Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

एक्सक्लूसिव: अंकिता के हत्यारे भाजपा नेता के बेटे के रिजोर्ट पर चला बुलडोजर

एक्सक्लूसिव: अंकिता के हत्यारे भाजपा नेता के बेटे के रिजोर्ट पर चला बुलडोजर
0
SHARES
1.1k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के हत्यारे भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य के रिजोर्ट पर धामी सरकार ने बुलडोजर चला दिया।

अंकिता भंडारी मामले में आज पूरे दिन उत्तराखंड में जगह जगह जमकर हंगामा हुआ। आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।

साथ ही उत्तराखंड की जनता ने मांग उठाई कि योगी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी क्या चलेगा आरोपियों के घर पर बुलडोजर!

इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए धामी सरकार ने रातो रात पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवा दिया।

देखिए वीडियो:

https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220924-WA0010.mp4

 

साथ ही इस मामले में जनता का आक्रोश अंकिता भंडारी केस में विलंब करने वाले पटवारी विवेक कुमार कांडाखाल के लिए भी था। जिसके चलते सरकार ने विवेक कुमार कांडाखाल को निलंबित कर दिया।

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
हल्द्वानी में शादी समारोह में  पानी पीने पर  DJ संचालक दलित भाइयों को पीटा

हल्द्वानी में शादी समारोह में पानी पीने पर DJ संचालक दलित भाइयों को पीटा

May 12, 2026

 पढिए पुरा मामला:

बड़ी ही दुःखद बात है कि गरीब मध्यमवर्गीय परिवारो की बेटियां ज़ब अपने पैरो पर खड़ा होना चाहती हैँ कुछ रोजगार करना चाहती हैँ और घर से निकलकर समाज में अपना कुछ मुकाम बनाना चाहती हैँ तो उनके साथ ऐसी घटनाये हों जाती है।

पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट की रहने वाली अंकिता भंडारी जिसने कि यही सोचकर होटल मनेजमेंट का कोर्स किया था कि एक दिन अपने पैरो पर ख़डी होंगी. 16 अगस्त 2022 को ही उसने ऋषिकेश स्थित वन्नतरा रिजॉर्ट में नौकरी जॉइन की थी। ये रिजॉर्ट भाजपा के एक वरिष्ठ नेता विनोद आर्य के बेटे का है।

लड़की को रिजॉर्ट में नौकरी पर रखकर रिजॉर्ट मालिक पुलक़ित उस पर गलत काम करवाने का दवाब बनाने लगा था। ये सारी बातें अंकिता अपने जम्बू में रहने वाले एक दोस्त को whatsapp चेटिंग के दौरान भी बताती रहीं।

अंकिता की इस चेटिंग में इस बात का जिक्र भी है कि रिजॉर्ट मालिक पुलकित ने उसे एक गेस्ट के लिए एक्स्ट्रा सर्विस देने की बात भी कही और बदले में दस हजार रूपये देने क़ी,जिस पर अंकिता ने उसका विरोध किया और ये सारी बाते अपने दोस्त से साझा क़ी थी।

Whatsapp चैट में अंकिता अपने दोस्त को खुलकर वो सारी बाते बता रहीं है कि उसके साथ रिजॉर्ट में क्या कुछ हों रहा है।

अंकिता इन सारी बातों से परेशान रहने लगी थी। 18 सितंबर 2022 की शाम को अंकिता और पुलकित के बीच इन्ही बातों को लेकर विवाद हों गया था,जिस पर पुलकित ने अपने साथी सौरभ भासकर और अंकित से कहा कि अंकिता गुस्से में है इसका मूड खराब है और इसे ऋषिकेश की तरफ लेकर चलते हैँ।

सौरभ ने बताया कि अंकिता मेरे साथ मोटरसाईकील में ऋषिकेश की तरफ गई,वहीं पुलकित और अंकित स्कूटी पर गये। वापसी में पुलकित अंकिता को लेकर स्कूटी पर आया।ऋषिकेश बैराज चौकी से डेढ़ किलोमीटर आगे पुलकित और अंकिता रुके हुए थे। अंधेरा हों चूका था और सौरभ पुलकित और अंकित ने शराब पी और मुमो खाये। 

इसी बीच फिर पुलकित और अंकिता के बीच विवाद होने लगा,विबाद इस बात पर शुरू हुआ कि पुलकित को ये पता चल चूका था कि अंकिता रिजॉर्ट की वो बाते अपने साथियों को बताती है, जिसमे पुलकित उसे कस्टमर से संबंध बनाने के लिए कहता था।

