Tuesday, July 29, 2025
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • ज्योतिष
    • तकनीक व विज्ञान
    • मनोरंजन
    • मनी मंत्र
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home breking news

Scam : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सामने आया बड़ा घोटाला, इतने करोड़ का है घोटाला,

Scam : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सामने आया बड़ा घोटाला, इतने करोड़ का है घोटाला,
0
SHARES
531
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 स्कैम का भांडा फोड़ : उत्तराखंड परिवहन निगम की आडिट रिपोर्ट में कबाड़ बसों की नीलामी में भी 1.32 करोड़ रुपये का घपला सामने आया है। महालेखाकार कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 से 2023 के दौरान देहरादून, नैनीताल व टनकपुर मंडल में बसों की नीलामी की धनराशि में भारी अंतर पकड़ में आया है। निगम ने बसों की नीलामी 7.09 करोड़ रुपये दर्शायी, जबकि टीसीएस रिटर्न में यह कीमत 8.42 करोड़ रुपये बताई गई। बताया गया कि परिवहन निगम इसका कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। आडिट रिपोर्ट में निजी बैंक में परिवहन निगम की ओर से रखी गई 29.54 करोड़ रुपये पर राशि भी आपत्ति जताई है। महालेखाकार कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड शासन के वित्त अनुभाग के आदेश के क्रम में राज्य सरकार के सभी उपक्रमों व निगमों को अपनी धनराशि सार्वजनिक व राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा करनी है, लेकिन निगम के 34 खातों में से आठ खाते निजी बैंकों में संचालित किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में यह भी पाया गया कि निगम अपनी धनराशि वसूलने के लिए भी कोई कदम नहीं बढ़ाता। लोकसभा चुनाव-2019, विधानसभा चुनाव-2022 व सरकार की ओर से चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं में बसों के भुगतान का 25.76 करोड़ रुपये लंबित है, मगर परिवहन निगम ने इसके लिए कोई प्रयास ही नहीं किए। जांच में विभागीय मिलीभगत से अनुबंधित बसों का संचालन करने के आरोप भी लगाए गए हैं। बताया गया कि जो वाल्वो बस परिवहन निगम में संचालित नहीं हुई, उस बस के फास्टटैग का 2.43 लाख रुपये का भुगतान परिवहन निगम ने किया। आडिट जांच रिपोर्ट में ऐसी कई वित्तीय अनियमितताएं पकड़ में आई हैं।

 

Related posts

बड़ी खबर: कई वर्षों बाद शहर में खुले 17 नई सरकारी सस्ता गल्ला केन्द्र

बड़ी खबर: कई वर्षों बाद शहर में खुले 17 नई सरकारी सस्ता गल्ला केन्द्र

July 28, 2025
बड़ी खबर: नन्ही बालिकाओं की विधवा माँ प्रिया को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक के सभी खाते सीज़

बड़ी खबर: नन्ही बालिकाओं की विधवा माँ प्रिया को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक के सभी खाते सीज़

July 28, 2025

बसों में कैमरे टूटे हुए और जीपीएस भी बंद

आडिट रिपोर्ट के अनुसार मार्च-2023 तक परिवहन निगम में कुल 1243 बसें (919 परिवहन निगम की अपनी और 324 अनुबंधित) संचालित हो रही थीं। यात्रियों की सुरक्षा व बसों की निगरानी के लिए सभी बसों में कैमरे व जीपीएस लगाए जाने थे, जिसके टेंडर एक ठेकेदार को दिए गए। जांच में पाया गया कि बसों की निगरानी के लिए परिवहन निगम ने कोई व्यवस्था ही नहीं बनाई। वाल्वो बसों के अतिरिक्त अन्य सभी बसों में कैमरे टूटे हुए थे और जीपीएस भी बंद थे।

ठेकेदारों से साठगांठ की पोल खुली।

आडिट रिपोर्ट के अनुसार परिवहन निगम की ई-टेंडर प्रक्रिया में भी ठेकेदारों से साठगांठ की पोल खुली है। इस दौरान 12 ई-टेंडर की जांच की गई तो पाया गया कि इनमें से छह ई-टेंडर एक ही कंप्यूटर से फाइल किए गए। आडिट टीम ने यह राजफाश कंप्यूटर के आइपी एड्रेस की जांच के आधार पर किया।

