Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

उत्तरकाशी में बड़े उत्साह से मनाया गया हरेला पर्व

उत्तरकाशी में बड़े उत्साह से मनाया गया हरेला पर्व
0
SHARES
65
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रिपोर्ट अनिल रावत

   उत्तरकाशी जिले में हरेला पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सभी विकास खंडों, तहसील स्तर एवं विद्यालयों के साथ ही वन,कृषि,उद्यान विभाग सहित स्वंय सेवी संस्थाओं,अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। वन विभाग के तत्वावधान में धनपुर गांव के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम में डीएम अभिषेक रुहेला ने रुद्राक्ष और बांज की पौध रोपित कर हरेला पर्व का शुभारंभ किया। इस दौरान गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट,डीएफओ पुनीत तोमर,सीडीओ गौरव कुमार,ग्राम प्रधान धनपुर राममूर्ति गुसाईं,प्रधान मानपुर सहित ग्रामीणों द्वारा भी पौध रोपित की।

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026

 

जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्षाकाल में करीब 1 लाख से अधिक पौध रोपित की जाएगी। जिसकी आज से शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए जिले में जिन ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्य हो रहा है,उसकी अपनी देख-रेख में निगरानी रखी जाए। ताकि आने वाले समय में ग्रामीण उसका लाभ ले सकें।

डीएम ने कहा कि हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनपद के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा है। हर नागरिक को पर्यावरण के संवर्धन औऱ संरक्षण का प्रयास करना चाहिए। वृक्षारोपण करने के साथ उनकी रक्षा करना भी हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। साथ ही ऐसी गतिविधियां जो हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है उन पर नियंत्रण रखना भी आवश्यक है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने मानपुर गांव में बीज बम अभियान की भी शुरुआत की। तथा ग्रामीणों के साथ गोष्ठी कर वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्या भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिस पर जिलाधिकारी यथा समय निराकरण करने का भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने कहा गांव में आजीविका को बढ़ावा देने हेतु भरसक प्रयास किया जाएगा।  पारम्परिक खेती के इतर नकदी फसलों एवं दुग्ध उत्पादन,मौन पालन के कार्यों को व्यापक स्तर पर किया जाय। मौन पालन एवं दुग्ध उत्पादन की बढ़ती हुए संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में शहद और दुग्ध उत्पादन की क्षमता बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने हेतु प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए गए। उधर धनपुर में नमामि गंगे योजना के अंर्तगत बृहद वृक्षारोपण एवं कीर्ति इंटर कालेज में गोष्टी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने मनरेगा के अंर्तगत निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

   इस अवसर पर एसडीएम मीनाक्षी पटवाल,डीडीओ केकेपंत,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह,जिला युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,पर्यावरण प्रेमी प्रताप मटूड़ा,आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, गोपाल राणा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

सावधान ! आउटसोर्स नौकरी के नाम पर ना दे पैसा : सचिव ने किया आगाह

Next Post

उत्तराखण्ड राज्य में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन

Next Post
उत्तराखण्ड राज्य में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद का पहला  राष्ट्रीय सम्मेलन

उत्तराखण्ड राज्य में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

डोईवाला में आप से समाज कल्याण मंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

डोईवाला में आप से समाज कल्याण मंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

5 years ago
बिग ब्रेकिंग: SSP देहरादून ने क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र मे किया फेरबदल, आदेश जारी..

बिग ब्रेकिंग: SSP देहरादून ने क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र मे किया फेरबदल, आदेश जारी..

3 years ago
उत्तराखंड: डाॅ एसडी जोशी की “चलो गांव की ओर” मुहिम जारी। उत्तरकाशी में लगाया फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प

उत्तराखंड: डाॅ एसडी जोशी की “चलो गांव की ओर” मुहिम जारी। उत्तरकाशी में लगाया फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प

6 years ago
इस गवर्नमेंट अस्पताल ने मानवता की सारी हदें कर दी पार। महिला को प्रसव कराने के लिए कर दिया साफ इनकार

इस गवर्नमेंट अस्पताल ने मानवता की सारी हदें कर दी पार। महिला को प्रसव कराने के लिए कर दिया साफ इनकार

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.