Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग के अधिकारियों के वाहन छीने जाने से चौतरफा आक्रोश…

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग के अधिकारियों के वाहन छीने जाने से चौतरफा आक्रोश…
0
SHARES
306
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

शासन द्वारा शिक्षा विभाग में जिला स्तर के अफसरों को इलाके के निरीक्षण के लिए दिए गए वाहन छीन लिए गए। जिससे अफसरों के साथ ही शिक्षकों में भी इसे लेकर चौतरफा रोष है।

Related posts

2027 की तैयारी के लिए  कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

2027 की तैयारी के लिए कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

August 10, 2026
उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

August 7, 2026

हालांकि इस बात को लेकर शासन को भी प्रस्ताव दिया गया है लेकिन शासन ने बजट का हवाला देकर मामले को टाल दिया।

एक तरफ तो शासन शिक्षा का स्तर उच्च करने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ अफसरों से निरीक्षण के लिए जाने वाले वाहन भी छीन लेती है। आखिर सरकार शिक्षा को उत्तराखंड में किस गर्त में धकेलना चाहती है यह अपने आप में एक बड़ा सवाल बन जाता है।

जानिए पूरा मामला:

दरअसल शिक्षा विभाग के जिला स्तर के अफसरों के वाहन छिन जाने के बाद से ही वो परेशान है, क्योंकि उनके पास  100 किलोमीटर तक के इलाके निरीक्षण के लिए दिए हुए हैं।

 ऐसे में जो उन्हें कलेक्ट्रेट के वाहन भी उपलब्ध कराए गए थे वह भी उनसे छीन लिए गए,इससे जो रोज के जरूरी निरीक्षण के कार्य हैं जैसे मिड डे मील एंड इत्यादि वह सब अटक गए हैं।

साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भी विभाग ने वाहन नहीं दिए हैं।

 

शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के पाठ समग्र शिक्षा का चार्ज था, इस पर उन्हें समग्र शिक्षा से सरकारी वाहन चालक मिले थे, जिससे वे दूरदराज के इलाकों में निरीक्षण को जाते थे लेकिन अब उनसे समग्र शिक्षक का चार्ज हटते ही वाहन भी छिन गए।

विभाग की ओर से कोई वाहन नहीं दिया गया जबकि जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के पास जिले के सभी स्कूलों में मिड डे मील की अहम जिम्मेदारी है।

हर जिला शिक्षा अधिकारी के पास हजार से ज्यादा स्कूलों की जिम्मेदारी है।ऐसे में उन्हें लगातार निरीक्षण के लिए दूरदराज जाना पड़ता है।देहरादून से त्युनी डेढ़ सौ किलोमीटर की दुरी पर है। जहां डी.ई.ओ ओ निरीक्षण के लिए जाना पड़ता है ऐसे में खुद गाड़ी चला कर भी जाना नामुमकिन सा होता है।

 

सोशल मीडिया पर भी लोगों में आक्रोश

अफसरों से वाहन छीनने को लेकर सोशल मीडिया में भी लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है। लोग लगातार सोशल मीडिया में लिख रहे हैं कि अभी तो शुरुआत है आगे आगे देखिए होता है क्या ! और भी अन्य इसी तरह की कमेंट यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया में की जा रही है।

इस मामले को लेकर हरिद्वार मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिवप्रसाद सेमवाल ने अपनी सोशल मीडिया आईडी पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि 

अब ठीक है!!

13 जिलों में CEO की गाड़ी मार्शल make 18 साल पुरानी हो गई है। अधिकारियों की गरिमा और सम्मान का इससे शानदार कोई और उदाहरण नहीं हो सकता है ।

राज्य में कोई दूसरा विभाग इस मामले में शिक्षा विभाग का मुकाबला नहीं कर सकता ।

जिले की बात तो बाद में मंडलीय अपर निदेशक भी 18 साल पुरानी मार्शल गाड़ियों में जोखिम उठाकर सफर कर रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि 

आवाज उठाएंगे तो मेरे जैसे अंजाम तक पहुंचेंगे। इसलिए खामोशी के साथ निष्ठा पूर्वक जन सेवा करिए।

कभी तो होगी इस चमन पर भी बाहर की नजर अगर कहीं है।

स्वर्ग तो उतार ला जमीन पर।

 गाड़ी क्या है लोभ, लाभ, काम, क्रोध से मुक्त होकर निष्काम कर्म करते रहिए।

अगर जिंदा रहे तो वसुंधरा पर राज करोगे, मर गए तो स्वर्गद्वार तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहा है।

 

