Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home Uncategorized

गजब: भर्तियां करवाने वाले UKPSC में ही 63 पद हैं खाली।आखिर कब भरे जायेंगें ये खाली पद?

गजब: भर्तियां करवाने वाले UKPSC में ही 63 पद हैं खाली।आखिर कब भरे जायेंगें ये खाली पद?
0
SHARES
51
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गजब: भर्तियां करवाने वाले UKPSC में ही 63 पद हैं खाली।आखिर कब भरे जायेंगें ये खाली पद?

 

Related posts

रोड़वेज कर्मचारियों के  सेवानिवृत लाभों की वसुली पर  हाईकोर्ट ने लगाई रोक

रोड़वेज कर्मचारियों के सेवानिवृत लाभों की वसुली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

January 31, 2026
कांग्रेस पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी

दुखद : टिहरी से पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

January 26, 2026

देहरादून: प्रदेश में अपनी स्थापना से लेकर आज तक 6308 पदों पर भर्तियां कर चुके उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में ही 63 पद खाली पड़े हुए हैं। आयोग के विधानसभा पटल पर रखे गए वर्ष 2021-22 के वार्षिक प्रतिवेदन में यह तथ्य सामने आया है। आयोग में समूह-क, ख, ग और घ के कुल 199 पद सृजित हैं। इनके सापेक्ष यहां 136 अधिकारी, कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। 63 पद खाली पड़े हुए हैं।

समूह-क के कुल 12 सृजित पदों में से संयुक्त सचिव और सिस्टम एनालिस्ट के दो पद खाली हैं। समूह-ख के कुल 25 में से 24 पद भरे हैं लेकिन अनुभाग अधिकारी का एक पद खाली है। समूह-ग के कुल 140 में से 41 पद रिक्त हैं। समूह-घ के कुल 22 में से 19 पद खाली हैं। इन पर आउटसोर्सिंग से काम चलाया जा रहा है।

छह साल में पिछले साल सबसे कम भर्तियां निकाली

राज्य लोक सेवा आयोग की मई 2001 से 31 मार्च 2022 तक 6925 पदों के लिए 14 लाख 45 हजार 143 आवेदन आए। इनमें से 6308 युवाओं का चयन नौकरी के लिए किया गया। पिछले छह साल में देखें तो इस साल सबसे कम भर्तियां निकाली गई। वर्ष 2016-17 में आयोग ने 236, 2017-18 में 795, 2018-19 में 367, 2019-20 में 455, 2020-21 में 164 और 2021-22 में 122 पदों पर भर्तियां निकाली। 2013-14 में आयोग ने सर्वाधिक 1400 पदों पर भर्तियां निकाली थी, जिनमें से 1333 को नौकरी मिली थी।

आयोग ने त्रुटियां होने पर वर्ष 2021-22 में पांच भर्तियों के अधियाचन शासन को लौटाए। किसी में सेवा नियमावली से संबंधित गलती थी तो किसी में अर्हता से जुड़ी हुई त्रुटि। इनमें 14 पदों की ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 25 पदों की उच्च शिक्षा पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती, 70 पदों की पशुपालन विभाग में पशु चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 भर्ती, छह पदों की ग्राम विकास विभाग में प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती और चार पदों की सहायक नगर आयुक्त की भर्ती मिलाकर कुल 119 पदों की भर्तियां शामिल हैं।

Previous Post

खौफनाक वीडियो: यहां भालू ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला। क्षेत्र में सनसनी

Next Post

गज़ब: सिस्टम डकार गया मनरेगा का पैसा। दर दर भटकने को मजबूर श्रमिक।

Next Post
गज़ब: सिस्टम डकार गया मनरेगा का पैसा। दर दर भटकने को मजबूर श्रमिक।

गज़ब: सिस्टम डकार गया मनरेगा का पैसा। दर दर भटकने को मजबूर श्रमिक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

राजनीति : आज होगी पांचवी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक।

राजनीति : आज होगी पांचवी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक।

4 years ago
Construction of 50-bed district hospital underway in City of India

Construction of 50-bed district hospital underway in City of India

6 years ago
दुःखद: गुलदार के हमले से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

दुःखद: गुलदार के हमले से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

4 years ago
टिहरी पंचायत चुनाव: जिला जज ने दो सदस्यों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया पर लगाई रोक

टिहरी पंचायत चुनाव: जिला जज ने दो सदस्यों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया पर लगाई रोक

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.