Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

ब्रेकिंग: नकली शराब फैक्ट्री मामले में 2 आबकारी इंस्पेक्टर समेत 6 सस्पेंड..

ब्रेकिंग: नकली शराब फैक्ट्री मामले में 2 आबकारी इंस्पेक्टर समेत 6 सस्पेंड..
0
SHARES
226
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ब्रेकिंग: नकली शराब फैक्ट्री मामले में 2 आबकारी इंस्पेक्टर समेत 6 सस्पेंड..

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड आबकारी विभाग का काम राजस्व जुटाने के साथ-साथ शराब की तस्करी से लेकर शराब माफियाओं पर भी नजर बनाए रखने का है लेकिन उधम सिंह नगर में तो हालात कुछ और ही होते हुए दिखाई दिए। जहां आबकारी विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे रहे और पुलिस ने नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ भी कर दिया।

जिसके बाद देहरादून में बैठे आबकारी विभाग के अधिकारियों की नींद खुली और आनन-फानन में फजीहत से बचने के लिए बाजपुर में तैनात आबकारी विभाग में तैनात 2 निरीक्षक, मोहन सिंह कोरंगा और सोनू सिंह, एक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार,व एक प्रधान सिपाही नितिन कुमार और 2 सिपाही धर्म सिंह, जगवती पर निलंबन की कार्रवाई का चाबुक भी चला दिया गया, जबकि जिले में तैनात आबकारी अधिकारी को इतने गंभीर मामले में भी बक्श दिया गया है। जबकि जनपद की संपूर्ण जिम्मेदारी जिले के आबकारी अधिकारी की होती है लेकिन इसके बावजूद भी खानापूर्ति के लिए नीचे के अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई करते हुए इतिश्री जरूर कर ली गई है।

जानिया नकली शराब फैक्ट्री का पूरा मामला

बीते दिनों उधम सिंह नगर के गूलरभोज में पुलिस ने रोशनपुर गांव में एक मकान में चल रही नकली देसी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शराब बनाने और सप्लाई करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन सगे भाई हैं और दो दंपत्ती हैं। इस गिरोह का सरगना फरार है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में देशी शराब, शराब बनाने में इस्तेमाल केमिकल और उपकरण बरामद किए थे।

टीम ने मौके से खाली पव्वों के ढक्कन, बाजपुर गुलाब लिखी चिटें, उत्तराखंड शासन उत्तराखंड आबकारी लिखी चिट सहित शराब बनाने में इस्तेमाल केमिकल, उपकरण, होंडा सिटी कार यूपी 16जे- 8968 में भरी 6 पेटी शराब बरामद की। साथ ही टीम ने कुंडेश्वरी काशीपुर स्थित गोदाम से आठ ड्रम शराब बनाने के केमिकल भी जब्त किए।

अभियुक्तों ने बताया कि वे सुखबिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी बेरिया दोलत केलाखेड़ा के लिए काम करते हैं। अवैध देसी शराब बनाकर उसे कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में बेचने के लिए ले जाते हैं। इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60/60(2)/12 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया कि फरार सुखबिंदर की तलाश की जा रही है।

Previous Post

ब्रेकिंग: UKPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, विज्ञप्ति जारी।ऐसे करें आवेदन..

Next Post

क्राइम: ईद मनाने के लिए हरिद्वार से देहरादून स्मैक बेचने आया युवक। गिरफ्तार..

Next Post
क्राइम: ईद मनाने के लिए हरिद्वार से देहरादून स्मैक बेचने आया युवक। गिरफ्तार..

क्राइम: ईद मनाने के लिए हरिद्वार से देहरादून स्मैक बेचने आया युवक। गिरफ्तार..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज आबकारी विभाग में बंपर तबादले। देखिए लिस्ट..

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज आबकारी विभाग में बंपर तबादले। देखिए लिस्ट..

3 years ago
डोईवाला: टोल प्लाजा के विरोध में उतरे उक्रांद कार्यकर्ता, किया धरना-प्रदर्शन

डोईवाला: टोल प्लाजा के विरोध में उतरे उक्रांद कार्यकर्ता, किया धरना-प्रदर्शन

5 years ago
बिग ब्रेकिंग: यहां महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने नदी में लगी छलांग। SDRF ने किया रेस्क्यू..

बिग ब्रेकिंग: यहां महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने नदी में लगी छलांग। SDRF ने किया रेस्क्यू..

3 years ago
ब्रेकिंग: उत्तराखंड परिवहन निगम में तबादले! पढ़े पूरी ख़बर..

ब्रेकिंग: उत्तराखंड परिवहन निगम में तबादले! पढ़े पूरी ख़बर..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.