Sunday, October 25, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

Exclusive: वर्तमान में पुलिस ही सरकार। पुलिसकर्मियो एवं अधिकारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे: बी.एस धोनी

गुड़ न्यूज़: लॉकडाउन के चलते सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने में पुलिसकर्मियों का अहम योगदान
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वर्तमान में पुलिस ही सरकार। पुलिसकर्मियो एवं अधिकारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे: बी.एस धोनी

रिपोर्ट-सतपाल धानिया
विकासनगर। वैश्विक महामारी कोरोना में आज खुद को सुरक्षित रखने के लिऐ पूरा देश घरों में कैद है। पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, और लॉकडाउन का उल्लंघन ना हो यह जिम्मेदारी निभा रही है। पुलिस साथ ही घर-घर जाकर लोगो को खाद्य सामग्री पहुंचा रही है। पुलिस कोई बीमार हो जाये उसे अस्पताल पहुंचा रही है, पुलिस अंतर्राज्यीय सीमाओं की सुरक्षा कर रही है, पुलिस चौक चौराहों गली गांवो की सुरक्षा कर रही है, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक रही है। पुलिस वर्तमान में प्रदेश के मुखिया भी लॉकडाउन में है, तो सरकार की जिम्मेदारी पुलिस निर्वहन कर रही है।

Related posts

देहरादून के पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में बवाल! पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून के पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में बवाल! पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

October 25, 2026
देहरादून के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर पुराने दावों से मचा हड़कंप!

देहरादून के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर पुराने दावों से मचा हड़कंप!

October 25, 2026

कह सकते है कि, वर्तमान में सरकार पुलिस ही है। पुलिस तो हर किसी को सुरक्षित रख रही है, लेकिन पुलिस की सुरक्षा की चिंता ना ही तो सरकार को है और ना ही किसी राजनैतिक पार्टी को। पछ्वादून क्षेत्र के सैकड़ों पुलिसकर्मियो और अधिकारियों का बाईस मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक कोरोना टेस्ट भी नही हो पाया है। जो कि चिंता का विषय है, और ना ही कोई ठोस व्यवस्था पुलिसकर्मियो को कोरोना से बचाने के लिऐ देखने को मिल रही है। आज हम आपको विकासनगर सीओ सर्कल की पुलिस सुरक्षा की स्तिथि का सच सामने ला रहे है। आखिर वैश्विक महामारी में पुलिस और अधिकारियों को कौन सुरक्षित रख रहा है। 200 किलोमीटर के दायरे में फैला विकासनगर सीओ सर्कल उसकी सुरक्षा करना खुद में एक बड़ी चुनौती है।

   पुलिसकर्मियो के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जानते व कश्मीर के प्रवासी मजदूरो के खाने की व्यवस्था व घर पहुंचाने का प्रयास करते हुए सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी

ऐसे में इतने बड़े क्षेत्रफल की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियो की सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए है। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी अपने हर सिपाही, हर सब इंस्पेक्टर, महिला सब इंस्पेक्टर, महिला सिपाही एलआईयू स्पेशल ब्रांच के सैकड़ों पुलिसकर्मियो और अधिकारियों की सुरक्षा कैसे की जाती है। इसका उदाहरण है सी ओ भूपेंद्र सिंह धोनी भूपेंद्र सिंह धोनी रात दिन क्षेत्र में घूम घूमकर 10 लाख की आबादी को कोरोना संक्रमण से तो बचा ही रहे है। साथ ही अपने सैकड़ों पुलिसकर्मियो के स्वास्थय के प्रति भी बहुत गंभीरता से काम कर रहे है। विकासनगर कोतवाली में 9 सब इंस्पेक्टर 2 महिला सब इंस्पेक्टर, 4 हैड कॉन्स्टेबल, 72 कांस्टेबल, 5 महिला कॉन्स्टेबल, 35 होमगार्ड के जवान सत्रह पी आर डी के जवान आज तक किसी का भी कोरोना टेस्ट नही हुआ।

वही सहसपुर थाना क्षेत्र की बात की जाये एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी 7 सब इंस्पेक्टर, 2 महिला सब इंस्पेक्टर एक उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी एक हैड कॉन्स्टेबल 42 कॉन्स्टेबल 8 महिला कॉन्स्टेबल 28 होम गार्ड 14 पीआरडी के जवान किसी का भी कोरोना टेस्ट नही हुआ और ना ही जरूरी सुरक्षा उपकरण ही सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए। तो वही सेलाकुई थाने की बात करे एक थानाध्यक्ष 2 सब इंस्पेक्टर एक महिला सब इंस्पेक्टर 14 कॉन्स्टेबल 2 महिला कॉन्स्टेबल 15 होमगार्ड के जवान किसी का भी कोरोना टेस्ट नही हुआ। हालात यहां भी ऐसे ही कालसी थाना क्षेत्र पूरा पहाड़ी क्षेत्र है। यहां एक थानाध्यक्ष एक सब इंस्पेक्टर एक महिला सब इंस्पेक्टर एक हैड कॉन्स्टेबल 15 कॉन्स्टेबल 4 महिला कॉन्स्टेबल होमगार्ड 15 किसी का भी कोरोना टेस्ट नही हुआ।

             अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर तैनात पुलिसबल

बताते दें कि, चकराता थाना क्षेत्र भी पूरा पहाड़ी क्षेत्र है। यहां पर एक थानाध्यक्ष एक सब इंस्पेक्टर एक हैड कॉन्स्टेबल 08 कॉन्स्टेबल, 07 होमगार्ड के जवान किसी का भी कोरोना टेस्ट नही हुआ और ना ही कोरोना से बचाने के लिऐ जरूरी सामान उपलब्ध करवाया गया। त्यूनी थाना उत्तराखंड का आखिरी थाना है जो कि, अंतर्राज्यीय सीमा पर स्तिथ है। यहां एक थानाध्यक्ष 13 कॉन्स्टेबल और 2 होमगार्ड है। लेकिन यहां भी अब तक किसी भी पुलिसकर्मी का कोरोना टेस्ट नही हुआ। तो वही बात करे एलआईयू और स्पेशल ब्रांच व अन्य इंटेलिजेंस के 15 से अधिक सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों की जो कि घर-घर गली-गली गांव गांव जाकर कोरोना संक्रमित कोरोना संदिग्धों को ढूँढ रहे है। उन्हें क्वारंटाइन कराना आइसोलेशन सैंटर में भेजना लेकिन इनका भी कोरोना टेस्ट नही हुआ।

ऐसे में सभी थानाध्यक्ष सभी सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल को सुरक्षित रखने के लिऐ मोर्चा संभाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने इनके द्वारा हर पुलिसकर्मी तक कोरोना वायरस से बचाव के लिऐ अपने माध्यम से इन्तेजाम किये गए और हर एक अधिकारी और सिपाही से रोज उनका कुशल क्षेम पता करना, हर थाना क्षेत्र की निगरानी करना पुलिसकर्मियो के पास कोरोना वायरस से बचाव के लिऐ मास्क सेनेटाइजर पहुंचाना, जरूरी सामान पहुंचाना जिससे किसी भी पुलिसकर्मी को कोई परेशानी ना हो। इसका पूरा ख्याल सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी द्वारा एक अधिकारी बनकर नही एक अभिभावक बनकर रखा जा रहा है।

आज सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी का पुलिस सेवा का लंबा अनुभव ही काम आया जो 5 अंतर्राज्यीय बॉर्डर लगभग 150 किलोमीटर पड़ोसी राज्य हिमाचल की सीमाओं की सुरक्षा उत्तरप्रदेश की सीमाओं से लगे सीओ सर्कल की सुरक्षा करना यह उनके अनुभव कड़ी मेहनत और समर्पण भाव से ही संभव हो पाया है, और कोई भी संक्रमित व्यक्ति व वस्तु को क्षेत्र में प्रवेश नही करने दिया गया और लगभग 10 लाख की आबादी वाले क्षेत्र को कोरोना संक्रमण फैलने से बचाया गया। साथ ही फ्रंट लाइन वारियर की भूमिका अदा कर रहे अपने किसी भी पुलिसकर्मी को संक्रमण से भी बचाये रखा उनके इस त्याग और बलिदान की वजह से ही आज पूरा पछ्वादून और जौनसार बावर सुरक्षित है साथ ही क्षेत्र के पूरे पुलिस महकमे की सुरक्षा का दायित्व भी बखूबी निभाया।

Previous Post

उत्तराखंड: आज नैनिताल राजभवन को बने पूरे हुए 122 वर्ष

Next Post

आर्येन्द शर्मा ने 1200 जरूरतमंद परिवारो तक पहुंचाई खाद्य सामग्री

Next Post
आर्येन्द शर्मा ने 1200 जरूरतमंद परिवारो तक पहुंचाई खाद्य सामग्री

आर्येन्द शर्मा ने 1200 जरूरतमंद परिवारो तक पहुंचाई खाद्य सामग्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हैवानियत: राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना। नाबालिग को 20 बार चाकुओं से गोदा। पत्थर से सर कुचला..

हैवानियत: राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना। नाबालिग को 20 बार चाकुओं से गोदा। पत्थर से सर कुचला..

3 years ago
निजी अंग को गलत तरीके से छूता है शिक्षक, नवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं ने बाल आयोग को लिखा पत्र

निजी अंग को गलत तरीके से छूता है शिक्षक, नवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं ने बाल आयोग को लिखा पत्र

11 months ago
उत्तराखंड मौसम अपडेट: गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि, 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि, 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी

4 months ago
भक्ति की लहरें उमड़ीं! 94 फीट ऊँचा नया ध्वजदण्ड श्री दरबार साहिब पहुंचा, जयकारों से गूंजा देहरादून

भक्ति की लहरें उमड़ीं! 94 फीट ऊँचा नया ध्वजदण्ड श्री दरबार साहिब पहुंचा, जयकारों से गूंजा देहरादून

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून के पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में बवाल! पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
  • देहरादून के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर पुराने दावों से मचा हड़कंप!
  • उत्तराखंड में फिर डोली धरती! पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप, जोन-6 में शामिल हुआ राज्य

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून के पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में बवाल! पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून के पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में बवाल! पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

October 25, 2026
देहरादून के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर पुराने दावों से मचा हड़कंप!

देहरादून के निजी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर पुराने दावों से मचा हड़कंप!

October 25, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.