Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

सीएमआई में भर्ती बर्खास्त कार्मिक दीप्ति पांडे से मिले दीपक जोशी

सीएमआई में भर्ती बर्खास्त कार्मिक दीप्ति पांडे से मिले दीपक जोशी
0
SHARES
50
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी दीप्ति पांडे का हाल-चाल जानने के लिए शुक्रवार देर शाम उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी सीएमआई हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने बर्खास्त कर्मचारी दीप्ति पांडे के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा आश्वासन दिया कि वे मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कार्मिकों का धरना डेढ़ माह से विधानसभा के बाहर लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड में महिला कार्मिक अपने बच्चों के साथ धरना दे रही हैं, जिसके चलते अभी तक कई महिला कार्मिकों का धरना स्थल पर ही स्वास्थ्य खराब हो चुका है। पिछले दिनों महिला कार्मिक दीप्ति पांडे का धरना स्थल पर स्वास्थ्य खराब हो गया और वह वहीं पर बेहोश हो गईं थी।

तब से उनका सीएमआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष तथा उत्तराखंड अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने सीएमआई अस्पताल पहुंचकर दीप्ति पांडे का हाल जाना। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों के साथ व्यवहार किया जा रहा है, वह बहुत निंदनीय है। विधानसभा अध्यक्ष जी को कर्मचारियों से वार्ता कर, उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिना कोई नोटिस के, बिना सुनवाई के, बिना किसी कसूर के सात साल से काम कर रहे कर्मचारियों को एक झटके में बर्खास्त करना कहीं न कहीं नेचुरल जस्टिस के सिद्धांत के खिलाफ है और कर्मचारियों के साथ घोर नाइंसाफी तथा उनके हितों के साथ कुठाराघात है। कर्मचारी ऐसी कार्रवाई को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठनों से भी विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन में आने की अपील की है। उन्होंने बर्खास्त कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे तन-मन-धन से उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 हजार से अधिक कर्मचारी तदर्थ एवं संविदा के माध्यम से विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार द्वारा उनके हितों को संरक्षित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं वहीं विधानसभा से तदर्थ कार्मिकों को इस तरह हटाया जाना बहुत चिंता की बात है। आज यह कार्रवाई विधानसभा के कार्मिकों के साथ हुई है, कल किसी अन्य विभाग में की जाएगी। उत्तराखंड में यह पहली बार हुआ है जब संविदा या तदर्थ कार्मिकों को हटाया गया हो। उन्होंने कहा कि सात साल की सेवा लंबी सेवा होती है। कर्मचारी पाई-पाई जोड़कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है तथा बच्चों को पढ़ाता लिखाता है, लेकिन इस तरह किसी कर्मचारी को सड़क पर ले आना बहुत ही निंदनीय है।

बर्खास्त कर्मचारियों ने दीपक जोशी को बताया कि आज कई कर्मचारी ओवरऐज हो गए हैं। उम्र के इस पड़ाव में उन्हें रोजगार कहां मिलेगा। महिला तथा विधवा कर्मचारियों के सम्मुख रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई विकलांग कर्मचारी सड़क पर आ गए हैं। बच्चों की स्कूल तथा काॅलेज की फीस देने में कर्मचारी लाचार हैं। अधिसंख्य कर्मचारी किराए के घरों में रह रहे हैं और नौकरी छिन जाने से वे किराए का भुगतान करने में भी असमर्थ हो गए हैं।

कर्मचारियों ने बताया कि उत्तराखंड विधानसभा की नियमावली में तदर्थ कार्मिकों के नियमितीकरण का प्रावधान है। जिसके तहत वर्ष 2013, वर्ष 2014 तथा वर्ष 2016 में किसी का दो साल की सेवा के बाद, किसी का तीन साल की सेवा, किसी का चार, किसी का पांच तथा किसी का छह साल की सेवा के बाद नियमितीकरण किया गया, लेकिन उनकी सात साल की सेवाओं को लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि 2016 में नियुक्त कार्मिकों की नियुक्ति को माननीय उच्च न्यायालय तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पहले ही वैध ठहराया जा चुका है, बावजूद इसके उन्हें हटाना उनके साथ नाइंसाफी है।

दीपक जोशी ने धैर्य से कर्मचारियों की बातों को सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही वे इस संबंध में माननीय विधानसभा अध्यक्ष तथा माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता करेंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों से विधानसभा के कर्मचारियों के समर्थन में आने की अपील की।

 इस दौरान बर्खास्त कार्मिक भगवती, बबीता भंडारी, अनिल नैनवाल, मोनिक सेमवाल, रश्मि सेमवाल, हेमंत जोशी, शिवचरण डबराल आदि उपस्थित थे।

Previous Post

बजट 2023 -: रेलवे को मिली बड़ी सौगात देहरादून हरिद्वार रेलवे स्टेशन अब होंगे हाईटेक

Next Post

डॉ गीता खन्ना ने स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए शिक्षा विभाग को लिखे पत्र, आखिर कौन है वह स्कूल। पढ़ें पूरी खबर

Next Post
डॉ गीता खन्ना ने स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए शिक्षा विभाग को लिखे पत्र, आखिर कौन है वह स्कूल। पढ़ें पूरी खबर

डॉ गीता खन्ना ने स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए शिक्षा विभाग को लिखे पत्र, आखिर कौन है वह स्कूल। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उत्तराखंड विधानसभा से निर्दोष बर्खास्त कर्मचारियों के धरने के दौरान महिला कार्मिक दीप्ति पांडे का स्वास्थ्य बिगड़ा.

उत्तराखंड विधानसभा से निर्दोष बर्खास्त कर्मचारियों के धरने के दौरान महिला कार्मिक दीप्ति पांडे का स्वास्थ्य बिगड़ा.

3 years ago
बड़ी खबर: उत्तराखंड में निर्मित 12 दवाओं के सैंपल फेल, कहीं आप तो नहीं ले रहे ये दवाईयां, देखिए लिस्ट   

बड़ी खबर: उत्तराखंड में निर्मित 12 दवाओं के सैंपल फेल, कहीं आप तो नहीं ले रहे ये दवाईयां, देखिए लिस्ट  

2 years ago
केदारनाथ उपचुनाव: 11वां राउंड पूरा,बीजेपी प्रत्याशी 5000 वोट से आगे

केदारनाथ उपचुनाव: 11वां राउंड पूरा,बीजेपी प्रत्याशी 5000 वोट से आगे

1 year ago
बड़ी खबर: UKSSSC के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था..

बड़ी खबर: UKSSSC के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.