Saturday, June 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

लॉकडाउन: सरकार की लापरवाही से सड़कों पर दौड़े चार पहिया वाहन, खूब हुई आलोचना

लॉकडाउन: सरकार की लापरवाही से सड़कों पर दौड़े चार पहिया वाहन, खूब हुई आलोचना
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सरकार की लापरवाही से सड़कों पर दौड़े चार पहिया वाहन, खूब हुई आलोचना

 

Related posts

उत्तरप्रदेश की लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने सीएम धामी को लिखा पत्र, जानिए क्या है वजह

उत्तरप्रदेश की लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने सीएम धामी को लिखा पत्र, जानिए क्या है वजह

June 12, 2026
राहुल गांधी की जनसभा से लौट रहे कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत

राहुल गांधी की जनसभा से लौट रहे कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत

June 4, 2026

देहरादून। प्रधानमंत्री के लक्ष्मण रेखा क्रॉस न करने के बयान के बाद उत्तराखंड को प्रयोगशाला बना रही सरकार ने अब घोषणा की है कि, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का समय अब 7:00 बजे से 1:00 बजे तक होगा। किंतु इसमें जो तुगलकी बात कही गई है वह यह है कि, सड़क पर चार पहिया वाहन नहीं चलेंगे और जो दो पहिया वाहन चलेंगे उसमें सिर्फ एक व्यक्ति बैठेगा। इसके बाद बावजूद सरकार इस नियम का भी पालन कराने में असमर्थ रही और आज बारिश के कारण चार पहिया वाहन खूब चले और उन पर कोई रोक भी नही हुई।

बताते चलें कि, सरकार ने पहले आवश्यक सेवाओं के लिए 7:00 से 10:00 का समय तय किया, लेकिन उसके बाद सब्जी मंडियों से लेकर राशन की दुकानों में भारी भीड़ लगने लगी। चार-पांच दिन मे सोशल डिस्टेंसिंग को कायम करने में पूरी तरह से नाकाम रही सरकार ने डिस्टेंसिंग के अन्य कठोर उपाय अपनाने के बजाय बाजार में घूमने का ही समय बढ़ा दिया है। जाहिर है कि, इसी अंजाम से बेपरवाह लोग और भी अधिक सड़कों पर घूमने लग गये। दूसरे राज्यों में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाने के लिए एक-एक मीटर की दूरी पर चूने से गोलों तथा लाइनों के निशान बनाए जा रहे हैं और पब्लिक को उन्हें फॉलो करने के लिए कहा जा रहा है।

उत्तराखंड में सरकार ने पब्लिक को उनके हाल पर छोड़ दिया है। हां इतना जरूर किया है कि, लॉक डाउन की छूट के इस समय के बाद बाहर मिलने वाले लोगों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया है। सरकार के पास मोहल्ला स्तर तक कंट्रोल की दुकानें हैं अन्य राज्यों में भी घर-घर तक सामान पहुंचाया जा रहा है। वही उत्तराखंड में सरकार ने अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए लॉक डाउन मे ढील दे दी है। खरीदारी का समय 1:00 बजे तक बढ़ाने का पब्लिक ही विरोध करने लगी है। एक तरफ अन्य राज्यों में सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए देखते ही गोली मारने के आदेश हो रहे हैं, तो वहीं उत्तराखंड सरकार और ढील दे रही है।

जाहिर है कि, यह समय ढील देने का नहीं बल्कि कर्फ्यू को और टाइट करने का है। आने वाला एक सप्ताह बेहद संवेदनशील है। भले ही उत्तराखंड को अभी कोरोना के फर्स्ट फेस में गिना जा रहा हो लेकिन अन्य राज्यों से आ रहे लोगों की अभी भी कोई कारगर स्क्रीनिंग नहीं हो पा रही है। कल रात ही गाजीपुर से उत्तर प्रदेश सरकार की मदद से ऋषिकेश लौटे उत्तराखंड के सैकड़ों लोग रात को ही अपने-अपने गंतव्य की ओर पैदल निकल गए लेकिन सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। सरकार की इस लापरवाही का खामियाजा कितना भारी पड़ेगा इसकी समीक्षा का भी बाद में कोई मतलब नहीं रह पाएगा।

