Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

बजट 2023 -: रेलवे को मिली बड़ी सौगात देहरादून हरिद्वार रेलवे स्टेशन अब होंगे हाईटेक

बजट 2023 -: रेलवे को मिली बड़ी सौगात देहरादून हरिद्वार रेलवे स्टेशन अब होंगे हाईटेक
0
SHARES
54
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र सरकार ने आम बजट 2023 मै रेल प्रोजेक्ट को महत्व देते हुए प्रोजेक्ट्स के लिए 5004 करोड़ रुपये की सौगात दी है। इससे जहां सामरिक महत्व की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में तेजी आएगी तो वहीं हरिद्वार, देहरादून रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। नौ अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी!

 

Related posts

देहरादून में ऑफिस से लौट रहे युवक को अपहरण कर दो बदमाशों ने की लूट पाट, फिर पुल से फेंक दिया नीचे

देहरादून में ऑफिस से लौट रहे युवक को अपहरण कर दो बदमाशों ने की लूट पाट, फिर पुल से फेंक दिया नीचे

May 9, 2026
टैक्सी ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास: वंशिका ने 97% के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया

टैक्सी ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास: वंशिका ने 97% के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया

April 25, 2026

शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवको ने ऑनलाइन प्रेसवार्ता कर बताया कि यह रकम वर्ष 2009-14 की तुलना में 27 गुना ज्यादा है। वर्ष 2009-14 में यह महज 187 करोड़ रुपये था। इस बजट से देहरादून और हरिद्वार को बहुत बड़िया वर्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर विकसित किया जायेगा!

 

मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने बताया कि हरिद्वार और देहरादून स्टेशन के ठीक ऊपर 45 से लेकर 117 मीटर चौड़ा रूप टॉप प्लाजा बनेगा। इसमें खानपान के साथ विश्राम करने की सुविधा होगी। यात्रियों के साथ इसका इस्तेमाल आम लोग भी कर सकेंग!

 

कोटद्वार में कंप्यूटरीकृत सिग्नल प्रणाली से होगा ट्रेनों का संचालन

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत कोटद्वार रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन पुरानी सिग्नल प्रणाली की जगह कंप्यूटर के जरिये किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

रुड़की-देवबंद रेल परियोजना को भी मिलेगी गति

मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने बताया कि अब बहुप्रतीक्षित रुड़की-देवबंद रेल परियोजना के निर्माण कार्यों को भी गति मिलेगी। रुड़की रेलवे स्टेशन पर दो नए प्लेटफार्म का निर्माण करने के साथ ही नए फुट ओवर ब्रिज, स्वचालित सीढ़ी का निर्माण किया जाएगा। रुड़की ऐतिहासिक स्टेशनों में शामिल है। यह देश का पहला स्टेशन है, जहां वर्ष 1852 में पहली बार मालगाड़ी का संचालन किया गया था।

 

इन स्टेशनों पर मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

काशीपुर, लालकुआं, रामनगर, टनकपुर, किच्छा, काठगोदाम, हर्रावाला, रुड़की और कोटद्वार रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट के साथ स्वचालित सीढ़ियां भी लगाई जाएंगी। बिल्डिंग का कायाकल्प, प्लेटफार्म का विस्तारीकरण, आधुनिक शौचालय, यात्री विश्राम गृह, वाटर एटीएम बूथ आदि का निर्माण होगा।

 

750 रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद की सुविधा

देश में 750 रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन-एक उत्पाद योजना लागू की गई है। इसमें हरिद्वार और देहरादून स्टेशन शामिल हैं। यहां गैर सरकारी संगठन और संस्थाएं स्थानीय उत्पाद के स्टॉल लगाती हैं

 

105 करोड़ से बदलेगी हर्रावाला स्टेशन की तस्वीर

हर्रावाला रेलवे स्टेशन को 105 करोड़ की लागत से टर्मिनल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां से 24 कोच वाली ट्रेनों का संचालन करने के लिए प्लेटफॉर्म का विस्तारीकरण कर नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। देहरादून से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन भी हर्रावाला से ही किया जाएगा। देहरादून से चुनिंदा ट्रेनें ही चलेंगी। हर्रावाला से हरिद्वार के बीच के पड़ने वाले डोईवाला, रायवाला और कांसरो जैसे स्टेशनों के कायाकल्प पर भी 150 करोड़ खर्च होंगे।

Previous Post

Exclusive – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी पर पुलिस को शक ।

Next Post

सीएमआई में भर्ती बर्खास्त कार्मिक दीप्ति पांडे से मिले दीपक जोशी

Next Post
सीएमआई में भर्ती बर्खास्त कार्मिक दीप्ति पांडे से मिले दीपक जोशी

सीएमआई में भर्ती बर्खास्त कार्मिक दीप्ति पांडे से मिले दीपक जोशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद: यहां स्कूल वैन से उतरकर दौड़ी बच्ची को प्रधानाचार्य की कार ने रौंदा, मौत

दुखद: यहां स्कूल वैन से उतरकर दौड़ी बच्ची को प्रधानाचार्य की कार ने रौंदा, मौत

2 years ago
Weather update: आज उत्तराखंड के इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना। यैलो अलर्ट जारी..

Weather update: आज उत्तराखंड के इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना। यैलो अलर्ट जारी..

3 years ago
शर्मनाक: दलित नेता ने सवर्ण युवती से रचा विवाह। हुई हत्या

शर्मनाक: दलित नेता ने सवर्ण युवती से रचा विवाह। हुई हत्या

4 years ago
निकाय चुनाव पर हाई कोर्ट में याचिका का असर, मसूरी में मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी

निकाय चुनाव पर हाई कोर्ट में याचिका का असर, मसूरी में मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.