Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। आज पुलिस के सामने पुलिस से ही जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है। दरअसल कोटद्वार गढ़वाल से लगे यूपी के बिजनौर जनपद की एक महिला द्वारा आज कोतवाली कोटद्वार में पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि, वह अनुसूचित जाति की एक तलाकशुदा महिला है। जिसका तलाक एक वर्ष पूर्व हो चुका था, तलाक के बाद महिला की दूसरी शादी के लिए कोटद्वार निवासी रिस्तेदारो ने उसे अक्टूबर 2019 में कोटद्वार बुलाया था और उसके दो माह पश्चात विशाल शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने महिला से फ़ोन पर ये कहकर बात करने लगा कि, वह जनपद पौड़ी की कोतवाली में दरोगा है, और महिला को बेहद पसंद करता है। उसके बाद से व्यक्ति महिला से लगातार फ़ोन पर बात करने लगा।

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

फिर एक दिन उसने महिला को कोटद्वार के लालबत्ती चौक पर बुलाया और शादी का झांसा देकर शिब्बूनगर स्तिथ किराए के कमरे पर ले गया। वहां जाकर उक्त व्यक्ति ने महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाने पर महिला ने कहा कि, तुम शादी कब करोगे? तुमने शादी की बात कही थी, तब विशाल शर्मा ने एक मंदिर में ले जाकर महिला के गले मे वरमाला डालकर आपस मे शादी हो जाने की बात कहकर बात को टाल दिया। उसके बाद से विशाल शर्मा उसे शिब्बूनगर स्तिथ कमरे पर रखता रहा और हफ्ते में एक दिन मिलकर ये कहकर चला जाता था कि, वह कोतवाली पौड़ी में ड्यूटी करने जा रहा है।

इस दौरान महिला गर्भवती हुई तो विशाल शर्मा ने उसे दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। कुछ समय बाद महिला के घरवालों को ये बात पता चली कि, विशाल शर्मा नाम के युवक का असली नाम नईम है। जो पहले से शादीशुदा है एवं उसके तीन बच्चे भी है। वह कोटद्वार के गाड़ीघाट में अपने मकान में परिवार के साथ रहता है और ठेकेदारी का काम करता है। इसी बीच महिला को यह भी मालूम हुआ कि, विशाल शर्मा उर्फ नईम किसी अन्य हिन्दू लड़की को भी झांसा देकर शादी करने वाला है, तो उसने नईम की शिकायत पुलिस में करने की बात कही। जिसके बाद से नईम उसे डराने धमकाने लगा।

लेकिन बिना डरे महिला ने हिम्मत जुटाते हुए उक्त व्यक्ति नईम की शिकायत आज कोतवाली कोटद्वार में लिखित रूप से की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति नईम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी विवेचना सीओ अनिल जोशी द्वारा संपादित की जाएगी। साथ ही पुलिस द्वारा महिला का मेडिकल भी कराया गया जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Previous Post

शराब बंदी के धरने से पुलिस ने किया ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार

Next Post

Exclusive: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, शिक्षकों का वेतन रोका। छात्र संगठन ने जताया रोष

Next Post
Exclusive: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, शिक्षकों का वेतन रोका। छात्र संगठन ने जताया रोष

Exclusive: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, शिक्षकों का वेतन रोका। छात्र संगठन ने जताया रोष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, राज्य में फैली शोक की लहर

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, राज्य में फैली शोक की लहर

1 month ago
गजब: डांडा नागराजा स्टोन क्रेशर द्वारा सड़क पर हो रहा अवैध भंडारण। कुम्भकर्ण की नींद सोया प्रशासन

गजब: डांडा नागराजा स्टोन क्रेशर द्वारा सड़क पर हो रहा अवैध भंडारण। कुम्भकर्ण की नींद सोया प्रशासन

4 years ago
डायलिसिस सेंटर को हुआ एक वर्ष पूरा। डॉक्टर्स व स्टाफ ने मनाई एनीवर्सरी

डायलिसिस सेंटर को हुआ एक वर्ष पूरा। डॉक्टर्स व स्टाफ ने मनाई एनीवर्सरी

6 years ago
बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, काशीपुर अस्पताल में कराया गया है भर्ती

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, काशीपुर अस्पताल में कराया गया है भर्ती

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.