Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 12 सोलर प्रोजेक्ट्स की योजनाएं रद्द, नियामक आयोग ने पुनर्विचार याचिका भी की खारिज

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 12 सोलर प्रोजेक्ट्स की योजनाएं रद्द, नियामक आयोग ने पुनर्विचार याचिका भी की खारिज
0
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
उत्तराखंड में सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत चयनित 12 सोलर फर्मों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इन फर्मों की पुनर्विचार याचिकाएं खारिज करते हुए उनके प्रोजेक्ट आवंटन को रद्द करने के पहले लिए गए निर्णय को बरकरार रखा है।

राज्य में वर्ष 2019-20 में उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण (UREDA) द्वारा इन फर्मों को सोलर प्रोजेक्ट आवंटित किए गए थे, जिन्हें एक वर्ष की अवधि में कार्य पूरा करना था। कोविड-19 महामारी के चलते देरी हुई तो निर्माण की समयसीमा पहले 31 मार्च 2024 और फिर 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी गई। लेकिन नियामक आयोग के समक्ष UREDA इस समयावधि विस्तार का ठोस आधार प्रस्तुत नहीं कर सका।

गंभीर लापरवाहियां उजागर

फर्मों द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट में कई गंभीर खामियाँ सामने आईं।

  • दो फर्मों ने लीज डीड में एक ही बैंक खाता नंबर दर्शाया।

  • दो अन्य कंपनियों ने एक ही भूमि के दो अलग-अलग छोरों से Google Map लोकेशन दर्शा दी।

  • अब तक न तो भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई और न ही वित्तीय व्यवस्थाएं की गईं।

इन तथ्यों के मद्देनज़र, आयोग ने 27 मार्च 2025 को स्वतः संज्ञान लेते हुए इन सभी सोलर प्रोजेक्ट्स के आवंटन रद्द कर दिए थे।

आयोग ने पुनर्विचार याचिका को किया खारिज

सभी 12 फर्मों ने आयोग के इस फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की थी। लेकिन आयोग के अध्यक्ष एम.एल. प्रसाद और सदस्य विधि अनुराग शर्मा की पीठ ने पाया कि पुनर्विचार याचिका में कोई नया और ठोस तथ्य प्रस्तुत नहीं किया गया। आयोग ने UREDA और यूपीसीएल द्वारा प्रस्तुत जवाबों को भी असंतोषजनक बताया और पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दीं।

किन-किन कंपनियों को लगा झटका

  • पीपीएम सोलर एनर्जी

  • एआर सन टेक

  • पशुपति सोलर एनर्जी

  • दून वैली सोलर पावर

  • मदन सिंह जीना

  • दारदौर टेक्नोलॉजी

  • एसआरए सोलर एनर्जी

  • प्रिस्की टेक्नोलॉजी

  • हर्षित सोलर एनर्जी

  • जीसीएस सोलर एनर्जी

  • देवेंद्र एंड संस एनर्जी

  • डेलीहंट एनर्जी

राज्य के 2500 मेगावाट लक्ष्य को आंशिक नुकसान

उत्तराखंड सरकार ने 2023 में नई सौर ऊर्जा नीति लागू की थी, जिसके अंतर्गत 2027 तक 2500 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इन 12 प्रोजेक्ट्स के रद्द होने से करीब 15.5 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई है। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया कि यदि इन योजनाओं में और देरी होती, तो उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) को पुराने टैरिफ दरों पर बिजली खरीदनी पड़ती, जिससे राज्य को आर्थिक नुकसान होता।

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
Previous Post

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: देहरादून के चकराता, कालसी और विकासनगर में 78.49% मतदान

Next Post

उत्तराखंड सरकार का निर्णय: चार स्कूलों का नाम बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखा गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : शासन ने आठ आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति के दिए आदेश,सचिवालय संघ ने उठाया सवाल।

बड़ी खबर : शासन ने आठ आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति के दिए आदेश,सचिवालय संघ ने उठाया सवाल।

3 years ago
बड़ी खबर: स्कूलों व बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रधानाचार्यों की भूमिका व उत्तरदायित्वों पर हुआ मंथन..

बड़ी खबर: स्कूलों व बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रधानाचार्यों की भूमिका व उत्तरदायित्वों पर हुआ मंथन..

3 years ago
ब्रेकिंग : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद 

ब्रेकिंग : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद 

6 months ago
स्वास्थ्य : इंद्रेश अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए शुरू हुई विशेष ओपीडी ।

स्वास्थ्य : इंद्रेश अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए शुरू हुई विशेष ओपीडी ।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.