Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

हाईकोर्ट पहुंचा खनन के हजारों करोड़ो के घोटाले का मामला।

हाईकोर्ट पहुंचा खनन के हजारों करोड़ो के घोटाले का मामला।
0
SHARES
194
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में खनन में हुए “हजारों करोड़ के घोटाले का मामला पहुंचा हाईकोर्ट..…सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका” पर हाईकोर्ट ने सरकार और सीबीआई निदेशक से मांगा जवाब…..

आज माननीय उत्तराखंड उच्च न्यायालय में गौलपार निवासी “रविशंकर जोशी” द्वारा दायर जनहित याचिका में सुनवाई हुई। जिसमें तत्कालिन सरकार की गलत खनन नीति के कारण उत्तराखंड के राजकोष को हजारों करोड़ की भारी राजस्व हानि होने का आरोप लगाया गया है।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
देहरादून पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल

गजब : मौत के 11 साल बाद देहरादून की मेयर को आया लोकसभा से निमंत्रण

March 28, 2026

अपनी याचिका में रविशंकर जोशी द्वारा आरोप लगाया गया है की अक्टूबर 2021 में तत्कालिन राज्य सरकार द्वारा राज्य की खनन नीति में एक बड़ा संशोधन करते हुए निजी नाप भूमि से समतलीकरण, रीसाइक्लिंग टैंक, मत्स्य तालाब निर्माण आदि खनन कार्यों को “खनन” की परिभाषा से बाहर कर दिया गया था। साथ खनन की इन गतिविधियों पर पर्यावरण अनुमति की आवश्यकता को भी समाप्त कर दिया गया था तथा जेसीबी जैसे भरी मशीनों के प्रयोग की खुली छूट दे दी गई। इस नीति के अंतर्गत निकाली जाने वाली खनन सामग्री को विक्रय करने पर रॉयल्टी की दर लगभग 70 रुपए प्रति टन निर्धारित की गई, जबकि राज्य में अन्य स्रोतों से निकलने की खनन सामग्री को विक्रय करने पर रॉयल्टी की दर 506 रुपए प्रति टन थी।

राज्य सरकार द्वारा खनन नीति में किए गए इस संशोधन को नैनीताल हाईकोर्ट ने गलत मानते हुए सितंबर 2022 में खारिज कर दिया था। अपने आदेश में हाईकोर्ट ने इसे टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले के समान ही प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन माना तथा रॉयल्टी की दर में किए गए इस भारी अंतर को भी अवैध माना।

अपनी याचिका में रविशंकर जोशी ने यह आरोप लगाया है की राज्य को केवल नैनीताल जिले से ही कुल 419 करोड़ रूपए से अधिक की राजस्व की हानि हुई है। इसी तरह हरिद्वार जिले में लगभग 91 करोड़ रूपए की राजस्व हानि हुई है। अनुमान है की खनन नीति में हुए इस संशोधन के कारण उत्तराखंड राज्य को 1500 से 2000 करोड़ से अधिक के राजस्व की हानि हुई है। इतनी बड़ी राजस्व हानि स्पष्ट रूप से एक बड़ा घोटाले है।

अपनी याचिका में रविशंकर जोशी ने यह भी कहा है की क्योंकि खनन नीति में यह संशोधन तत्कालित सरकार के शीर्ष स्तर द्वारा किया गया था, इस कारण हजारों करोड़ के इस घोटाले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच राज्य की जांच एजेंसी द्वारा संभव नहीं है।

अपनी याचिका में रविशंकर जोशी द्वारा उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई द्वारा जांच की मांग की याचिका में की गई है। जांच में दोषी नेताओं व अधिकारियों से राजकोष को हुए नुकसान की भरपाई कराने और इन पर आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग भी याचिका में की गई है।

रविशंकर जोशी की इस जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश श्री विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की पीठ द्वारा सरकार एवं सीबीआइ को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में जवाबदावा दाखिल करने को आदेशित किया है। अगली तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गई है।

मीडिया से बात करते हुए याचिकाकर्ता रविशंकर जोशी ने 2022 के विधानसभा के चुनावों से ठीक पहले खनन नीति में किए गए इस बड़े बदलाव की तुलना दिल्ली में आप सरकार द्वारा शराब नीति में बदलाव कर 150 करोड़ का घोटाले से की है। रविशंकर जोशी ने कहा कि सीबीआई ने प्रभावी जांच कर दिल्ली के भ्रष्ट उपमुख्यमंत्री को जेल भेजा है तो फिर उत्तराखंड राज्य दो हजार करोड़ का घोटाला करने वाले भ्रष्टाचारी आजाद क्यों घूम रहे है। इस प्रकरण पर अब उत्तराखंड शासन द्वारा गठित तीन अपर सचिवों की जांच समिति को याचिकाकर्ता ने सीबीआई जांच से बचने के लिए अपनाया गया बेहद हास्यास्पद कदम बताया है।

Previous Post

बड़ी खबर  : आईपीएल पूर्व प्रमुख ललित मोदी का दावा स्वर्गीय एनडी तिवारी की विदेशों में संपत्ति।

Next Post

देहरादून का सबसे सस्ता मार्केट यहां लगता है, कम बजट में हो सकती है ढेर सारी शॉपिंग।

Next Post
देहरादून का सबसे सस्ता मार्केट यहां लगता है, कम बजट में हो सकती है ढेर सारी शॉपिंग।

देहरादून का सबसे सस्ता मार्केट यहां लगता है, कम बजट में हो सकती है ढेर सारी शॉपिंग।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बारिश के चलते बढ़ा गंगा का जलस्तर, जिला पंचायत सदस्य ने की मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग,

बारिश के चलते बढ़ा गंगा का जलस्तर, जिला पंचायत सदस्य ने की मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग,

5 years ago
बड़ी खबर: अब दुसरी बार हरकी पैड़ी से 1 साल का बच्चा अगवा, सीसीटीवी में कैद 2 संदिग्ध..   

बड़ी खबर: अब दुसरी बार हरकी पैड़ी से 1 साल का बच्चा अगवा, सीसीटीवी में कैद 2 संदिग्ध..  

2 years ago
बिग ब्रेकिंग : भारी बारिश के चले देहरादून में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद 

बिग ब्रेकिंग : भारी बारिश के चले देहरादून में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद 

8 months ago
बड़ी खबर: देहरादून जिला कारागार में बिस्तर लगाने को लेकर विवाद में बंदी ने कैंची से किया हमला..

बड़ी खबर: देहरादून जिला कारागार में बिस्तर लगाने को लेकर विवाद में बंदी ने कैंची से किया हमला..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.