इनकी सहायता के लिए सरकार तीन बार अलग-अलग नंबर जारी कर चुकी है और तीनों बार इन नंबरों से सहायता प्राप्त करने में लोग नाकाम रहे। दूसरी ओर सरकार ने एक दोपहिया वाहन पर एक ही व्यक्ति को अनुमन्य किया है तथा चार पहिया वाहन को प्रतिबंधित किया है। यदि यही दो नियम आज के बाद भी जारी रहते हैं तो लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के कोई मायने नहीं रह जाएंगे। सरकार के इन दो ताजा निर्णयों के बाद जनता में और भी अधिक आलोचना शुरू हो गई है। लोग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से निराश होकर अब उनके “राय बहादुरों” को खोजने लगे हैं कि, आखिर मुख्यमंत्री को इस तरह की सलाह दे कौन रहा है। आज शुक्रवार को नमाज के वक्त भी सरकार सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने में असफल सिद्ध हो सकती है।

चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित करने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। जाहिर सी बात है जो व्यक्ति अपने किसी बीमार को अपने दोपहिया वाहन से किसी डॉक्टर के पास ले जाना चाहता है उसके लिए अब ऐसा करना संभव नहीं होगा। आवश्यक सेवाओं में दिन रात काम करने वाले डॉक्टर और बैंक कर्मचारी जोकि अमूमन चार पहिया वाहन से ही आते हैं और जिनके पास बहुत कम मात्रा में दो पहिया वाहन हैं, वह लोग कैसे ड्यूटी पर आएंगे। सरकार द्वारा चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध की बात कहने के बाद आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारी और अधिकारी कैसे काम करेंगे, यह बहुत गंभीर मसला है।

स्वास्थ्य सेवाओं में लगी एंबुलेंस गाड़ियां और मेडिकल स्टोर के लोग किस प्रकार अपनी-अपनी मेडिकल स्टोर के लिए दवाइयां लाएंगे, सरकार ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है। कुल मिलाकर आनन-फानन में चार पहिया वाहन रोकने के फैसले के बाद उहापोह की स्थिति पैदा हो गई है। संभवतः समय बढ़ाने के पीछे यह उद्देश्य रहा हो कि लोग भीड़ न लगाएं और आराम से खरीदारी करें किंतु इससे फ़ालतू घूमने वालों की बन आई है। वही चार पहिया वाहन सड़क पर खूब घूम रहे हैं इन पर कोई सख्ती नहीं है।

Previous Post

गजब: पुलिस प्रशासन ने ही उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Next Post

Exclusive: लॉकडाउन में बारात निकलना पड़ा दूल्हे को महंगा, काजी समेत 8 लोग गिरफ्तार

Next Post
Exclusive: लॉकडाउन में बारात निकलना पड़ा दूल्हे को महंगा, काजी समेत 8 लोग गिरफ्तार

Exclusive: लॉकडाउन में बारात निकलना पड़ा दूल्हे को महंगा, काजी समेत 8 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग: यहां आश्रम की ज़मीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी ट्रस्ट, भाजपा नेता समेत 20 पर मुकदमा दर्ज..

ब्रेकिंग: यहां आश्रम की ज़मीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी ट्रस्ट, भाजपा नेता समेत 20 पर मुकदमा दर्ज..

2 years ago
अज्ञात कारणों के चलते युवती ने लगाई फांसी। परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात कारणों के चलते युवती ने लगाई फांसी। परिवार में मचा कोहराम

4 years ago
आपकी मौत से पहले आपका शरीर दे देता है आपको ये संकेत,जानिए क्या है ।

आपकी मौत से पहले आपका शरीर दे देता है आपको ये संकेत,जानिए क्या है ।

3 years ago
उत्तराखंड : पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी भी कूदी गधेरे में

उत्तराखंड : पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी भी कूदी गधेरे में

5 days ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में 8 विदेशी मेडिकल कॉलेजों की डिग्री पर प्रतिबंध
  • IMA की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड, 481 अफसर सेना में शामिल, पहली बार महिला कैडेटों ने बढ़ाया गौरव
  • 90 दिनों तक नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, सरकार का बड़ा फैसला

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में  8 विदेशी मेडिकल कॉलेजों की डिग्री पर प्रतिबंध

उत्तराखंड में 8 विदेशी मेडिकल कॉलेजों की डिग्री पर प्रतिबंध

June 13, 2026
IMA की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड, 481 अफसर सेना में शामिल, पहली बार महिला कैडेटों ने बढ़ाया गौरव

IMA की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड, 481 अफसर सेना में शामिल, पहली बार महिला कैडेटों ने बढ़ाया गौरव

June 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.