उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला न्यायालय को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट प्रशासन को एक ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई थी, जिसमें कोर्ट परिसर में आरडीएक्स बम लगाए जाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया।
तत्काल एक्शन में पुलिस
कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया।
वकीलों, कर्मचारियों और वादकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा।
पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है।
सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के इलाके को भी सील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस धमकी भरे ईमेल की जांच में जुटी है और साइबर टीम मेल की आईडी ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
जांच के कई एंगल
प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि धमकी महज अफवाह है या इसके पीछे कोई साजिश। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं।
जिला कोर्ट से सूचना मिली थी कि मेल पर परिसर में आरडीएक्स होने की सूचना है. सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी है.
-भावना कैंथोला, नगर कोतवाल, उत्तरकाशी-












