Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

ब्रेकिंग: 3 बच्चों की मां को भगाने वाला समुदाय विशेष नाई गिरफ्तार। बुर्के में मिली महिला..

ब्रेकिंग: 3 बच्चों की मां को भगाने वाला समुदाय विशेष नाई गिरफ्तार। बुर्के में मिली महिला..
0
SHARES
795
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ब्रेकिंग: 3 बच्चों की मां को भगाने वाला समुदाय विशेष नाई गिरफ्तार। बुर्के में मिली महिला..

 

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
हल्द्वानी में शादी समारोह में  पानी पीने पर  DJ संचालक दलित भाइयों को पीटा

हल्द्वानी में शादी समारोह में पानी पीने पर DJ संचालक दलित भाइयों को पीटा

May 12, 2026

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट गांव की महिला को समुदाय विशेष के हेयर ड्रेसर द्वारा लगाए जाने की घटना का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर महिला को बरामद कर लिया है वहीं आरोपी युवक चांद मियां को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की मां 40 वर्ष की महिला को भगा कर ले जाने वाले समुदाय विशेष के हेयर ड्रेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि गरीबी का लाभ उठा उसे प्रलोभन दे महिला का धर्मांतरण भी करा दिया गया। इस बात की तस्दीक तब हुई जब महिला को बुर्के के साथ आरोपित के साथ पकड़ लिया गया।

पुलिस ने धर्मांतरण एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। उत्तराखंड में धर्मांतरण एक्ट लागू होने के बाद यह सातवां जबकि इस कानून को सख्त बनाए जाने के बाद कुमाऊं का दूसरा मामला है जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ है। इधर पहले कांग्रेस फिर हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली पहुंच घटना को शर्मनाक करार दिया।

ईद वाले दिन से गायब थी महिला

द्वाराहाट के एक गांव की महिला इलाज के सिलसिले में ईद वाले दिन नगर स्थित एक निजी चिकित्सक से दवा लेने पहुंची थी। आरोप है कि कचहरी लाइन स्थित सीढ़ी बाजार में सैलून चलाने वाला मो. चांद पुत्र मो. शरीफ ने बहला फुसला कर महिला को अपने चंगुल में फंसा लिया। स्वजनों के अनुसार समुदाय विशेष के युवक ने जबरन उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। उसे घर भी नहीं जाने दिया।

40 वर्षीय महिला तीन बच्चों की मां

इधर महिला के पति व अन्य सदस्यों को लगा कि शायद वह रानीखेत स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां चली गई होगी। मगर जब पता लगा कि वह न तो रिश्तेदारों से मिली न ही किसी के घर पहुंची तो उसकी तलाश तेज की गई। बीते शनिवार को स्वजन कोतवाली पहुंचे।

सैलून चलाने वाला मो. चांद पर संदेह जता किसी तरह उससे संपर्क साधा गया तो मामला खुल गया। मो. चांद की अपनी पत्नी से तलाक की चर्चाएं हैं, जबकि लगभग 40 वर्षीय महिला भी विवाहित है और तीन बच्चों की मां है।कोतवाल हेम चंद्र पंत ने टीम गठित कर दबिश देकर उसे कचहरी लाइन क्षेत्र से दबोच लिया। बुर्काधारी महिला को भी बरामद कर कोतवाली लाया गया। जहां कड़ी पूछताछ की गई।

महिला के पति ने कराई थी गुमशुदगी दर्ज , पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा

दिनांक- 01.07.2023 की रात्रि में द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के घर से रानीखेत जाने की बात कहकर वहाँ से गायब हो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीखेत में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी।

महिला की तलाश हेतु खोजबीन की गई शुरू

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा महिला गुमशुदगी सम्बन्धी मामले की गम्भीरता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत सीओ रानीखेत व एसएचओ रानीखेत को गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला की तलाश/बरामदगी हेतु खोजबीन शुरु की गयी।

गुमशुदा महिला को रानीखेत से किया बरामद

पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए सर्विलांस टीम की मदद से गुमशुदा महिला को आज दिनांक- 02.07.2023 को 02 घण्टों के भीतर नरसिंह ग्राउण्ड रानीखेत के पास से मो0 चाँद नामक के व्यक्ति के साथ से बरामद किया गया।

शादी का दिया झांसा

पूछताछ में महिला ने बताया कि मो0 चाँद द्वारा बहला फुसलाकर शादी का झाँसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। जिस पर अभियुक्त मो0 चाँद को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली रानीखेत में धारा- 366/376/506 भादवि व 3/5 उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधि0 2018 के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त

मौ0 चांद, उम्र- 30 वर्ष पुत्र मौ0 शरीफ, निवासी कचहरी लाईन रानीखेत, अल्मोड़ा

पुलिस टीम कोतवाली रानीखेत

1-प्रभारी निरीक्षक हेमचन्द्र पंत

2-एसएसआई सुनील सिंह बिष्ट

3-हे0कानि0 योगेन्द्र प्रकाश

4-कानि0 अशोक गिरी

5-म0कानि0 रितु कोरंगा

 

Previous Post

बड़ी खबर: यहां 3 बच्चों की मां को ले भागा समुदाय विशेष का नाई। खोजबीन में जुटी पुलिस..

Next Post

बड़ी खबर: भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर आमजन से संपर्क किया..

Next Post
बड़ी खबर: भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर आमजन से संपर्क किया..

बड़ी खबर: भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर आमजन से संपर्क किया..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Uttarakhand News: पेपर लीक कांड में CBI की एंट्री, चार आरोपी नामजद — जांच अधिकारी बने राजीव चंदोला

Uttarakhand News: पेपर लीक कांड में CBI की एंट्री, चार आरोपी नामजद — जांच अधिकारी बने राजीव चंदोला

7 months ago
बिग ब्रेकिंग : फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त, पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा

बिग ब्रेकिंग : फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त, पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा

1 year ago
उत्तराखंड के सौंदर्य को कैमरे में कैद करें, बनाएं फिल्म और जीतें शानदार इनाम!

बड़ी खबर : रिटायर्ड शिक्षकों के लम्बित देयकों पर डीजी बंशीधर तिवारी की सख्ती – 15 दिन में भुगतान के आदेश

1 year ago
बड़ी खबर : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा

बड़ी खबर : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.