अनुबंधित ढाबों के टेंडर को लेकर विजिलेंस जांच।

आडिट रिपोर्ट में परिवहन निगम की ओर से बसों के ठहराव के लिए अनुबंधित ढाबों के अनुबंध पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि टेंडर किसी और व्यक्ति ने डाला जबकि ठेका किसी और को दिया गया। निगम को वर्ष 2022-23 में 4.11 करोड़ रुपये की आय अनुबंधित ढाबों से हुई, लेकिन निगम अनुबंधित फर्म से जुड़ी अन्य सुविधाओं की जानकारी नहीं दे सका। बता दें कि, इस मामले में निगम अधिकारियों के विरुद्ध विजिलेंस जांच भी चल रही है।

Previous Post

उत्तराखंड न्यूज: दून असपताल की हालत खस्ता, इतने कम स्टाफ के भरोसे चल रहा अस्पताल।

Next Post

हादसा : जोशीमठ औली मोटर मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, मध्य प्रदेश से आए पर्यटकों को गाड़ी गिरी खाई में ।

Next Post
हादसा : जोशीमठ औली मोटर मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, मध्य प्रदेश से आए पर्यटकों को गाड़ी गिरी खाई में ।

हादसा : जोशीमठ औली मोटर मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, मध्य प्रदेश से आए पर्यटकों को गाड़ी गिरी खाई में ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अवैध खनन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर  के सामने किया पुतलाा दहन

अवैध खनन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर  के सामने किया पुतलाा दहन

5 years ago
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जेनिथ-2025 में तीन दिनों तक सजेगी गीत सगींत की महफिल

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जेनिथ-2025 में तीन दिनों तक सजेगी गीत सगींत की महफिल

3 months ago
लक्सर पहुंचे एस पी क्राइम आयुष अग्रवाल कुम्भ मेला यातायात का किया निरीक्षण 

लक्सर पहुंचे एस पी क्राइम आयुष अग्रवाल कुम्भ मेला यातायात का किया निरीक्षण 

5 years ago
बिग ब्रेकिंग: जानिए धामी सरकार की कैबिनेट बैठक के अहम फैसले।

बिग ब्रेकिंग: जानिए धामी सरकार की कैबिनेट बैठक के अहम फैसले।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • breking news
  • bumper transfer
  • DIG kumaun
  • hastakshep.news
  • hindi news
  • latest news
  • police
  • police department
  • top news
  • Uncategorized
  • Uttrakhand news
  • आपकी नज़र
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • ज्योतिष
  • तकनीक व विज्ञान
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • धार्मिक
  • नौकरी
  • मनी मंत्र
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
  • हैल्थ

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • 550 से अधिक स्कूलों को गोद लेंगे उद्योगपति, उत्तराखंड में शिक्षा क्रांति की शुरुआत!
  • बड़ी खबर: कई वर्षों बाद शहर में खुले 17 नई सरकारी सस्ता गल्ला केन्द्र
  • बड़ी खबर: नन्ही बालिकाओं की विधवा माँ प्रिया को प्रताड़ित करने वाले सीएसएल बैंक के सभी खाते सीज़

Category

  • breking news
  • bumper transfer
  • DIG kumaun
  • hastakshep.news
  • hindi news
  • latest news
  • police
  • police department
  • top news
  • Uncategorized
  • Uttrakhand news
  • आपकी नज़र
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • ज्योतिष
  • तकनीक व विज्ञान
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • धार्मिक
  • नौकरी
  • मनी मंत्र
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
  • हैल्थ

Recent News

550 से अधिक स्कूलों को गोद लेंगे उद्योगपति, उत्तराखंड में शिक्षा क्रांति की शुरुआत!

550 से अधिक स्कूलों को गोद लेंगे उद्योगपति, उत्तराखंड में शिक्षा क्रांति की शुरुआत!

July 28, 2025
बड़ी खबर: कई वर्षों बाद शहर में खुले 17 नई सरकारी सस्ता गल्ला केन्द्र

बड़ी खबर: कई वर्षों बाद शहर में खुले 17 नई सरकारी सस्ता गल्ला केन्द्र

July 28, 2025
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • ज्योतिष
    • तकनीक व विज्ञान
    • मनोरंजन
    • मनी मंत्र
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!