने के लिए किया भावपूर्ण संगीत वीडियो लॉन्च..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.