Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

Big breaking: मसूरी गोली कांड के बाद एसएसपी अजय सिंह ने किया दो एसआई को सस्पेंड।

Big breaking: मसूरी गोली कांड के बाद एसएसपी अजय सिंह ने किया दो एसआई को सस्पेंड।
0
SHARES
213
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Big breaking: मसूरी गोली कांड के बाद एसएसपी अजय सिंह ने किया दो एसआई को सस्पेंड।

देहरादून : मसूरी में बदमाश व पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ में दो चौकी प्रभारियों की बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पिस्टल होने के बावजूद बदमाश को पकड़ने गए मयूर विहार चौकी प्रभारी जयवीर सिंह और बालावाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी ने सूझबूझ नहीं दिखाई।

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

 

बदमाश के मसूरी गेस्ट हाउस में छिपे होने की मिली थी सूचना

दरअसल, पुलिस को देहरादून में पत्नी के सिर पर गोली मारने वाले बदमाश के मसूरी के गेस्ट हाउस में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर एसएसपी अजय सिंह ने बदमाश को पकड़ने के लिए चौकी प्रभारी मालदेवता मिथुन कुमार, मयूर विहार चौकी प्रभारी जयवीर सिंह और बालावाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी को पूरी तरह से ब्रीफ करके भेजा था। उनके साथ दो कांस्टेबल भी थे। तीनों चौकी प्रभारियों के पास पिस्टल भी थी।

 

मसूरी स्थित साक्षी होम स्टे पहुंचने पर जब चौकी प्रभारी मिथुन कुमार ने दरवाजा खटखटाया तो बदमाश शुभम भागने का प्रयास करने लगा। इस पर चौकी प्रभारी मिथुन कुमार ने बहादुरी का परिचय देते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने उनके पेट में गोली मार दी, जिसके कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गए।

 

बताया जा रहा है कि जिस होम स्टे में यह घटना हुई है, उसमें छह कमरे हैं, लेकिन अंदर जाने व बाहर निकलने के लिए एक ही गैलरी है। चौकी प्रभारी को गोली मारने के बाद बदमाश शुभम वहां से आसानी से भाग गया, जबकि दोनों चौकी प्रभारियों ने पिस्टल निकालने तक की जहमत नहीं उठाई। पुलिस अधिकारियों की मानें तो यदि दोनों चौकी प्रभारी हवाई फायर करते तो उसे वहीं से पकड़ा जा सकता था।

 

एसएसपी ने की घटना की समीक्षा

मामला संवेदनशील होने के चलते एसएसपी अजय सिंह ने सोमवार को दोनों चौकी प्रभारियों, उनके साथ गए दो सिपाहियों से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल के कुछ वीडियो भी देखे, जिसमें दोनों चौकी प्रभारियों की घोर लापरवाही सामने आई। इस पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी मयूर विहार जयवीर सिंह और बालावाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

मसूरी से भागा, कुठालगेट बैरियर पर हुआ गिरफ्तार

चौकी प्रभारी मिथुन कुमार को गोली मारने के बाद बदमाश शुभम देहरादून की तरफ भागा। रास्ते में उसने देहरादून आने के लिए कैब बुक की। इसी बीच अलर्ट मोड में आई पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी थी। कुठाल गेट में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। यह देखकर शुभम कार से उतरा और जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

 

बचाव में पुलिसकर्मियों ने भी फायर किए, जिसमें एक गोली उसके पांव में लगी और वह भाग नहीं सका। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से दो देसी पिस्टल, तीन कारतूस बरामद हुए हैं। वह हरियाणा के सोनीपत में थाना सिविल लाइन, महावीर कालोनी का रहने वाला है।

 

अभी भी चौकी प्रभारी के पेट में है गोली

गोली लगने से घायल चौकी प्रभारी मालदेवता मिथुन कुमार की हालत में सुधार है। मैक्स अस्पताल में भर्ती मिथुन का एक आपरेशन पहले हो चुका है, जबकि चिकित्सकों ने एक और आपरेशन करने को कहा है। गोली अभी उनके पेट में ही है। गोली निकालने पर खून का अधिक रिसाव हो सकता है, ऐसे में अभी गोली नहीं निकाली जा सकी है। इसके लिए आपरेशन किया जाएगा।

Previous Post

Breaking : यहां जंगलों में मिला युवक शव, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

Next Post

Uttarakhand news : भजन संध्या में युवती ने अर्धनग्न होकर नाचने से किया मना तो उसके सिर में कुकर से किया वार, युवती की मौत

Next Post
Uttarakhand news : भजन संध्या में युवती ने अर्धनग्न होकर नाचने से किया मना तो उसके सिर में कुकर से किया वार, युवती की मौत

Uttarakhand news : भजन संध्या में युवती ने अर्धनग्न होकर नाचने से किया मना तो उसके सिर में कुकर से किया वार, युवती की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

औली में मौसम अलर्ट: सोमवार तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, प्रशासन सतर्क

औली में मौसम अलर्ट: सोमवार तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, प्रशासन सतर्क

11 months ago
काला कारोबार : कुमाऊँ में दो महिला तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार

काला कारोबार : कुमाऊँ में दो महिला तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार

4 years ago
बड़ी खबर: UKPSC की इस परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट। पढें पूरी ख़बर 

Breaking: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट.. पढ़े 

2 years ago
बड़ी खबर: एसआरएचयू जौलीग्रांट में संकाय विकास कार्यक्रम आयोजित

बड़ी खबर: एसआरएचयू जौलीग्रांट में संकाय विकास कार्यक्रम आयोजित

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.