हरिद्वार मुख्य शिक्षा अधिकारी की इस तरह की पोस्ट पर नीचे से कुछ यूजर्स ने कमेंट किए हालांकि कमेंट तो काफी सारे आए लेकिन कुछ यूजर्स ने जो लिखा वह हम आपको बता रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि” साजिश के तहत शिक्षा विभाग को खत्म करने की तैयारी है। यह तो ईस्ट इंडिया कंपनी के समर्थक हैं। शिक्षा में सुधार के नाम पर हो-हल्ला मचाएंगे जैसे जय श्री राम के नाम पर मचा रहे हैं पर धरातल पर कुछ नहीं करेंगे। हां अपने लिए जरूर नए वाहन की खरीदारी का ऑर्डर दे दिया है।”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि “क्या विभाग को इन पदों की आवश्यकता नहीं है इन पदों पर नियुक्त अधिकारियों को वाहन की आवश्यकता नहीं”

 

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर यूजर्स द्वारा कमेंट की बाढ़ आ गई है।

 

साथ ही सोशल मीडिया पर शिक्षक नेता मुकेश प्रसाद बहुगुणा ने तंज कसते हुए कहा कि,

शिक्षा के प्रति हम कितने संवेदनशील हैं, यह इस बात से पता चल जाता है कि आप अधिकारियों को वाहन नहीं देंगे, और उनसे उम्मीद करेंगे कि पूरे जनपद में स्कूलों का निरीक्षण कर आयें।बजरंगबली की तरह हवा में उड़ते हुए।

 

और दी भी कौन सी गाड़ी थी आपने? कुछ गाड़ियां तो 18-20 वर्ष पुरानी थी।यहाँ गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक  (जिन्हे सात जनपदों को देखना होता है)  के पास जो गाड़ी है, वह जाने कब का एंटीक मॉडल है ( खटारा नमूना कह कर  माननीय सरकार का अनादर न करें)… पुरातत्व विभाग भी रश्क करेगा शायद इस पर l

 

बात सिर्फ गाड़ी की ही नहीं, और भी है l

 

आप स्कूलों को प्रधानाचार्य नहीं देंगे, लेकिन चाहेंगे कि व्यवस्था शानदार जानदार असरदार चले।

 

आप संस्कृत, कला, संगीत में पद सृजित नहीं करेंगे, लेकिन यह इच्छा रखेंगे कि भव्य भारत वर्ष की संस्कृति कला फले फूले।

 

आप हर स्कूल में हर विषय के अध्यापक नहीं देंगे, लेकिन रिजल्ट चकाचक मांगेंगे।

 

आप समय पर प्रमोशन नहीं करेंगे, लेकिन चाहेंगे कि शिक्षकों का मनोबल उच्च रहे ( उच्च सूत्रों की माफिक)।

 

आप प्राथमिक स्कूलों में पूरे शिक्षक नहीं देंगे, अलबत्ता ये जरूर चाहेंगे कि जिस बच्चे को हिंदी तक ठीक से नहीं आती, वो बच्चा अटल स्कूल में जाते ही शेक्सपीयर और बायरन की तरह अंग्रेजी का विद्वान बन जाए।

 

आप अपने दिमाग में शिक्षा व्यवस्था के प्रति भरे कबाड़ को संभाल कर रखें और हमसे आशा करें कि इस कबाड़ को नई शिक्षा नीति का चमकता लेबल लगा कर पेश कर दें।

 

Previous Post

बड़ी खबर : दीपक बाली बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष….

Next Post

गुड न्यूज़ : इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां, करें आवेदन

Next Post
इन विभागों में निकली भर्तियां। जल्द करें आवेदन

गुड न्यूज़ : इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां, करें आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एक्सक्लुसिव: अगले तीन घंटों के लिए मौसम विभाग ने दी चेतावनी।

एक्सक्लुसिव: अगले तीन घंटों के लिए मौसम विभाग ने दी चेतावनी।

4 years ago
अतिक्रमण हटाने के विरोध में काबीना मंत्री के आवास पर ग्रामीणों का प्रदर्शन। पुलिस से हुई नोकझोंक

अतिक्रमण हटाने के विरोध में काबीना मंत्री के आवास पर ग्रामीणों का प्रदर्शन। पुलिस से हुई नोकझोंक

5 years ago
हार के बाद छलका हरदा का दर्द।

हार के बाद छलका हरदा का दर्द।

4 years ago
खुलासा: पर्यावरण मंत्री की विधानसभा में दूषित हवा से ग्रामीण परेशान। मंत्री जी ले रहे चैन की सांस

खुलासा: पर्यावरण मंत्री की विधानसभा में दूषित हवा से ग्रामीण परेशान। मंत्री जी ले रहे चैन की सांस

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.