Monday, June 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

Exclusive: लॉकडाउन में बारात निकलना पड़ा दूल्हे को महंगा, काजी समेत 8 लोग गिरफ्तार

Exclusive: लॉकडाउन में बारात निकलना पड़ा दूल्हे को महंगा, काजी समेत 8 लोग गिरफ्तार
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लॉकडाउन में बारात निकलना पड़ा दूल्हे को महंगा, काजी समेत 8 लोग गिरफ्तार

Related posts

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

June 15, 2026
उत्तराखंड में  8 विदेशी मेडिकल कॉलेजों की डिग्री पर प्रतिबंध

उत्तराखंड में 8 विदेशी मेडिकल कॉलेजों की डिग्री पर प्रतिबंध

June 13, 2026

देहरादून। उत्तराखण्ड के खटीमा में लॉक डाउन के दौरान एक बिना अनुमति की बारात को पुलिस ने कोतवाली में बैठाया। मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में पुलिस ने सूचना मिलने के बाद इस्लाम नगर क्षेत्र में छापेमारी की और बिना अनुमति के चल रहे निकाह को रुकवाया। पुलिस ने दूल्हे और दुल्हन पक्ष के कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनपर मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही उनकी कार को भी सीज कर दिया है।

बता दें कि, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी लॉक डाउन जारी है। इस दौरान किसी भी प्रकार के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों पर बिना अनुमति के रोक लगा दी गई है। इसी संदर्भ में खटीमा पुलिस को देर रात सूचना मिली कि, इस्लाम नगर वार्ड नंबर तीन में अब्दुल रज्जाक के घर में भीड़ एकत्रित है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खटीमा पुलिस जहां अब्दुल रज्जाक के घर में उसकी बेटी नजाकत की बारात थी। बारात किच्छा तहसील के सिरौलीकला गांव से आई थी। पुलिस दूल्हे सलीम पुत्र फहीम और शादी करा रहे काजी सहित दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने धारा 188 का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किए गए 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

साथ ही कोतवाल खटीमा संजय पाठक ने इसके क्रम में बताया कि, पुलिस को इस्लाम नगर वार्ड नंबर 3 में एक स्थान पर भीड़ इकट्ठी होने की सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति के हो रही शादी को रुकवाया और दूल्हे समेत आठ लोगों को धारा 188 के उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया है। इस्लामनगर का क्षेत्र काफी संवेदनशील है। क्योंकि कल इस्लाम नगर में आठ कोरोना संदिग्ध मिले थे, जिन्हें क्वॉरेंटाइन किया गया है। ऐसे में इस्लाम नगर में भीड़ इकट्ठी होना गंभीर मामला माना जा रहा है।

Previous Post

लॉकडाउन: सरकार की लापरवाही से सड़कों पर दौड़े चार पहिया वाहन, खूब हुई आलोचना

Next Post

Exclusive: सीएम त्रिवेन्द्र बीमारों को लाये जहाज से, अपने प्रदेशवासियों को सड़कों पर भटकता छोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

राजनीति : आज होगी पांचवी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक।

एक्सक्लूसिव : सीएम धामी का आज यूपी दौरा ।

4 years ago
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेई की 740 पदों की भर्ती निरस्त की।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेई की 740 पदों की भर्ती निरस्त की।

3 years ago
उपलब्धि: श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में शुगर पीड़िता के आंखों का जटिल सफलतम ऑपरेशन..

उपलब्धि: श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में शुगर पीड़िता के आंखों का जटिल सफलतम ऑपरेशन..

3 years ago
खुशखबरी : एचआईएमएस जौलीग्रांट में डीएम कार्डियोलॉजी व डीएम क्रिटिकल केयर मेडिसिन में तीन-तीन सीटें मंजूर

खुशखबरी : एचआईएमएस जौलीग्रांट में डीएम कार्डियोलॉजी व डीएम क्रिटिकल केयर मेडिसिन में तीन-तीन सीटें मंजूर

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में बनेगा नया विधानसभा भवन और सचिवालय, कटेंगे 3000 पेड़
  • पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज
  • दुखद : उत्तराखंड घूमने आये नवविवाहिता दंपति, पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून में बनेगा नया विधानसभा भवन और सचिवालय, कटेंगे 3000 पेड़

देहरादून में बनेगा नया विधानसभा भवन और सचिवालय, कटेंगे 3000 पेड़

June 15, 2026
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

June 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.