बस यही से बात बिगड़ने लगी और अंकिता ने साफ कह दिया था कि तुम्हारे रिजॉर्ट की सारी हकीकत मै बयान क़र दूंगी। इस पर अंकिता ने गुस्से में पुलकित का मोबाइल गुस्से में नहर में फेंक दिया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।

सौरभ ने बताया कि वो हमसे भी हाथपाई करने लगी तो हमने गुस्से में उसे धक्का दे दिया और वो सीधे नहर में गिर गई । एक दो बाऱ वो पानी के ऊपर आकर चिल्लाई और उसके बाद डूब गई।

शराब के नशे में धुत्त तीनो इस पूरे घटनाक्रम से घबरा गये और बचने का प्लान ढूंढ़ने लगे,लेकिन रिजॉर्ट में काम करने वाले अभिनव और कुश ने अंकिता को इनके साथ आते हुए देख लिया था।

फिर तीनो ने प्लान बनाया,प्लान के तहत अंकित ने रिजॉर्ट के सैफ मनवीर को फोन किया और चार लोगो का खाना तैयार करने के लिए कहा,लेकिन मनवीर ने अचानक पूछ ही लिया कि क्या अंकिता मेडम आपके साथ हैँ जिसपर अंकित घबरा गया और उसने मना क़र दिया।

फिर प्लान के तहत तीनो चुपचाप रिजॉर्ट में आ गये और सेफ मनवीर से अंकित ने कहा कि अंकिता मेडम का खाना मै उसके कमरे में देकर आता हुँ ताकि बाकी रिजॉर्ट कर्मचारियों को ये लगे कि अंकिता कमरे में ही है।

अंकित चुपचाप कमरे में गया और खाना रखकर वापस आ गया।अगले दिन सुबह पुलकित और अंकित हरिद्वार चले गये और पुलकित ने नया मोबाइल और सिम खरीद लिया।

वापस रिजॉर्ट में आने पर प्लान के तहत ही पुलकित ने कर्मचारी सौरभ बिष्ट से कहा कि अंकिता के कमरे में जाओ और उसका फोन लेकर आओ ताकि सौरभ बिष्ट अंकिता के कमरे में जाये और वापस आकर बताये कि अंकिता कमरे में नही है और हुआ भी वहीं जो पुलकित और उसके साथी चाहते थे।

सौरभ ने बताया कि न तो अंकिता कमरे में है न उसका मोबाइल है,फिर प्लान के तहत ही पुलकित ही अंकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने राजस्व पुलिस के पास गया।तीनो ने पहले ही इस बात की टाइमिंग भी सेट क़र ली थी कि क्या क्या बयान देने हैँ और तीनो ने किया भी बिलकुल वेसे ही लेकिन अंकिता के परिजनों को उनपर पहले ही शक हों गया था।

ऐसे में ज़ब जाँच राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर हुई तो सारे राज 24 घंटे के अंदर ही खुल गये।

पुलकित, अंकित और सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार क़र लिया। 

Previous Post

ब्रेंकिग: अंकिता हत्याकांड को लेकर यूकेडी का हंगामा, दिया अल्टीमेटम

Next Post

बिग ब्रेकिंग: अंकिता हत्याकांड के बाद सीएम ने दिए उत्तराखंड के समस्त रिज़ार्ट के जाँच के निर्देश

Next Post
बिग ब्रेकिंग: अंकिता हत्याकांड के बाद सीएम ने दिए उत्तराखंड के समस्त रिज़ार्ट के जाँच के निर्देश

बिग ब्रेकिंग: अंकिता हत्याकांड के बाद सीएम ने दिए उत्तराखंड के समस्त रिज़ार्ट के जाँच के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पल भर में उजड़ गईं चार जिंदगियां

हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पल भर में उजड़ गईं चार जिंदगियां

5 months ago
ब्रेकिंग: राजपुर पुलिस और FST टीम ने सघन चेकिंग के दौरान कार से 7 लाख रूपए किए बरामद..

ब्रेकिंग: राजपुर पुलिस और FST टीम ने सघन चेकिंग के दौरान कार से 7 लाख रूपए किए बरामद..

2 years ago
शर्मनाक : पांच वर्षीय मासूम के साथ  छेड़छाड़,पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज

शर्मनाक : पांच वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़,पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज

2 years ago
वन निगम की ढिलाई पर चला डीएम का डंडा, सेनानी सदन निर्माण को मिली रफ्तार

वन निगम की ढिलाई पर चला डीएम का डंडा, सेनानी सदन निर्माण को मिली रफ्तार

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.